आरोपी राहुल रजक पिता मेलाराम रजक उम्र 19 वर्ष साकिन संतोषी मंदिर के पीछे कटघोरा थाना कटघोरा जिला कोरबा के विरुद्ध अपराध क्रमांक – 223/2022 धारा 392 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा प्रार्थी शंकर सारथी पिता स्वर्गीय सहदेव सारथी उम्र 42 वर्ष साकिन नवापारा रामपुर थाना करतला दिनांक 20 जून 2022 को पेशी में अपने मोटर सायकल से हाई कोर्ट बिलासपुर जा रहा था, रात्रि अधिक होने से करीब 09:30 बजे यात्री प्रतिक्षालय बस स्टेण्ड कटघोरा में पहुंचकर आराम कर रहा था कि रात्रि करीब 01:00 बजे एक व्यक्ति…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
बादल एकेडमी में सभी जनजातीय समुदायों की हो सक्रिय भागीदारी : कमिश्नर श्याम धावड़े की अध्यक्षता में बादल एकेडमी में हुई संभागस्तरीय जनजातीय समाज की बैठक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कमिश्नर श्याम धावड़े ने बादल एकेडमी में सभी जनजातीय समुदायों के सक्रिय भागीदारी की अपील की। आसना स्थित बादल एकेडमी में आज संभागस्तरीय जनजातीय समाज की बैठक की अध्यक्षता करते ह ुए कमिश्नर श्री श्याम धावड़े ने कहा कि बस्तर अपने गौरवशाली इतिहास, अद्भुत प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ समृद्ध जनजातीय संस्कृति से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बस्तर में विभिन्न जनजातीय समुदाय निवास करती हैं। इनकी संस्कृति और परंपराओं को पुजारी, मांझी-मुखिया आदि के माध्यम से नई पीढ़ी को हस्तांतरित किया जाता है। समय के साथ…
Read Moreप्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ ने की बस्तर संभाग में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर गृह, जेल एवं वाणिज्य उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में बस्तर संभाग में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुसार विकास, विश्वास और सुरक्षा की भावना के साथ अंचल के दूरस्थ अंचलों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को त्वरित गति से पहुंचाने पर जोर दिया गया। लोगों तक शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के लिए संचालित योजनाओं को पहुंचाने के साथ ही रोजगार के निर्माण पर जोर दिया गया।…
Read Moreबंद स्कूलों में आरटीई की भर्ती मजाक, अंधेर नगरी चौपट राजा – संजय श्रीवास्तव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने प्रदेश के स्कूल भर्ती में क्या हो रहा है इसका ज्ञान नहीं लेकिन अग्निपथ योजना पर वे ज्ञान झाड़ रहे हैं जो उनकी सरकारी कार्यप्रणाली एवम उनकी कार्यप्रणाली को प्रदर्शित करता है । भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावक से इससे बड़ा क्या मजाक हो सकता है कि शिक्षा के अधिकार के तहत विद्यार्थियों की भर्ती हो रही है लेकिन वे स्कूल बंद हो गए हैं…
Read Moreप्रधानमंत्री की मृत्यु की कामना कर कांग्रेस ने राजनीति के निम्न स्तर को पार किया : भाजपा
भूपेश बघेल ने बार बार दिए अपने बचकाने बयानों से सीएम पद की गरिमा को कम किया राहुल गांधी से पूछताछ लाइव करने की भूपेश की मांग पर बोले – विष्णुदेव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने दिल्ली के जंतर मंतर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का लाइव प्रसारण किये जाने की मांग पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि ये समझ में नहीं आ रहा कि भूपेश बघेल को जिसने छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया, उसकी ही सारे देश…
