स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग ने संयुक्त रूप से रैली निकाल कर दिया माहवारी स्वच्छता का संदेश

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, अंबिकापुर विश्व माहवारी स्वच्छ्ता दिवस के अवसर पर 28 मई को स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रैली निकाल कर माहवारी स्वच्छता का संदेश दिया गया। रैली के पश्चात् राजमोहनी देवी भवन में  कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से अम्मा जी वाली फिल्म दिखाई गई। उपस्थित किशोरियों को सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया गया । कार्यक्रम में बताया गया कि किशोरी व महिलाओं को होने वाली माहवारी प्रकृति की देन है और यह एक सामान्य क्रिया है तथा…

Read More

HEALTH NEWS : क्वीन ऑफ हर्ब्स – तुलसी : बुखार, दिल की बीमारियों, पेट दर्द, मलेरिया और बैक्टीरियल संक्रमण में बहुत कारगर है तुलसी

इसमें मौजूद फ्लैवोनोइड्स और फेनोलिक इम्युनिटी को मजबूत करता है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भारत के अधिकांश घरों में प्रायः तुलसी का पौधा देखा जा सकता है। तुलसी न केवल अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि हिन्दू धर्म में इसका विशेष धार्मिक महत्व भी है। वेद और पुराणों में भी तुलसी के औषधीय गुणों का उल्लेख है। इसे दैनिक जीवन में अहम स्थान मिला हुआ है। धार्मिक महत्व से इतर भी तुलसी एक लाभदायक पौधा है जो हमारे शरीर को कई तरीकों से लाभ पहुंचाता है। तुलसी में…

Read More

गौठान के माध्यम से महिलाओं में नई ऊर्जा का हुआ संचार, छायाचित्र प्रर्दशनी के माध्यम से लोगो को मिल रही सभी शासकीय योजनाओं की जानकारी, दुर्गम क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं का मिल रहा लाभ

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय  आडिटोरियम में विकासपरक राज्यस्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लोगों के जीवन में आए बदलाव और विकास कार्यों की उपलब्धियों को दिखाया जा रहा है। आज कवर्धा जिले के पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने प्रदर्शनी को देखा और सराहा। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद कवर्धा के विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार…

Read More

भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री ने नन्हे बच्चे वंश से कहा जल्द ही आएंगे आत्मानंद स्कूल

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान छात्र, किसान, श्रमिक सहित सभी प्रकार के लोगों से बड़ी सहजता और आत्मीयता के साथ बात-चीत कर हाल-चाल जानते है। इसी कड़ी में केशकाल विधानसभा के ग्राम टाटामारी में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र नन्हे वंश गोयल के साथ फोटो खिंचाई। मुख्यमंत्री से बात करते हुए नन्हे वंश ने अपने भोले-भाले अंदाज में ’आत्मानंद स्कूल’ जरूर आना कहते हुए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने बहुत ही सहजता से वंश की निमंत्रण…

Read More

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, उत्साहवर्द्धन के लिए दिया गया प्रशस्ति-पत्र एवं नगद पुरस्कार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा चिटफण्ड कंपनी के डायरेक्टर एवं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुरस्कृत हुई पुलिस टीम थाना जांजगीर के अपराध क्रमांक 352/15 धारा 420 भादवि 6,10 निछेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम के 7 साल से फरार मुख्य आरोपी प्रतिष्ठा इन्फ्राकाम इंडिया लिमिटेड चिटफण्ड कंपनी के डायरेक्टर संजीव गुहा एवं अन्य 2 तथा अपराध क्रमांक 138/21 धारा 420 भादवि 3,4,5,6,10 चिटफण्ड अधिनियम एवं 6,10 निक्षेपकों अधिनियम के वर्ष 2021 से फरार आरोपी रामगोपाल गढ़ेवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के फलस्वरूप उत्साहवर्द्धन हेतु निरीक्षक उमेश…

Read More

कन्हाईबंद रेल्वे साईडिंग से चोरी हुये ट्रेलर को राजनांदगांव से किया गया जप्त, प्रकरण के फरार आरोपी की पता तलाश जारी

