उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं सही देखरेख हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में बैठक का हुआ आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर // सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में स्वास्थ्य अमला का बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी लैब टेक्नीशियन, सीएचओ, मितानिन ब्लॉक कॉर्डिनेटर व मितानिन पर्यवेक्षक शामिल हुए। उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं के पहचान, सिकल सेल जांच के बढ़ोतरी तथा 9 और 24 तारीख को होने वाले पीएमएसएमए में सभी गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत जांच हेतु सभी लैब तकनीशियन को निर्देश दिया गया। बैठक में ब्लॉक…
Read MoreCategory: अन्य
अन्य
मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से जशपुर जिले मे दूरस्थ अंचल के लोगों को मिला रहा है स्वास्थ्य लाभ : अब तक हाट बाजारों में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से 502759 लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
हाट-बाजार में खून, बीपी-शुगर, मलेरिया, टाइफाइड सहित अन्य बीमारियों का भी होता है जांच समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर // छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दूरस्थ अंचल के लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के उददेश्य से मुख्यमंत्री हाटबाजार क्लीनिक योजना का प्रारंभ किया गया है। जिसके माध्यम से दूरस्थ अंचल के लोगों को बिना किसी परेशानी के स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा सके। इसी कड़ी में जशपुर जिले में भी हाट बाजार क्लीनिक योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिससे यहां के निवासियों को अस्पताल के साथ ही विभिन्न हाट…
Read Moreसामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में हाइड्रोसील के 7 मरीजों का किया गया ऑपरेशन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर // सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में हाइड्रोसील मरीजों का ऑपरेशन हेतु शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें विकासखंड कुनकुरी एवं दुलदुला के 16 मरीजों का स्क्रीनिंग कर ऑपरेशन हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी लाया गया जिसमें कुनकुरी के 6 मरीजों का सफल हाइड्रोसिल ऑपरेशन किया गया एवं विकासखंड दुलदुला के एक मरीज का सफल हाइड्रोसिल ऑपरेशन किया गया स्क्रीनिंग किए गए 16 मरीजों में से 9 मरीज हर्निया के पाए गए जिनका आगामी आयोजित की जाने वाली जिला स्तरीय शिविर में इलाज किया जाएगा।
Read Moreजशपुर जिले में पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा लगातार गृहभेंट की कार्ययोजना हो रही साकार, गंभीर कुपोषित बच्चों के माता-पिता को पोस्टिक आहार के सेवन की दी जा रही जानकारी
कार्यकर्ताओं के निगरानी से बच्चे के वजन में सकारात्मक परिवर्तन आया, अजन्ती का वजन अब 8.200 ग्राम हो गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर // एकीकृत बाल विकास परियोजना बागबहार जिला जशपुर के अंतर्गत सेक्टर चिकनीपानी के आंगनबाड़ी केन्द्र कुकरीचोली में अजन्ती पिता श्री लोधा मिंज माता श्रीमती सुनिता मिंज विगत माह गंभीर कुपोषित से मध्यम कुपोषित में थी। पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा लगातार गृहभेंट किया गया एवं उपरी आहार के साथ माँ का दूध बहुत जरूरी है समझाया गया। पर्यवेक्षक द्वारा एनआरसी ले जाने के लिए समझाया…
Read Moreप्रसिद्ध लोक गायिका आरु साहू द्वारा शिखा गोस्वामी की पुस्तक “कुछ भीगे अल्फाजो में” का किया गया विमोचन
समदर्शी न्यूज डेस्क सरगांव – छ.ग. की लोकप्रिय गायिका सुश्री आरु साहू ने ग्राम चंदखुरी (बैतलपुर), जिला मुंगेली निवासी सुश्री शिखा गोस्वामी की पुस्तक “कुछ भीगे अल्फाजो में” का विमोचन किया। शॉपिजन प्रकाशन गुजरात से प्रकाशित प्रथम पुस्तक “भीगे अल्फाजो में” की सफलता के उपरांत यह उनकी जल्द प्रकाशित होने वाले दूसरे कहानी संग्रह “निहारिका की प्रेरक कथाएं” के आवरण पृष्ठ का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर सुश्री आरु साहू ने उनकी पुस्तक के विमोचन के उपरांत कहा कि इनकी रचनाएं मौलिक और प्रेरणादायक है। सरस्वती शिशु मंदिर…
