केपीएल 2 : पुलिस पत्रकार इलेवन वर्सेस अधिकारी नागरिक इलेवन फ्रेंडली मैच से प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

नगर में आईपीएल के तर्ज पर कुनकुरी प्रीमियर लीग 2022 प्रारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी 11 मई 2022 की रात्री में कुनकुरी नगर के खेल मैदान में कुनकुरी प्रीमियर लीग 2022, (केपीएल चौप्टर 2) क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।  यह क्रिकेट लीग प्रतियोगिता आईपीएल की तर्ज पर 8 टीम के बीच खेली जा रही है, जिसमे कुनकुरी किंग्स, कुनकुरी सुपर किंग्स, कुनकुरी इंडियंस, सनराइजर्स कुनकुरी, कुनकुरी कपिटल्स, रॉयल चौलेंज कुनकुरी एवम कुनकुरी रॉयल्स के नाम से टीमें भाग ले रही है। विगत दिनों सड़क दुर्घटना में कुनकुरी नगर के…

Read More

शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों में प्रत्येक शुक्रवार को होगा विशेष मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश के शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर एवं बिलासपुर में प्रत्येक शुक्रवार को विशेष मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी का संचालन किया जा रहा है। आयुष संचालनालय के सहायक संचालक डॉ. विजय साहू ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को संचालित इस विशेष ओपीडी में मानसिक समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों को आयुर्वेद के माध्यम से उपयुक्त उपचार एवं स्वस्थ जीवन शैली सम्बंधित मार्गदर्शन निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है । आवश्यकता अनुसार मरीजों को पंचकर्म सेवाएँ भी प्रदान की जाएगी । उन्होंने बताया कि शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय चिकित्सालय…

Read More

हॉट स्टार की वेब सीरीज के लिए चित्रकोट जलप्रपात के मनोहारी लोकेशन पर शूटिंग हुई शुरू, शूटिंग के लिए दल ने जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार

आदित्य रावल, नकुल सहदेव, आशीष विद्यार्थी जैसे मंझे हुए कलाकारों की मौजूदगी में हो रही शूटिंग समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जगदलपुर चित्रकोट के मनोहारी जलप्रपात में हॉट स्टार के वेब सीरीज की शूटिंग शुरू हो गई है। इस वेब सीरीज में जाने-माने अभिनेता परेश रावल के पुत्र आदित्य रावल, आशीष विद्यार्थी, नकुल सहदेव सहित कई नामचीन कलाकार काम कर रहे हैं। तीन दिनों की शूटिंग पर बस्तर पहुंचे इस 200 सदस्यीय दल ने आज चित्रकोट जलप्रपात में एक्शन मास्टर परवेज  शेख के निर्देशन में स्टंट सीन की शूटिंग की। तीन दिनों…

Read More

भदोही से बटवाही पहुंची कालीन बनाने की कला, मुख्यमंत्री ने कालीन बना रहीं महिलाओं से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया, कहा- बहुत सुंदर डिजाईन के कालीन बने हे

गौठान में महिलाएं बुन रही आकर्षक डिजाईन के कालीन मैनपाट, लुंड्रा और सीतापुर में बुने कालीन देश की प्रतिष्ठित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी को भेजा गया है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर गलीचे (कालीन) के लिए प्रसिद्ध उत्तरप्रदेश के भदोही की तरह अब सरगुजा जिले के बटवाही गौठान में भी महिलाएं कालीन तैयार कर रही है। महिलाओं को छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा कालीन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है और अब वो अलग-अलग साईज और डिज़ाइन की आकर्षक कालीन अपने हाथों से तैयार कर रही है। भेंट-मुलाकात के…

Read More

हाट-बाजार क्लीनिक के माध्यम से अब तक 30 लाख से अधिक लोगों का किया गया ईलाज

प्रदेश के 1839 हाट-बाजारों में ग्रामीणों की निःशुल्क जांच, उपचार के साथ दी जा रही है दवाईयां मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के अंतर्गत प्रदेश भर में अब तक कुल 79,859 क्लिनिक आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के वनांचलों और ग्रामीण इलाकों के हाट-बाजारों में स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमों द्वारा 30 लाख 23 हजार 941 लोगों को इलाज उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के माध्यम से प्रदेश के 1839 हाट-बाजारों में क्लिनिक लगाकर लोगों की निःशुल्क जांच के साथ उपचार कर दवाईयां दी जा रही हैं।…

