बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर सिविल डिफेंस कर्मचारियों की तत्परता से घायल यात्री को मिला समय पर इलाज. बिलासपुर : बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर सिविल डिफेंस टीम की तत्परता और मानवीय संवेदना ने एक घायल यात्री की जान बचा ली। खड़गपुर से सूरत जा रही ट्रेन का यात्री पानी लेने के दौरान गिरकर घायल हो गया, लेकिन सिविल डिफेंस कर्मियों ने तुरंत प्राथमिक उपचार और अस्पताल पहुँचाकर बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। घायल की स्थिति अब स्थिर है। आज लगभग शाम 17:00 बजे, बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 4 पर…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
25 वर्षों की विकास यात्रा पर गर्व: राज्यपाल रमेन डेका ने कहा — छत्तीसगढ़ बनेगा सुशासन और भाईचारे का आदर्श राज्य
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव के दूसरे दिन राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। यह रजत जयंती वर्ष बीते हुए सफर को याद करने और भविष्य के लिए नए संकल्प लेने का अवसर है। राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 2000 में जब छत्तीसगढ़ का गठन हुआ था, तब यह उम्मीदों और चुनौतियों से…
Read Moreसीताफल से बनी आइसक्रीम ने बढ़ाया स्वाद और रोजगार! राज्योत्सव में महिलाओं ने सीखा कम लागत वाला बिज़नेस मॉडल
महात्मा गाँधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय की अभिनव पहल रायपुर : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की प्रदर्शनी में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सीताफल से पल्प और आइसक्रीम तैयार करने का प्रशिक्षण और आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महात्मा गाँधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय दुर्ग के डीन डॉ. नारायण साहू ने बताया कि सीताफल के पल्प से आईसक्रीम निर्माण के जरिए अच्छी आमदनी प्राप्त की जा सकती है। विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किया गया सीताफल के…
Read Moreराज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी हुनर की चमक, नाबार्ड समर्थित महिला समूहों ने दिखाई आत्मनिर्भरता की ताकत
रायपुर : नवा रायपुर में चल रहे पांच दिवसीय राज्योत्सव में इस बार परंपरा, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों से आए नाबार्ड सहायतित स्व-सहायता समूहों ने अपने-अपने क्षेत्र की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और नवाचार को मंच पर प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। राजनांदगांव जिले के जय सेवा हस्तशिल्प आर्ट गायत्री स्व-सहायता समूह ने राज्योत्सव में अपनी कलात्मकता और उद्यमशीलता की झलक प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। समूह की महिलाएँ मिट्टी और बांस कला से लेकर वस्त्र कला…
Read More61% सिंचाई क्षमता वृद्धि और हजारों जल परियोजनाओं की कहानी — रजत जयंती प्रदर्शनी में दिखा ‘पानी वाला छत्तीसगढ़’
जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, प्रदेश की जल परियोजनाओं के जीवंत मॉडल आकर्षण का केन्द्र रायपुर : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत नवा रायपुर में लगाई गई जल संसाधन विभाग की प्रदर्शनी में राज्य में सिंचाई क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि को दर्शाया गया है। राज्य में सिंचाई क्षमता 13.28 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 21.76 लाख हेक्टेयर हो गई है। इस अवधि में सिंचाई क्षमता में 8.48 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। जल संसाधन विभाग की प्रदर्शनी में सिंचाई क्षमता में वृद्धि को आकर्षक मॉडल के माध्यम से…
Read Moreडिजिटल प्रदर्शनी में दिखी छत्तीसगढ़ की 25 साल की विकास यात्रा, आगंतुक बोले– पहली बार इतनी सुंदर और भावनात्मक प्रस्तुति देखी!
रायपुर : नवा रायपुर के राज्योत्सव मैदान में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित “छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025” में जनसंपर्क विभाग की भव्य डिजिटल प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 01 नवंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद से प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। आगंतुकों ने प्रदर्शनी को देखकर अपनी उत्सुकता साझा किया। रायपुर के श्री उकेश्वर पटेल ने कहा- राज्य की 25 वर्षों की यात्रा को इतनी आधुनिक और भावनात्मक प्रस्तुति…
Read More25 साल के छत्तीसगढ़ का गौरवमयी सफर एक ही जगह! राज्योत्सव में जनसम्पर्क की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का बड़ा केंद्र
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित किए जा रहे राज्योत्सव 2025 में जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी ने दर्शकों को लुभा रही है। प्रदर्शनी का मुख्य फोकस छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा पर केंद्रित है। इस छायाचित्र प्रदर्शनी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। छाया चित्र प्रदर्शनी में एलईडी के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं जैसे महतारी वंदन, नियद नेल्ला नार, कृषक उन्नति योजना, पीएम आवास, पीएम सूर्य घर,…
Read Moreमुख्यमंत्री निवास में सजी आध्यात्मिक छटा! तुलसी-विवाह में मुख्यमंत्री साय ने सपरिवार की पूजा, बोले – “यह पर्व जीवन में नवआरंभ का प्रतीक”
रायपुर : देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक विधि-विधान के साथ तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने माता तुलसी एवं भगवान शालिग्राम का विवाह संपन्न कराया और सपरिवार पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि देवउठनी एकादशी धर्म, अध्यात्म और प्रकृति के संतुलन का प्रतीक है। भगवान श्री विष्णु के योगनिद्रा से जागरण के साथ ही शुभ कार्यों की पुनः शुरुआत होती है। तुलसी विवाह समाज में…
Read Moreराज्य की विकास यात्रा एक फ्रेम में! जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में दिखा 25 साल का सुनहरा सफर, लोगों ने कहा – ‘गर्व है छत्तीसगढ़ पर’
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर नवा रायपुर अटल नगर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में आयोजित 5 दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी दूसरे दिन लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शनी में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं, विकास कार्यों, सामाजिक उत्थान, महिला सशक्तिकरण तथा डिजिटल प्रगति को छायाचित्रों और आंकड़ों के साथ रोचक रूप में प्रदर्शित किया गया है। एलईडी स्क्रीन पर लगातार प्रसारित हो रही “सॉफ्ट स्टोरी” के माध्यम से लोग योजनाओं को…
Read Moreवन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी: बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य 1 नवम्बर से पर्यटकों के लिए खुला, लेपर्ड सफारी बनेगा आकर्षण का केंद्र
प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जैवविविधता और ईको-टूरिज्म का अनोखा संगम – लेपर्ड सफारी बनेगा नया आकर्षण केंद्र वर्षा ऋतु खत्म होने के बाद देखते ही बन रही है अभयारण्य की सुंदरता बलौदाबाज़ार-भाटापारा : बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य, रायपुर से लगभग दो घंटे की दूरी पर स्थित, छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख वन्यजीव गंतव्य है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है। यह अभ्यारण्य 1 नवम्बर 2025 से पर्यटकों के लिए पुनः खुल गया है। वर्ष ऋतु में यहाँ पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाई गई थी।बारिश ख़त्म होने…
Read More