होली पर केमिकल रंगो पर जशपुरिया हर्बल रंगो का जोर : जशपुर जिले की 12 स्व सहायता समूह की 100 महिलाएं साग-सब्जी, फल-फूल से तैयार कर रही हैं हर्बल गुलाल, चेहरे के लिए गुलाल बहुत ही उपयुक्त, शरीर को भी कोई नुक्सान नहीं

सी-मार्ट और कलेक्टोरेट कार्यालय सहित अन्य जगहों पर स्टॉल लगाकर विक्रय किया जा रहा है गुलाल कृषि विज्ञान केन्द्र डुमरबहार से महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर होली त्यौहार को देखते हुए जशपुर जिले के गौठान की 12 स्व सहायता समूह की लगभग 100 महिलाए हर्बल गुलाल बना रही हैं। महिलाएं पालक से हरा, लाल भाजी से लाल, हल्दी से पीला, चुकन्दर से कथा गुलाल बना रही हैं। स्थानीय साग-सब्जी और फल-फूल का उपयोग कर रही है।  जिला प्रशासन समूह की महिलाओं को सीजन अनुसार सामग्री बनाने…

Read More

‘गोधन एम्पोरियम’ : महिलाओं का नया बिजनेस आइडिया : अम्बिकापुर में गोबर से निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए खुला ‘एक्सक्लूसिव शोरूम’

वर्मी कम्पोस्ट, गो-काष्ठ, कण्डा, अगरबत्ती और गोबर पेन्ट की हो रही बिक्री समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अम्बिकापुर की महिलाओं ने नया बिजनेस आइडिया अपनाते हुए  गोबर से निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए अंबिकापुर में एक्सक्लूसिव शोरूम शुरू किया गया है। इसे गोधन एम्पोरियम का नाम दिया गया है। इस एम्पोरियम में वर्मी कम्पोस्ट के साथ-साथ गौ काष्ठ, अगरबत्ती, कण्डा और गोबर से निर्मित पेंट की बिक्री की जा रही है। अम्बिकापुर शहर के मुख्य चौराहे पर पिछले तीन साल से यह एम्पोरियम सफलतापूर्वक संचालित है। इस एम्पोरियम के संचालन…

Read More

महिलाओं के लिए गोबर बना आय का नया जरिया : छत्तीसगढ़ में महिला समूहों ने बेचा 198 करोड़ रूपए का वर्मी कम्पोस्ट

गौठानों में आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी हैं सवा लाख से अधिक महिलाएं मनेन्द्रगढ़ की महिला संघ ने एक करोड़ रूपए का वर्मी कम्पोस्ट बेचकर कमाए 36 लाख रूपए  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में गोबर से लोगों के जीवन में परिवर्तन आ रहा है। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट के साथ-साथ पेंट और बिजली भी तैयार किया जा रहा है। गांवों में महिला समूह की कोई सदस्य टू-व्हीलर खरीद रही है, तो कई ने गहने भी खरीदे। किसी ने अपने परिवार के सदस्य के लिए शादी के लिए कर्जा चुकाया है।…

Read More

ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन

योजना से 05 लाख का लोन व 75 हजार रूपए अनुदान सहायता राशि हुई प्राप्त एचडी व ब्राइडल वाटर प्रूफ मेकअप के साथ-साथ पार्लर में मेहंदी, टैटू की प्रशिक्षण सुविधा भी उपलब्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना द्वारा मिले 5 लाख रुपए के लोन व 75 हजार रुपए अनुदान सहायता राशि से ग्राम खपरी के श्री कामता प्रसाद साहू के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। कोरोना काल ने बहुत लोगों के जीवन में एक ठहराव ला दिया था। उसमें से एक ग्राम खपरी के…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत ग्राम चेटबा के सहेली स्व सहायता समूह की महिलाओं ने ऐग हैचरी एवं चिक प्रोडक्शन यूनिट को बनाया अपने आजीविका का आधार

34000 का लाभ प्राप्त कर चुकी है महिलाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत (बिहान) जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत महिलाओं को समूह के रूप में गठित एवं प्रेरित कर स्व रोजगार से जोड़े जाने की महत्वाकांक्षी योजना सार्थक साबित हो रही है। आज एनआरएलएम की महिलाएं स्व सहायता समूह से जुड़ कर सफलता की नयी कहानियॉ लिख रहीं हैं और अपने सपने को पंख देकर नयी उड़ान के लिए तैयार हैं। तीनों स्तर की पंचायतों एवं एनआरएलएम बिहान टीम की सहायता से…