Read More

छत्तीसगढ़ की योजनाओं की हो रही देशव्यापी सराहना, राहुल गांधी ने तेलंगाना के बाद गुजरात में भूपेश सरकार की योजनाओं को सराहा

छत्तीसगढ़ अकेला ऐसा राज्य, जहां पर किसानों का धान 2500 रूपये प्रति क्विंटल में खरीदा जा रहा है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार की योजनाओं की देश भर में प्रशंसा हो रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना के बाद गुजरात की रैली में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात के दाहोड में आदिवासी सत्याग्रह रैली को संबोधित करते हुये कहा कि मोदी का गुजरात मॉडल फेल…

Read More

सियान जतन योजना के अन्तर्गत जशपुर जिले में प्रत्येक गुरूवार को विशेष ओपीडी का किया जाएगा संचालन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला आयुर्वेद अधिकारी ने बताया कि आयुष विंग जशपुर के द्वारा 12 मई 2022 से सियान जतन क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। जिले में संचालित समस्त आयुर्वेद औषधालय, होम्योपैधी, औषधालय, आयुषविंग जिला चिकित्सायल, आयुष पॉलीक्लीनिक, स्पेशिलाईज्ड थेरेपी सेंटर, स्पेशिलिटी क्लीनिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्दों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में माह के प्रत्येक गुरूवार को वृद्ध जनों हेतु विशेष ओपीडी का संचालन किया जाएगा। उन्होंने आम जनों से  आग्रह किया है वे इसका लाभ उठाये। 

Read More

ईब नदी में बने नहर के पानी से किसान नितिन कुमार दोहरी फसल का ले रहे लाभ, स्थानीय हॉट-बाजारों में सब्जी का विक्रय कर अच्छी आमदनी भी कमा रहे

कृषक अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन यापन कर कर रहें हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले के दूरस्थ अंचल के किसान जल संसाधन विभाग जशपुर की ईब व्यपवर्तन योजना का लाभ उठा कर अच्छी खेती कर रहें हैं। कुनकुरी क्षेत्र के ग्राम हस्तिनापुर नावाटोली के किसान श्री नितिन कुमार ने ईब नदी नहर के पानी का उपयोग करके अपने खेतों में खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया की नहर से सिंचाई के लिए आसानी से पानी मिल जाता है। साल में दो फसल बरसात और गर्मी दोनों…

Read More

मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना : जिले के 21 हजार 400 से अधिक जरूरतमंद मरीजों का हुआ उपचार

हाट बाजार क्लीनिक में मरीजों का उपचार करने के साथ-साथ बीपी, शुगर, मलेरिया आदि की जांच भी की जाती है। जीवनरक्षक दवाईयों के निःशुल्क वितरण के साथ माताओं एवं शिशुओं का किया जाता है टीकाकरण भी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर छत्तीसगढ़ में सबको स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में और दूर दराज के दुर्गम इलाकों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना संचालित है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले…

Read More

बढ़ती मांग के बीच पूरी क्षमता से उत्पादन कर रहे हैं प्रदेश के बिजली संयंत्र, जनरेशन कंपनी के विद्युत गृह देशभर में दूसरे स्थान पर

बेहतर रखरखाव से बढ़ी संयंत्रों की उत्पादन क्षमता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भीषण गर्मी के कारण प्रदेश में बिजली की मांग बढ़ गई है, जिसकी आपूर्ति करने के लिए सभी बिजली संयंत्र पूरी क्षमता से चलाए जा रहे हैं। अप्रैल महीने में जनरेशन कंपनी के सभी संयंत्रों ने बेहतर उत्पादन किया। अप्रैल महीने में प्रदेश के संयंत्रों का प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) 83.83 प्रतिशत रहा। देश भर के 33 स्टेट पॉवर सेक्टर में छत्तीसगढ़ के संयंत्र दूसरे स्थान पर रहे। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष अधिकतम विद्युत मांग 5300 मेगावाट तक…

Read More