सुशासन तिहार बना ग्रामीणों के लिए भरोसे का मंच—झापरा शिविर में जाति, निवास, किसान किताब और नामांतरण आदेश का ऑन-द-स्पॉट वितरण, डिजिटल कृषि सेवाओं से जुड़े किसान

झापरा सुशासन शिविर में मौके पर ही बांटे गए 35 प्रमाण पत्र ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, किसानों का हुआ एग्रीस्टैक पंजीयन रायपुर : कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में सुकमा जिले में सुशासन तिहार के तहत ग्राम पंचायत झापरा में सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और शासन की विभिन्न योजनाओं तथा प्रशासनिक सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।…

Read More

रेत माफियाओं पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार—शिवनाथ नदी में अवैध उत्खनन करते पकड़ी गईं तीन चैन माउंटेन मशीनें जप्त, रात में हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप

रेत के अवैध उत्खनन पर प्रदेशव्यापी कार्रवाई जोरों पर, खनिज विभाग का मैदानी अमला खनन क्षेत्रों में लगातार कर रहा है निगरानी शिवनाथ नदी में अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन चैन माउंटेन मशीनें जप्त रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग का अभियान लगातार जारी है। केंद्रीय उड़नदस्ता एवं जिला स्तरीय जांच दल विभिन्न जिलों में खनन क्षेत्रों की लगातार निगरानी कर रही है और अवैध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई भी कर रहा…

Read More

नीति निर्माण से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तक डेटा की अहम भूमिका—द्वितीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में शासकीय आंकड़ों की एकरूपता और विश्वसनीयता बढ़ाने पर जोर

द्वितीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में डेटा हार्मोनाइजेशन पर हुआ मंथन शासकीय आंकड़ों की गुणवत्ता, एकरूपता और उपयोगिता बढ़ाने पर दिया गया जोर रायपुर : आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय, छत्तीसगढ़ शासन के तत्वावधान में आज “डेटा हार्मोनाइजेशन” विषय पर द्वितीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शासकीय आंकड़ों के संकलन, प्रबंधन और उपयोग में समन्वय स्थापित करते हुए उनकी गुणवत्ता, एकरूपता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करना था।  आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय के अपर संचालक श्री नारायण बुलीवाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नीति…

Read More

बंदूक छोड़ थामा ट्रैक्टर का स्टीयरिंग—नारायणपुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों की जिंदगी में नई शुरुआत, अब सीख रहे ड्राइविंग और मशीन रिपेयरिंग के हुनर

बंदूक छोड़ थामा ट्रैक्टर का स्टीयरिंग: नारायणपुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों की नई शुरुआत साइकिल न छूने वाले अब सीख रहे ट्रैक्टर चलाना और मरम्मत लोकतंत्र की मुख्यधारा से जुड़े 40 पुनर्वासित रायपुर : नारायणपुर जिले का लाइवलीहुड कॉलेज (पुनर्वास केंद्र) आज उन हाथों को नई जिंदगी दे रहा है, जो कभी भटककर बंदूक थाम चुके थे। जिला प्रशासन की अनूठी पहल से आत्मसमर्पित नक्सली अब न केवल समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं, बल्कि सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन जीने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। वोटर…

Read More

सिरपुर की ऐतिहासिक पहचान को मिली नई प्रतिष्ठा—चोरी होकर अमेरिका पहुंची ‘अवलोकितेश्वर’ प्रतिमा की वापसी के लिए राज्य सरकार सक्रिय, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने केंद्र को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर ‘अवलोकितेश्वर’ कांस्य प्रतिमा फिर सजेगी प्रदेश के संग्रहालय में संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र, अमेरिका से भारत लाई जा रही दुर्लभ प्रतिमा रायपुर : विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक बड़ी और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। रायपुर स्थित महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय से चोरी हुई भगवान अवलोकितेश्वर की दुर्लभ कांस्य प्रतिमा छत्तीसगढ़ लौटने की तैयारी में है। लगभग 19 करोड़ रुपये मूल्य की यह ऐतिहासिक प्रतिमा अमेरिका से भारत लाई जा रही…

Read More

विशेष लेख – बस्तर में सुशासन का सफर : अब गाँव की चौखट तक पहुँची बस सेवा

धनंजय राठौर (संयुक्त संचालक) अशोक कुमार चंद्रवंशी (सहायक जनसंपर्क अधिकारी) रायपुर : छत्तीसगढ़ का बस्तर अपनी नैसर्गिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है, लेकिन कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यहां के कई गांव दशकों से मुख्यधारा से कटे हुए थे। आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार ने इस दूरी को पाटते हुए ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा’ के जरिए विकास का एक नया अध्याय शुरू किया है।  अब बस्तर के सुदूर वनांचलों में विकास की एक नई बयार बह रही है। वहीं दशकों के इंतजार के…

Read More

अमर वाटिका में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शहीद जवानों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि—परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर बंधाया ढांढस, बोले ‘वीरों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा’

केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने अमर वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की आत्मीय मुलाकात बस्तर की शांति, सुरक्षा और विकास के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को किया नमन शहीद जवानों के परिवारों के बीच बैठकर केंद्रीय गृहमंत्री ने बंधाया ढांढस, हरसंभव सहयोग का दिलाया भरोसा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जवानों के अदम्य साहस को किया नमन रायपुर : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान आज जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचकर माओवाद के विरुद्ध…

Read More

अबूझमाड़ के सोमरू राम का वर्षों पुराना इंतजार खत्म—सुशासन तिहार शिविर में महज एक दिन में बना आधार कार्ड, चेहरे पर लौटी मुस्कान

अबूझमाड़ के सोमरू राम का बरसों का इंतजार खत्म सुशासन शिविर में ‘एक ही दिन’ में बना आधार कार्ड सुशासन तिहार बना राहत का माध्यम रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए चलाया जा रहा ‘सुशासन तिहार 2026’ अभियान दूरस्थ वनांचल के ग्रामीणों के लिए नई उम्मीद और खुशियां लेकर आ रहा है। इसकी एक बेहद सुखद तस्वीर नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र से सामने आई है, जहाँ ग्राम पीडियाकोट निवासी श्री सोमरू राम पोडियाम का बरसों से लंबित आधार कार्ड सुशासन शिविर…

Read More

सुशासन तिहार शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का भरोसा, 400 से अधिक आवेदन प्राप्त, कई समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान, हितग्राहियों को मिली विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ

रायपुर : दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत मटेनार में सुशासन तिहार के तहत 12 ग्राम पंचायतों का संयुक्त शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में 400 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कर लोगों को राहत प्रदान की गई। शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कमला विनय नाग, जनपद सदस्य श्रीमती संतनी ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, सरपंच, उपसरपंच, पंचगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित…

Read More

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना से बदली बीजापुर के सोनसाय बाकड़े की जिंदगी—4 से 5 हजार का बिजली बिल घटकर हुआ महज 120 से 500 रुपए, सोलर ऊर्जा बनी राहत और बचत का सहारा

सूरज की रोशनी से बदली जिंदगी : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना बनी श्री सोनसाय बाकड़े के लिए राहत और बचत का माध्यम 4-5 हजार रुपए का मासिक बिजली बिल घटकर 120 से 500 रुपए तक पहुंचा, केंद्र एवं राज्य सरकार से मिली 1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी रायपुर : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना ग्रामीण परिवारों तथा आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण बीजापुर जिले के मांझीगुड़ा निवासी श्री सोनसाय बाकड़े हैं, जिनके जीवन में…

Read More