समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र जशपुर प्रकरण : पूरे मामले पर पर्दा डाल रही है प्रदेश सरकार – कौशिक

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने की मांग, जांच के लिये कमेटी बनें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि दिव्यांग प्रशिक्षण केन्द्र में जिस तरह की घटना हुई है। यह बेहद ही चिंताजनक और दुखद है। इस मामले पर प्रदेश की सरकार पर्दा डालने का काम कर रही हैं। पूरे मामले सामने आने के बाद भी जांच प्रक्रिया में देरी हुई है। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि पूरे प्रदेश में कहीं भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। जिस तरह…

Read More

सबकी भागीदारी से ही होता है समाज का विकास: भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चंद्रनाहूँ कुर्मी क्षत्रिय समाज, छत्तीसगढ़  प्रदेश के 51वें केन्द्रीय महाधिवेशन में शामिल हुए राज्य में गोधन योजना से रोजगार और आय के नए स्त्रोत निकले समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रविवार को महासमुंद में आयोजित चंद्रनाहूँ कुर्मी क्षत्रिय समाज, छत्तीसगढ़ प्रदेश के 51वें केन्द्रीय महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने महाधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज में सबकी भागीदारी से ही समाज का विकास होता है। समाज में समाजिक समरसता आती है। समाज वह है जो सबको साथ…

Read More

लोकवाणी में इस बार जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह भाग-दो पर होगी बात

27, 28 एवं 29 सितंबर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके करा सकते हैं रिकार्डिंग 10 अक्तूबर को प्रसारित होगी 22 वीं कड़ी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह विषय के भाग-दो जिसमें कुछ और नवाचारों, कुछ और नए कदमों और कुछ नई योजनाओं के बारे में बातचीत करेंगे। इस संबंध में आप आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 27, 28 एवं 29 सितंबर को अपरान्ह 3 से…

Read More

कीट व्याधि के प्रकोप से सुरक्षा के लिए कृषक लगातार खेती एवं फसलों की निगरानी करते रहें

पीला तना छेदक कीट, माहू, पेनिकल माईट, ब्लास्ट रोग, शीथ ब्लाईट जैसी बीमारी से फसल को बचाने के लिए किसान उचित मात्रा में कीटनाशक का करें छिड़काव, खेतों से जल निकास की करें उचित व्यवस्था समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, जिले में इस बार खरीफ में 3 लाख 24000 हेक्टेयर क्षेत्र में धान फसल लगाया गया है, बारिश ने भी कृषकों को निराश नहीं किया है। जिले में आज तक 902 मिमी से भी अधिक वर्षा हुई है, जिससे इस वर्ष किसानो को अधिक पैदावार मिलने की उम्मीद है, चूंकि भारी…

Read More

जिले में गुलाब चक्रवात से भारी वर्षा होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अर्लट जारी

बांध एवं नदियों पर नजर रखें, जल भराव की स्थिति वाले निचले इलाके का विशेष ध्यान रखें कलेक्टर ने राहत और बचाव दलों को सतर्क रखने के दिए निर्देश, बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे चालू रखें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में गुलाब चक्रवात से भारी वर्षा होने की संभावना को देखते हुए सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहते हुए मुख्यालय में रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि सभी अधिकारी बांध एवं…

Read More

दिव्यांग प्रशिक्षक केन्द्र मामले में डीएमसी पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजयूमों एवं भाजपा महिला मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र जशपुर का है मामला कार्यवाही न होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर, दिव्यांग केन्द्र में निरूशक्त बालिकाओं के साथ हुए दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने राजीव गांधी शिक्षा मिशन के डीएमसी विनोद पैंकरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और गिरफ्तारी किये जाने पर अड़ गई है। पूरे मामले के लिए डीएमसी को जिम्मेदार बताते हुए भाजपा ने दोषियों को फांसी और पीड़ित परिवार को मुआवजा और नौकरी की मांग भी की है। आंदोलन के लिए…

Read More

ब्रेकिंग: गुलाब चक्रवात के असर से प्रदेश के कई जिलों में हो सकती है भारी वर्षा, तेज हवाएं भी चलेगी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरोजशपुर, गुलाब चक्रवात आज दिनांक 26 सितम्बर को शाम 6:00 बजे के बाद गोपालपुर और कलिंगपटनम के बीच लैंडफॉल होने की संभावना है। इसी के साथ बस्तर संभाग में हवा और वर्षा दोनों का असर प्रारंभ होगा। आज दिनांक 26 सितंबर को बस्तर संभाग के सभी जिलों में भारी से अति भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है। कल दिनांक 27 सितंबर को गुलाब चक्रवात कमजोर होकर अवदाब के रूप में बस्तर जिले में प्रवेश कल सुबह होने की संभावना है और यह कल रात तक बीजापुर जिले…

Read More

बिहान योजना से महिलाओं के जीवन में आई क्रांति : विधायक भुवनेश्वर बघेल

विधायक डोंगरगढ़ भुवनेश्वर बघेल ने ग्राम पदुमतरा में समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केन्द्र (सीएमटीसी) का किया शुभारंभ 10 लाख 50 हजार रूपए की लागत से निर्मित सीएमटीसी में महिला स्वसहायता समूह के लिए आयोजित होंगे विभिन्न प्रशिक्षण एवं कार्यशाला समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं विधायक डोंगरगढ़ भुवनेश्वर बघेल ने विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम पदुमतरा में 10 लाख 50 हजार रूपए की लागत से निर्मित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केन्द्र (सीएमटीसी) का शुभारंभ किया। समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केन्द्र (सीएमटीसी) में महिला स्वसहायता…

Read More

2 अक्टूबर से प्रत्येक ग्राम में होगा ग्रामसभा का आयोजन, कलेक्टर ने दिए तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने 2 अक्टूबर 2021 से जिले के प्रत्येक ग्राम में प्रारंभ होने वाले ग्रामसभा की बैठक के तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर से आयोजित होने वाली ग्राम सभा की बैठक के लिए जनपद पंचायतवार प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं उनके आश्रित ग्रामों में ग्रामसभा आयोजित करने के लिए समय सारिणी तैयार कर ली जाए। जिससे एक ही तिथि में किसी ग्राम पंचायत के एक से अधिक आश्रित ग्राम में ग्राम सभा के आयोजन न हो।…

Read More

क्वांर नवरात्रि: मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में कोरोना प्रतिबंधों के साथ दर्शन की होगी अनुमति; पदयात्रा, मेला, मीनाबाजार, झूले पर रहेगा प्रतिबंध

मां बम्लेश्वरी मंदिर दर्शन के लिए एप में करना होगा रजिस्ट्रेशन, दर्शन के लिए कोविड-19 जांच रिपोर्ट और वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक डी श्रवण ने मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में 7 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाली क्वांर नवरात्रि पर्व के संबंध में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक ली। इस अवसर पर अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगढ़ विधायक श्री भुनेश्वर बघेल उपस्थित रहे। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ…

Read More