Read Moreओबीसी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चन्द्राकर के नेतृत्व में सैकड़ो साथियों नें दिल्ली जंतर-मंतर में किया प्रदर्शन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ओबीसी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव के मार्ग दर्शन में ओबीसी कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता एवं नेताओ के साथ जंतर-मंतर में सबेरे 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक प्रदर्शन में भाग लिया। बैनर पोस्टर व नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी, सोनिया गांधी संघषों करो छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है। ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चन्द्राकर ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ईडी का सहारा लेकर…
Read Moreयातायात पुलिस के द्वारा मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत की जा रही लगातार कार्यवाही : अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 3,27,500/- रूपये समन शुल्क किया गया वसूल
यातायात पुलिस के द्वारा माह जून में अब तक कुल 1034 मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत की गई चालानी कार्यवाही शराब पीकर वाहन चलाते पाये गये दो वाहन किये गये न्यायालय में पेश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर- चांपा वाहन चेकिंग के दौरान कार्यवाही मे तीन सवारी बैठकर चलने वाले 130 वाहनों पर 39000/- रूपये , बिना हेलमेट लगाये वाहन चलान के 14 प्रकरण में 7000/- रूपये, बिना रिफ्लेक्टर के 150 वाहनों पर 45000/- रूपये, वाहन का हेडलाईट आधा काला नही पाये गये 57 वाहनों पर 17100/- रूपये, बिना…
Read Moreरेस्क्यु आपरेशन के बाद हर तरफ खुशी का माहौल, लोगों में दिख रहा एकजुटता व भाईचारा : राहुल को बचाने वाले की जय-जयकार.., जिला प्रशासन जिंदाबाद…के नारों के साथ फूल-माला, शॉल-श्रीफल लेकर सम्मान करने पहुँच रहे लोग
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा बोरवेल में गिरे राहुल साहू को सकुशल बाहर निकाल लिए जाने के साथ ही ग्राम पिहरीद-मालखरौदा की घटना हर जगह सुर्खियों में है। देश में सबसे बड़े रेस्क्यु आपरेशन बन जाने के साथ ही इस आपरेशन को अंजाम देने वाले कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला एवं रेस्क्यु टीम को हर जगह से बधाइयां मिल रही है। जिला ही नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में राहुल के रेस्क्यु के बाद शासन-प्रशासन के साथ बचाव दल के प्रति एक अलग ही माहौल है। धैर्य, साहस, वीरता की इस कहानी को…
Read Moreअपने मालिक की स्कार्पियों वाहन को लेकर फरार होने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी को विंघ्यनगर जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश से किया गया गिरफ्तार
आरोपी के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 174/22 धारा 406 भादवि एवं 253/22 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध आरोपी के कब्जे से स्कापिर्यो वाहन एवं उसके दो बच्चों को किया गया बरामद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थी जवाहर आदिले निवासी अकलतरा ने माह अप्रैल 2022 में थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका ड्राइवर सन्नी पाटले निवासी बम्हनी दिनाँक 28 फरवरी 22 को उसके स्कोर्पियो क्रमांक सीजी 11 एसी 4625 को परिवार सहित गिरौदपुरी घूमाने ले जाऊंगा कहकर ले गया था, जो वापस नहीं आया। प्रार्थी की रिपोर्ट…
Read Moreभाजपा सांसद सुनील सोनी बताएं अग्निपथ से 4 साल में रिटायर होने के बाद उम्रभर युवा क्या करेंगे?, मोदी सरकार ऐसी योजना ही क्यो बनाती है जिसका देशभर में विरोध होता है – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा सांसद सुनील सोनी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सांसद सुनील सोनी और भाजपा को आत्ममंथन करना चाहिए कि आखिर मोदी सरकार के द्वारा बनाई गई योजनाओं का देशभर में विरोध क्यों होता है? जब देश के युवा जिनके लिये अग्निपथ योजना शुरू की गयी है वहीं इस योजना का विरोध कर रहे है। ऐसे में मोदी सरकार को अपनी हठधर्मिता और अहंकार को त्याग कर युवा हित में तत्काल इस योजना को वापस लेना…
Read More