किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के शिविरों की ली जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार की अध्यक्षता में आज यहां कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को उनके विभाग के लंबित प्रकरणों का यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कृषि एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के अंतर्गत सहकारी समितियों में लगाए जा रहे विशेष शिविर के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि अधिक से अधिक कृषक के.सी.सी का लाभ उठा…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
प्राकृतिक आपदा से 13 लोगों की आकस्मिक मृत्यु, पीड़ितों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, आकाशीय बिजली गिरने से हुई थी मृत्यु
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, अम्बिकापुर सरगुजा जिले के तहसील अम्बिकापुर के ग्राम नवागढ़ की निवासिनी श्रीमती रूगुम बाई पति हीरालाल राजवाड़े, ग्राम बरढोढ़ी के रामदास आत्मज पुनीदास, ग्राम इंदरपुर के चमरूराम आत्मज स्व. घेलाराम की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। तहसील लखनपुर के ग्राम बगदरी निवासिनी श्रीमती सोनकेलिया पति झिंगल की मृत्यु मधुमक्खी काटने से, ग्राम निम्हा की करमातो पति भूखलराम तथा श्रीमती निराबाई पति रनसाय की मृत्यु कुआं के पानी में डूबने से, ग्राम लैंगा के रामकुमार आत्मज कालूराम सिरदार तथा श्रीमती अंजू देवागंन पति अजय कुमार देवांगन की मृत्यु…
Read Moreप्रदेश सरकार का कुपोषण मुक्ति अभियान केवल दिखावा, पिछले 24 दिनों से प्रदेश में पोषण आहार नहीं मिल रहा- शालिनी राजपूत
प्रदेशभर के 23 लाख से ज्यादा बच्चे और 2.45 लाख से अधिक महिलाएं पोषण आहार से वंचित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने प्रदेश सरकार के कुपोषण मुक्त अभियान को केवल दिखावा बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार एक ओर प्रदेश को कुपोषण मुक्त करने का केवल दिखावा कर रही है लेकिन सच कुछ और ही है। प्रदेश में 23 लाख से अधिक बच्चों को पोषण आहार पिछले 24 दिनों से नहीं मिल रहा है, वहीं 2.45 लाख गर्भवती एवं शिशुवती…
Read Moreसमय-सीमा की बैठक सम्पन्न : कार्यालय को व्यवस्थित रखने के साथ अधिकारी भी रहें अपडेट – कलेक्टर अम्बिकापुर
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, अम्बिकापुर कलेक्टर संजीव कुमार झा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के अगले माह प्रस्तावित जिले के भ्रमण की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला, खंड एवं मैदानी कार्यालयों में साफ-सफाई तथा दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने के साथ ही योजनाओं एवं कार्यालयों में प्राप्त आवेदनों की स्थिति से अद्यतन रहें। किसी प्रकार की शंका हो तो अपने वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लें असंतोष की स्थिति निर्मित न होने दें। कलेक्टर ने कहा कि…
Read Moreओड़का और लांजा पंचायतों में उप सरपंच का निर्वाचन 5 मई को, कलेक्टर ने नियुक्त किए पीठासीन अधिकारी, पंचायतों के सरपंच-पंच करेंगे चुनाव
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड की दो ग्राम पंचायतों ओड़का और लांजा में उप सरपंच का चुनाव अगले महिने की 5 तारीख को होगा। दोनों पंचायतों में उप सरपंच के खाली पदों के लिए सरपंच एवं पंच वोट डालेंगे। दोनों ग्राम पंचायतों के निर्वाचित पंचों और सरपंचों को उप सरपंच चुनाव के लिए निर्धारित सूचना दी जाएगी। यह सूचना पंच सरपंचों को निर्वाचन के पांच दिन पहले तामिल कराई जाएगी। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने ओड़का और लांजा में उप सरपंच निर्वाचन के लिए दो पीठासीन…
Read Moreकलागुड़ी में आयोजित ओपन माइक और फैशन शो में बस्तर की प्रतिभा को देख मुग्ध हुए अतिथि
महिला पॉलिटेक्निक की छात्राओं द्वारा किया गया फैशन शो का प्रदर्शन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर जगदलपुर शहर के दलपत सागर के निकट स्थित कलागुड़ी में सोमवार शाम को ओपन माइक और फैशन शो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला पॉलिटेक्निक की छात्राओं द्वारा फैशन शो का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही आदर्श तिवारी, विशाल ठाकुर, अनुराग जोस, राहुल रायकवार, नुपुर, सुगंधा, महेंद्र द्वारा गीत-संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा तरंग डांस एकेडमी की भूमिका साहा द्वारा नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति…
Read Moreसमय-सीमा की बैठक में राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की गहन समीक्षा : ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करें – कलेक्टर
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने आज राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की गहन समीक्षा कर योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के निर्देश समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने नियमित तौर पर गांव का भ्रमण कर पेयजल, विद्युत, खाद्यान्न वितरण, स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की निगरानी करते हुए लोगों को मूलभूत सुविधा तथा गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने कहा। कलेक्टर ने स्पष्ट तौर पर कहा कि गांव में मूलभूत सुविधाओं में कमी पाए जाने पर दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी…
Read Moreकेन्द्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने उद्यमिता पर आधारित कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ, बस्तर में उद्यमिता को बढ़ाने की पहल सराहनीय : हर्ष चौहान
वन संपदा की रक्षा करते हुए उद्यमिता का किया जाना चाहिए विकास समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर केन्द्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष हर्ष चौहान ने आज जगदलपुर के शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज के सभाकक्ष में उद्यमिता पर आधारित कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस की कुलपति एवं संचालक प्रो. शालिनी भरत, कलेक्टर रजत बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास सहित उद्यमी युवा एवं विशेषज्ञ उपस्थित थे। इस अवसर पर केन्द्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री चौहान ने आदिवासी बाहुल्य अंचल…
Read Moreब्रेकिंग : मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों के मासिक पारिश्रमिक में हुई वृद्धि
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर की पहल पर प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों का मासिक पारिश्रमिक 12 हजार 500 रूपए से बढ़ाकर 20 हजार रूपए मासिक किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक संजय शुक्ला ने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों के मासिक पारिश्रमिक में वृद्धि की गई है।
Read Moreपुलिस एवं अर्धसैनिक बलों को नक्सल विरोधी अभियान में लगातार मिल रही सफलता, मार्च में 57 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 37 गिरफ्तार
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त कार्रवाई में नक्सली समाज की मुख्य धारा की तरफ लौटते हुए नजर आ रहे हैं। डीआईजी(नक्सल अभियान) से मिली जानकारी के अनुसार मार्च के महीने में 57 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया जो पुलिस की नक्सल विरोधी अभियान की सफलता को बयां कर रही है। इसी दौरान 37 नक्सलियों की गिरफ्तारी भी की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार मार्च के महीने में अलग अलग मुठभेड़ में 04 नक्सलियों की मौत भी हुयी है। नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस ने…
Read More