Read Moreसामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पत्थलगांव में बीसी एवं एमटी की बैठक आयोजित : ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण दिवस में सभी मितानिनों को उपस्थित रहने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पत्थलगांव // सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में एसडीएम की उपस्थिति में समस्त बीसी, एमटी का बैठक आयोजित किया गया और ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण दिवस में सभी मितानिनों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पत्थलगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बीएमओ, बीपीएम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण दिवस का आयोजन एवं उसमें सभी सदस्यों की भागीदारी के सम्बन्ध में चर्चा किया गया साथ ही हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर…
Read Moreजशपुर जिले में मोतियाबिंद के 1187 मरीजों का हुआ सफल ऑपरेशन, मिली नेत्र ज्योति
राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अन्तर्गत मोतियाबिंद व अन्य ऑख के मरीजो का निःशुल्क ईलाज, ऑपरेशन एवं दवाई का किया जा रहा वितरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर, राजा देवशरण सिंह जिला चिकित्सालय जशपुर में राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम अंतर्गत मोतियाबिंद व अन्य ऑख के मरीजो का निःशुल्क ईलाज, ऑपरेशन एवं दवाई वितरण किया जा रहा है। वर्ष 2022-23 में जिले को मोतियाबिंद मुक्त करने की दिशा में अधिक से अधिक लोगों को नेत्र ज्योति प्रदान करने हेतु जिला चिकित्सालय जशपुर के नेत्र सर्जन डॉ. क्रेसेंसिया एक्का द्वारा 643 मोतियाबिंद…
Read Moreजशपुर जिले किसान मशाले, हल्दी, स्टोब्रेरी की खेती करने के लिए आगे आ रहे, जिला प्रशासन ने सिंचाई के लिए 09 किसानों के खेतों में कराया बोर खनन
बोर से आस-पास के लगभग 45 किसानों को इसका सीधा लाभ मिल रहा जलवायु, मौसम और मिट्टी को देखते हुए किसानों की उपज बढ़ाने के लिए दिया जा रहा है प्रशिक्षण जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए किसानों ने खुशी जाहिर की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा जशपुर जिले में मनरेगा के अंतर्गत् रोपित कराये गए मिश्रित फलोद्यान में फलदार पौधों की सिंचाई के लिए 09 किसानों के खेत में नलकूप खनन का कार्य करावाया गया है। इससे आस-पास के 45 किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।…
Read Moreकॉक्लियर इंप्लांट पर हुआ राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन : दिल्ली से आये पद्मश्री डाॅ. जे. एम. हंस ने जीवंत सर्जरी कर कॉक्लियर इंप्लांट की बारीकियां समझाईं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डाॅ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के नाक कान गला रोग (ईएनटी) विभाग द्वारा कॉक्लियर इंप्लांट पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शनिवार को फिजियोथेरेपी हाल में किया गया। सर्जरी का जीवंत प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली से पद्मश्री डाॅ. जे. एम. हंस को आमंत्रित किया गया था। डाॅ. हंस ने बेरिया तकनीक द्वारा कॉक्लियर इम्प्लांट पद्धति को विस्तारपूर्वक समझाया एवं जीवंत सर्जरी कर दिखाया। साथ ही डाॅ. हंस ने इस सर्जरी की बारीकियां भी समझाईं। इस…
Read Moreजशपुर : 108 में फिर गूँजी किलकारी, मेडिकल कॉलेज रिफर गर्भवती महिला का ईएमटी ने अपनी सूझबूझ से कराया सुरक्षित प्रसव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर, सिविल हॉस्पिटल पत्थलगांव क्षेत्र के 108 स्टॉफ ने एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। उन्होंने बताया कि केस क्रिटिकल होने पर सिविल हॉस्पिटल पत्थलगांव में एडमिट गर्भवती महिला को मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर रिफर किया गया था। रिफर गर्भवती महिला को रास्ते में तेज प्रसव पीड़ा होने पर 108 स्टॉफ ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। 108 के जिला प्रभारी शिवशंत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की 30 वर्षीय गर्भवती महिला अंजू एक्का को प्रसव पीड़ा होने पर…
Read More