67वें राष्ट्रीय रेलवे पुरस्कार से रायपुर रेल मंडल के (ADRM) अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) एवं मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर पुरस्कृत होंगे

ईस्ट कोस्ट रेलवे भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में 28 मई को किया जाएगा सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के दो अधिकारियों को रेलवे राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित होने पर मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता ने हर्ष व्यक्त किया। मंडल रेल प्रबंधक के दिशा निर्देशन में कार्य योजना अनुसार मंडल की विकासात्मक गति को देखते हुए अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) लोकेश विश्नोई एवं मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर के.सी. प्रियदर्शी को 67वां राष्ट्रीय रेलवे पुरस्कार 2022 से ईस्ट कोस्ट…

Read More

नेशनल लोक अदालत : न्यायालयों में लंबित 1 हजार 941 प्रकरणों का किया गया निराकरण

न्यायालय जिला न्यायाधीश राजनांदगांव के न्यायालय में लंबित प्रभात विरूद्ध लक्ष्मीनारायण विवाद का किया गया निराकरण वादी एवं प्रतिवादी आपसी विवाद का खुशी-खुशी निराकरण कराकर प्रसन्नता से न्यायालय से हुए विदा अपर जिला न्यायाधीश राजनांदगांव के न्यायालय में लंबित मामला लोकनाथ यदु विरूद्ध शारदा देवी के जमीन क्रय संबंधी विवाद का हुआ समाधान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार नेशनल लोक अदालत का प्रारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया। नेशनल लोक अदालत का आयोजन मुख्य संरक्षक छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं कार्यपालक…

Read More

छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउन्सिल ने फार्मासिस्ट पंजीयन धारकों से पंजीयन के नवीनीकरण की अपील की

काउंसिल में सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदाता सूची में शामिल होने जीवित पंजीयन आवश्यक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल ने फार्मासिस्ट पंजीयन धारकों से पंजीयन का नवीनीकरण कराने की अपील की है। काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. श्रीकांत राजिमवाले द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउन्सिल रायपुर के 6 सदस्यों का निर्वाचन निकट भविष्य में किया जाना सम्भावित है। इसलिए ऐसे सभी फार्मासिस्ट पंजीयन धारक जिनके प्रमाण पत्र का नवीनीकरण 31 दिसम्बर 2021 या उसके पूर्व के वर्ष में समाप्त हो गया…

Read More

छत्तीसगढ़ में कानून का राज, अपराधी बच नहीं सकते, भाजपा चला रही थी पंद्रह साल तक अपराधी राज- कांग्रेस

छत्तीसगढ़ की जनता के हर वर्ग में खुशहाली आई है, तो भाजपा के होश उड़ गए हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में पंद्रह साल तक भाजपा ने अपराधी राज चलाया। भ्रष्ट कमीशन मंडली ने तरह तरह के अपराधी गिरोहों की गाजरघास पैदा कर दी थी। जिसे भाजपा सरकार के साथ ही उखाड़ कर फेंका जा चुका है। तब छत्तीसगढ़ में अपराधी पकड़े नहीं…

Read More

जीएसटी दरों में कटौती कर जनता को और प्रक्रियागत खामियों को दूर कर व्यापारियों को राहत दे मोदी सरकार- कांग्रेस

उत्पादक राज्यों को जीएसटी भारपाई पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सामूहिक प्रयास सराहनीय भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का चरित्र छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया के आर्थिक हितों के विरुद्ध है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि अप्रत्यक्ष कर के सरलीकरण का वादा कर देश पर लादा गया जीएसटी छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए असहनीय हो गया है। मोदी सरकार के सैकड़ों अमेंडमेंट और हजारों नोटिफिकेशन के बावजूद आम व्यापारियों की परेशानियां दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही हैं। सूचना तकनीकी पर आधारित जीएसटी…

Read More

धरमलाल कौशिक के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया पलटवार, देश को श्रीलंका की राह पर मोदी सरकार ले जा रही – कांग्रेस

मोदी सरकार में केवल चंद पूंजीपतियों के मुनाफे पर केंद्रित योजनाएं बनाई जा रही है बैंक, बीमा, रेलवे, बंदरगाह, नवरत्न कंपनियां, देश के संसाधन ओने-पौने दाम पर बेची जा रही है समदर्शी न्यूज़ ब्यरो, रायपुर मोदी सरकार देश को श्रीलंका की राह पर ले जा रही। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि अनर्थशास्त्र और वित्तीय कुप्रबंधन का सबसे बड़ा उदाहरण तो केंद्र की मोदी सरकार है, जहां विगत 8 वर्षों में देश पर कुल कर्जा तीन गुना बढ़ा है। नोटबंदी और बिना तैयारी के आधे-अधूरे जीएसटी जैसे…

Read More

पॉवर कंपनी ने पाई सफलता, 24 घंटे के भीतर खड़ा किया नया ईएचटी टावर, कानन पेंडारी के पास आंधी से गिरा था बिजली का 90 फीट ऊंचा टावर

युद्धस्तर पर सुधार कार्य में जुटे अफसर, तीन दिन का काम एक दिन में पूरा किया 132 केवी टावर गिरने से 70 गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर शुक्रवार शाम को आंधी तूफान से बिलासपुर के कानन पेंडारी में बिजली के गिरे 90 फीट ऊंचे ईएचटी (अतिउच्चदाब) टावर को पॉवर कंपनी रिकार्ड समय 24 घंटे में ही खड़ा कर लिया। सामान्य तौर पर इसे खड़ा करने में दो से तीन दिन का समय लगता है। पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के बेहतर तालमेल से युद्ध स्तर…

Read More

दादी के सिर पर डंडा से हमलाकर हत्या करने वाला नाती हुआ गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

थाना चंद्रपुर में भादवि की धारा 302 में अपराध क्रमांक 66/2022 पंजीबद्धसमदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 14 मई 22 प्रार्थी राज कुमार यादव उम्र 48 साल निवासी अमलडीहा थाना चन्द्रपुर जिला जांजगीर चाम्पा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 12 मई 2022 को मृतिका सोनकुंवर बाई घर के परछी मे सोई थी घर के अन्य सदस्य भी सोये थे तभी रात्रि करीब 11.00 बजे प्रार्थी की मां सोनकुंवर की आवाज आया तो देखा उसकी मां के सिर में चोंट लगा था खुन निकल रहा था बेहोश हो गयी थी। पास…

Read More

रात्रि घर घुसकर मारपीट करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, थाना सिटी कोतवाली की त्वरित कार्यवाही

आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में भादवि की धारा 456,294,323,506,34 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 311/22 पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 9 मई 22 को प्रार्थिया द्वारा थाना सिटी कोतवाली जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि पूर्व में हुए विवाद की बात पर आरोपी छोटू देवर और विनोद देवर रात्रि घर अंदर घुसकर गली गलौज कर हाथ डंडे से मारपीट करने लगे, बताने पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 311/22 धारा 456,294,323,506,34 भादवि कायम किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित कर आरोपियों…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश ने गढ़ दिया नवा अपराधगढ़ – भाजपा

राजस्थान का चिंतन छोड़ छत्तीसगढ़ की चिंता करें बघेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने राजधानी सहित पूरे राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का ढिंढोरा पीटने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा अपराधगढ़ गढ़ दिया है और देश भर में दम तोड़ती कांग्रेस के लिए चिंतन का ढोंग करने राजस्थान में पिकनिक मना रहे हैं। वे दिखावे का चिंतन छोड़ें और छत्तीसगढ़ की जनता की जान माल की सुरक्षा की चिंता करें। राज्य की…

Read More