चौकी नैला में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 346/22 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध ट्रेलर की अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख रूपये, चौकी नैला पुलिस ने की कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 27 मई 2022 को चालक लक्ष्मीप्रसाद रजक उम्र 45 वर्ष निवासी बनारी ने चौकी नैला में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 21 मई 22 को ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 ए.आर. 7277 को महाबीर कोलवासरी साईडिंग कन्हाईबंद बाहर पार्किंग में खड़ी कर चाबी एवं पर्ची सुपरवाईजर को देकर छुट्टी पर चला गया था। दिनांक 26 मई 2022 को…

Read More

पुलिस ने लगभग 18 लाख रुपये कीमत के 104 मोबाईल बरामद कर लौटाए आम लोगों को, मोबाईल पाकर मोबाईल धारकों के खिले चहरे

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर-चांपा में आम नागरिकों के गुम हुए विभिन्न कंपनी के एंड्रॉइड मोबाइल फोन का किया गया वितरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा आम नागरिकों द्वारा अपने एंड्रॉइड फोन गुम होने की सूचना जांजगीर-चांपा जिले के विभिन्न थानों में दी गई थी, जिसे सायबर सेल भेजकर खोजबीन किया जा रहा था. जिले में आम नागरिकों के मोबाईल गुम की सूचना पर सायबर सेल द्वारा कुल 104 एंड्रॉइड मोबाईल सेट बरामद किया गया। अभियान के अंतर्गत जिले के अलावा रायपुर, दुर्ग-भिलाई,राजनांदगांव, बेमेतरा तथा अन्य स्थानों…

Read More

चलित थाना कुसमुंडा का किया गया ग्राम बरपाली में आयोजन, अपराधों की रोकथाम एवं बचाव के प्रति जागरूक करने के साथ दी गई विभिन्न कानून की जानकारी

आपराधिक घटनाओं की जानकारी होने पर तत्काल कुसमुण्डा पुलिस को सूचना देने कहा ग्राम के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं एवं बच्चे रहे उपस्थित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा गांव-गांव में जाकर लोगों को वर्तमान में हो रहे अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी देने व आमजनों के समस्यों को जानने व त्वरित निराकरण के लिए कुसमुण्डा पुलिस को दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 28 मई 2022…

Read More

मुख्यमंत्री ने केशकाल विधानसभा के निवासियों को दी 146 करोड़ 62 लाख रुपए के 171 विकास कार्यों की सौगात, 05.17 करोड़ रुपयों की लागत से 85 देवगुड़ियों के निर्माण हेतु किया भूमिपूजन एवं 15 देवगुड़ियों का किया लोकार्पण

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केशकाल विधानसभा दौरे में आज टाटामारी में 146.62 करोड़ के 171 विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने टाटामारी में आयोजित समारोह में 40.94 करोड़ रुपए के 43 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 105.67 करोड़ रुपए के 128 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के 11.17 करोड़ के 01, आदिवासी विकास विभाग के 26.18 करोड़ के 03, कार्य जिला निर्माण समिति के 1.71 करोड़ का 1 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 1.12 करोड़ के 37 कार्यों का…

Read More

टाटामारी के “टूरिस्ट इंफोर्मेशन सेंटर” का हुआ शुभारंभ, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मावा कोंडानार पर्यटन सर्किट एवं उसके लोगो का किया विमोचन

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कोंडागांव जिले के टाटामारी में पर्यटकों की सुविधा एवं उन्हें कोण्डागांव के पर्यटन स्थलों के संबंध में जानकारी देने के उद्देश्य से बनाए गए टूरिस्ट इनफॉरमेशन सेंटर का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्थानीय बिहान समूह की महिलाओं द्वारा शुभारंभ कराया।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा,  राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक संतराम नेताम के साथ “टूरिस्ट इनफॉरमेशन सेंटर” का निरीक्षण करते हुए “मावा कोंडानार पर्यटन सर्किट” एवं…

Read More