Read More

अब कोरबा की महिलाएं भी बनाएंगी गोबर से पेंट : प्राकृतिक पेंट निर्माण से पर्यावरण संरक्षण में होगी भागीदारी, महिलाओं को गांव में ही मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुसार ग्राम दमिया के गौठान में हुआ गोबर पेंट निर्माण इकाई का उद्घाटन पेंट निर्माण इकाई से पहले दिन 100 लीटर गोबर पेंट का हुआ उत्पादन विधायक श्री केरकेट्टा ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पेंट निर्माण इकाई का किया शुभारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गौठानों में प्राकृतिक पेंट निर्माण इकाई स्थापना और इसके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार देने के मंशानुरूप आज विकासखण्ड पाली अंतर्गत ग्राम दमिया के गौठान में प्राकृतिक पेंट निर्माण इकाई का शुभारंभ किया गया। इसके माध्यम से…

Read More

नक्सल क्षेत्र की बदली तस्वीर, हरे बस्तर में हो रही नीली क्रांति, तीन हजार से अधिक किसान कर रहे हैं मछली पालन

कांकेर जिलें के पखांजूर क्षेत्र ने बनाई अलग पहचान, मछली पालन से सिर्फ पखांजूर में करीब 500 करोड़ का टर्न ओवर पहले दूसरे राज्यों से होता था मछली बीज का आयात अब देश के विभिन्न राज्यों को किया जा रहा निर्यात अकेले मछली बीज से ही किसानों को होती है 125 करोड़ रूपए की आय, छत्तीसगढ़ में मछली की क्लस्टर खेती की पहचान अब पूरे देश में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बस्तर के हरे-भरे क्षेत्र में नीली क्रांति से अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला है। प्रदेश के कांकेर जिले के…

Read More

जशपुर : रेशम धागाकरण कार्य से सिंगिबहार की रंजना स्वावलंबन की राह पर हो रही अग्रसर, प्राप्त आमदनी से एक मिनी राइस मिल किया प्रारंभ

धागाकरण कार्य से रंजना अपने साथ साथ परिवार केई जरूरतें पूरा करने में हुई सक्षम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर ग्रामोद्योग संचालनालय रेशम प्रभाग द्वारा दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों व वनांचलों में निवास करने वाले ग्रामीणों की आर्थिक विकास हेतु अनेक विभागीय योजनाओं  के माध्यम से उन्हें आजीविका के साधन उपलब्ध करा रही है। जिले के फरसाबहार विकासखण्ड  के अंतर्गत रेशम विभाग का कोसा बीज केंद्र सिंगीबहार में रेशम धागाकरण कार्य से ग्रामीण श्रीमती रंजना स्वावलंबन की राह पर बढ़ रही है। रेशम धागाकरण कार्य से उन्हें आर्थिक लाभ हुआ है जिससे…

Read More

राज्य पोषित डेयरी विकास योजना ने कुनकुरी के मानीक की बदली तकदीर: डेयरी उद्यमिता विकास योजना से मानीक को हो रही है प्रतिवर्ष 3 लाख की आमदनी

दुग्ध उत्पादन के आय से मानीक परिवार का भरण-पोषण एवं बच्चों की पढ़ाई-लिखाई अच्छे से करा पा रहा गोबर खाद विक्रय से भी 1 लाख का ले रहे अतिरिक्त लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी: पशुधन विभाग द्वारा जिले में स्व-सहायता समूहों एवं अन्य हितग्राहियों को छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कुनकुरी विकासखण्ड के बेमताटोली निवासी श्री मानीक लाल लकड़ा को राज्य पोषित डेयरी उद्यमिता विकास योजना अंतर्गत 6 नग गाय, बोरवेल और वर्मी टांका हेतु अनुदान…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : विभिन्न स्टेशनों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किया गया भव्य स्वागत

यह भारत की छठवीं तथा मध्य भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन एक्सप्रेस ट्रेन नागपुर-बिलासपुर के मध्य 130किमी/घंटे की रफ्तार से चलाने वाली पहली ट्रेन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से नागपुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों का निरीक्षण किया और ऑनबोर्ड सुविधाओं का जायजा लिया। श्री मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस के लोकोमोटिव इंजन के नियंत्रण केंद्र का निरीक्षण किया…

Read More