समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल ने आज युवोदय के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर दलपत सागर क्षेत्र की सफाई की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण भी शामिल हुए। कलेक्टर ने इस अवसर पर युवोदय के स्वयंसेवकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनता की इच्छा हमेशा सकारात्मक बदलावों की रही है। यह अत्यंत खुशी की बात है कि युवोदय के स्वयंसेवक शासन-प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर समाज की बेहतरी के लिए बदलाव का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन के साथ युवोदय के स्वयंसेवकों के जुड़ने…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
बस्तर के युवाओं को जल्द मिलेगी विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं, कलेक्टर ने इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम और धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में निर्माणाधीन खेल अधोसंरचनाओं का लिया जायजा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल ने आज इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम और धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में खेल सुविधाओं के लिए निर्माणाधीन अधोसरंचनाओं का जायजा लिया और सभी कार्यों को दो माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बस्तर के युवाओं की कद-काठी के साथ नैसर्गिक ऊर्जा और क्षमता के कारण उनके बेहतरीन खिलाड़ी बनने की अपार संभावनाओं को देखते हुए लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत से जगदलपुर शहर में तेजी से खेल अधोसंरचनाओं का विकास किया जा रहा है। इसके तहत इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में लगभग…
Read Moreमहारानी अस्पताल में प्रारंभ हुआ हमर लैब, इंटीग्रेटेड हेल्थ लैब में मिलेगी 114 प्रकार के जांच की सुविधा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने महारानी अस्पताल में सोमवार को हमर लैब का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, कलेक्टर रजत बंसल, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ संजय प्रसाद सहित जनप्रतिनिधिगण एवं महारानी अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ संजय प्रसाद ने बताया कि हमर लैब एक इन्टीग्रेटेड हेल्थ लैब होगी, जहाँ जॉच से संबंधित समस्त संसाधनों का उपयोग…
Read Moreराजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को राशि आहरण में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए – कलेक्टर
कलेक्टर ने राजनांदगांव और खैरागढ़ विकासखंड के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में राशि आहरण की व्यवस्थाओं का लिया जायजा कलेक्टर ने बैंक में किसानों से बातचीत कर वहां मिल रही सुविधाओं की ली जानकारी, बैंकों को देर शाम तक राशि वितरण करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को प्राप्त राशि आहरण के लिए बैंकों की व्यवस्था का जायजा लेने ग्राम घुमका और खैरागढ़ पहुंचे। उन्होंने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम घुमका और खैरागढ़ विकासखंड मुख्यालय के…
Read More220/132 केव्ही उपकेन्द्र परसवानी में नया पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत, लगभग ढाई सौ गाँवों को समुचित वोल्टेज पर विद्युत आपूर्ति हो सकेगी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा शहरों की भांति सुदूर ग्रामीण अंचलों की पारेषण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने हेतु राज्य शासन की ऊर्जा नीति के अनुरूप उच्चस्तरीय प्रयास किये जा रहे हैं। ऐसे कारगर प्रयासों और सुनियोजित कार्ययोजना का क्रियान्वयन करते हुए 220 के.व्ही.उपकेन्द्र परसवानी (महासमुंद) में 160 एमव्हीए क्षमता का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर की स्थापना कर चार्जिंग करने में 03 नवम्बर को कामयाबी मिली। नये पॉवर ट्रांसफार्मर का ऊर्जीकरण ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी संजय तेलंग, कार्यपालक निदेशक कैलाश नारनवरे, मुख्य अभियंता (संचा-संधा) डी.के. चावड़ा एवं…
Read Moreरायपुर जिले के महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में..
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, विद्युत विभाग तार मिस्त्री के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवबंर तक रायपुर. राज्य शासन के छत्तीसगढ़ अनुज्ञापन मंडल विद्युत द्वारा संचालित तारमिस्त्री परीक्षा जनवरी 2022 में सम्मिलित होने के लिए आवेदन पत्र जमा किये जाने की तिथि 1 अक्टूबर से 30 नवबंर 2021 नियत है। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि रायपुर में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए रायपुर, बलौदा बाजार एवं गरियाबंद जिले से संबंधित आवेदक, आवेदन पत्र कार्यालय कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक, छत्तीसगढ़ शासन 246, आम बगीचा, सुन्दर…
Read Moreवनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी में विद्यार्थियों के लिये एक वर्षीय रोजगारोन्मुखी व्यावसायिक पाठ्यक्रम का हुआ शुभारंभ
12वीं उत्तीर्ण के साथ व्यावसायिक रोजगारपरक डिग्री प्राप्त करेंगे विद्यार्थी -बीईओ. सतीश प्रकाश सिंह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी-धमतरी. वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी में छात्र-छात्राओं के लिये एक वर्षीय रोजगारोन्मुखी व्यावसायिक पाठ्यक्रम का शुभारंभ 3 नवम्बर 2021 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी में हुआ । प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा, कौशल विकास , तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार मान. मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्कूलों तथा आईटीआई में संयुक्त रूप से रोजगारोन्मुखी कौशल विकास तथा व्यावसायिक शिक्षा देकर रोजगार उपलब्ध कराने संबंधी…
Read Moreसांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को संसदीय सचिव श्री जैन ने किया सम्मानित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, राज्योत्सव के अवसर पर ग्राम आसमा के बादल एकेडमी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने प्रशस्ति पत्र और ट्राफी के साथ सम्मानित किया। इस अवसर पर क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, कलेक्टर रजत बंसल, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। यहां राज्योत्सव के अवसर पर लोक नर्तक तथा स्कूली विद्यार्थी वर्ग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। लोक नर्तक श्रेणी में कोया समाज द्वारा प्रस्तुत गौर सिंग नृत्य को प्रथम स्थान, भतरा समाज द्वारा…
Read Moreधान खरीदी कार्य की सभी तैयारियां करें सुनिश्चित, समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री बंसल ने दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल ने एक दिसम्बर से प्रारंभ हो रहे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंगलवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में उन्होंने राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, मार्कफेड तथा सहकारिता विभाग के अधिकारियों को सभी धान खरीदी केन्द्रों का भ्रमण कर आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने तथा पाई जाने वाली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का सहित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर…
Read Moreखाद्य मंत्री ने धान खरीदी के लिए की तैयारियों की समीक्षा, सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप एक दिसम्बर से होगी किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश, किसान स्वयं के बारदाने में पहले दिन से ही बेच सकेंगे धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए बिजली, पानी व बैठक व्यवस्था करने के भी हुए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज अपने निवास कार्यालय सरगुजा कुटीर में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा…
Read More