यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के लिए तिरंगा बना रक्षा कवच रवेली,आमदी एवं सिंगारभांठा के नवधा रामायण में बजाज ने कहा राम की भक्ति ही राष्ट्र की शक्ति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि भगवान राम की आराधना से व्यक्ति संस्कारवान होता है तथा उसके मन में देश व समाज की सेवा का भाव जागृत होता है। उन्होनें कहा कि राम की भक्ति से राष्ट्र की शक्ति बढ़ती है. उक्त उदगार श्री बजाज ने ग्राम रवेली, आमदी…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
बोर्ड परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने के लिये अकस्मिक निरीक्षण हेतु उड़नदस्ता दल का जिला प्रशासन ने किया गठन
जिला एवं अनुभाग स्तार पर उड़नदस्ता दलों का किया गया गठन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2022 में आयोजित वार्षीक परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के उपयोग पर अंकुश लगाने के लिये जशपुर जिला प्रशासन द्वारा आकस्मिक निरीक्षण हेतु जिला स्तरीय एवं अनुभाग स्तर पर उड़न दस्ता दल का गठन किया गया है। 2 मार्च से 30 मार्च तक जिले की समस्त मण्डल से मान्यता प्राप्त शालाओं में आयोजित हो रही वार्षीक परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता…
Read Moreवनांचल क्षेत्र नगरी में 15 दिवसीय विकासखंड स्तरीय योग एवं कराटे प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी -धमतरी वनांचल क्षेत्र विकासखंड नगरी में खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा शिक्षा विभाग नगरी के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्टर पी.एस.एल्मा के मार्गदर्शन में 28 फरवरी से 14 मार्च 2022 तक इंडोर स्टेडियम नगरी में सम्पादित होने वाले योग एवं कराटे प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ 28 फरवरी को मुख्य अतिथि डा. लक्ष्मी ध्रुव विधायक- विधान सभा क्षेत्र सिहावा एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के द्वारा किया गया | इस अवसर पर विधायक डा.लक्ष्मी ध्रुव ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए योग एवं ध्यान को…
Read Moreपितृसत्तात्मक समाज की बदली मानसिकता, संतेश्वरी ने अपने कार्यों से गढ़े नए आयाम
महिला मेट और बैंक सखी की अपनी भूमिका का बखूबी कर रही निर्वाह, सर्वश्रेष्ठ बैंक सखी के रूप में 3 बार सम्मानित हो चुकी है संतेश्वरी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सुश्री संतेश्वरी कुंजाम ने अपने कार्यों और कौशल से पितृसत्तात्मक समाज की मानसिकता बदल दी है। मनरेगा मेट जैसे नाप-जोख की तकनीकी समझ और श्रमिकों के प्रबंधन के कौशल वाले काम को वह बखूबी अंजाम दे रही है। उसने बैंक सखी के रूप में भी अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। वह तीन बार अपने विकासखण्ड में सर्वश्रेष्ठ बैंक सखी…
Read Moreजल जीवन मिशन : आड़ावाल में दिया गया क्षमता विकास प्रशिक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर जल जीवन मिशन के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा क्षमता विकास के लिए आड़ावाल में द्वितीय बैच को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में आसना, भाटागुड़ा, हल्बा कचोरा, आड़ावाल, बुरुंदवाड़ा, सेमरा, घरावंडकला और धुरगुड़ा के 26 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए। इसके तहत ग्रास रूट वर्कर्स, फिटर, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, नलकूप चालकों को ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के संचालन व रखरखाव की एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में पेयजल के…
Read Moreग्राम कोटनी में जल जीवन मिशन अंतर्गत निकली जागरूकता रैली
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत आज आरंग विकासखंड के ग्राम कोटनी में जन जागरूकता व सुरक्षा के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। आज आयोजित इस जन जागृति रैली में सरपंच राजेश साहू, पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक ओ.के. वर्मा, प्राथमिक शाला के शिक्षक मनीषा सिंह, मीना साहू प्रोजेक्टर को-ऑर्डिनेटर प्रणीता पांडे, अमोलाक्षी अवस्थी, अमित चतुर्वेदी एवं अमन सिंह के साथ-साथ पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला के छात्र छात्राओं व पंचायत प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। ज्ञात हो ग्राम कोटनी में सिंगल…
Read Moreएड़्स पीड़ित को सहानुभूति के साथ-साथ विधिक अधिकार भी मिले – श्री अरविंद वर्मा जिला एवं सत्र न्यायाधीश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर न्यू सर्किट हाउस में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर एव एड़स नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वाधान में भ्प्ट/एड्स एवं उसके अधिनियम 2017 पर विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह आयोजन विशेष रूप से नालसा की स्कीम तश्करी और वाणिज्यिक यौन, शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाए के तहत HIV/एड्स से पीड़ित व्यक्तियों के प्रति सामाजिक परिदृश्य से किस प्रकार के व्यवहार किया जाना है। उन्हें विधिक रूप से किस प्रकार सशक्त किया जाना है इस उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में…
Read Moreसोनाखान वनांचल के किसानों के लिए वरदान है पाकर घाट डायवर्सन का निर्माण, लगभग 9 हजार एकड़ कृषि भूमि में सिंचाई की सुविधा निर्मित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ’नरवा विकास’ योजना के तहत वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा बलौदाबाजार वनमंडल के सोनाखान परिक्षेत्र में स्थित बगबुड़ा नाला में पाकर घाट डायवर्सन का निर्माण किया गया। इसका निर्माण सोनाखान वनांचल के किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। कैम्पा मद के अंतर्गत 2 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से निर्मित पाकर घाट डायवर्सन से लगभग 15 गांवों के लोग लाभान्वित होने लगे हैं और वहां 9 हजार एकड़ से अधिक कृषि भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हुई…
Read Moreजल जीवन मिशन पर चल रहा चार दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न, मस्तूरी विकासखंड के बीस पंचायतों के प्रतिनिधि का हुए सम्मान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर जिला जल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा बिलासपुर के एमरॉल्ड होटल में चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। यह 26 फरवरी से प्रशिक्षण 28 फरवरी तक चला। राष्ट्रीय जल जीवन मिशन, जलशक्ति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से आयोजित इस प्रशिक्षण में मस्तूरी विकासखंड के बीस ग्राम पंचायतों के 70 प्रतिनिधि भाग लिया । आयोजित प्रशिक्षण में गांव के सरपंच, उपसरपंच, वार्ड के पंच, ग्राम जल स्वच्छता समिति अध्यक्ष एवं सदस्य तथा पंचायत सचिव भाग लिया। इस प्रशिक्षण में शामिल प्रतिनिधियों को जल जीवन से जुड़े…
Read Moreसुरक्षा, विकास और विश्वास के मूलमंत्र के साथ बस्तर को बढ़ाएं आगे: मुख्य सचिव श्री जैन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर बस्तर संभाग में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सुरक्षा, विकास और विश्वास के मूल मंत्र के साथ बस्तर को शांति और समृद्धि की राह में तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। जगदलपुर स्थित कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने बस्तर संभाग में दुर्गम अंचलों को पक्की सड़कों से जोड़ने के लिए तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान मंे निर्माण कार्यों के लिए अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए कार्य…
Read More