बड़ी खबर : दो वर्षो के अंतराल के बाद नगर के सिनेमा प्रेमियों को शिवगंगा टॉकीज प्रबंधन ने उपलब्ध कराया मनोरंजन का अवसर, आरआरआर फिल्म के साथ टॉकीज हुआ पुनः प्रारंभ

नगर के सिनेमा प्रेमियों में हर्ष व्याप्त, सोशल मीडिया में कर रहे प्रतिक्रिया व्यक्त सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़- कुनकुरी नगरवासियों के मनोरंजन का थमा सिलसिला फिर से प्रांरभ हो गया है। जिले के प्रसिद्ध एवं नगर की पहचान शिवगंगा टाकीज के फिर से प्रारंभ होने तथा शुभारंभ पर ही ब्लॉक बस्टर फिल्म आरआरआर दिखये जाने से नगर के सिनेमा प्रेमियों में भारी उत्साह व्याप्त है। शिवगंगा टॉकिज के स्वामी एवं संचालक रविन्द्र अग्रवाल ने इस बहूप्रतिक्षित फिल्म के साथ शिवगंगा टॉकिज के कोरोना काल के उपरांत पुनः सिनेमा प्रेमियों के…

Read More

शिशुओं और उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों को हेपेटाइटिस-बी का टीका जरूर लगवाएं, हेपेटाइटिस का समय पर इलाज नहीं कराने से लिवर-फेलियर या लिवर कैंसर का खतरा

उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक रैपिड डायग्नोस्टिक किट से जांच की सुविधा, जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में निःशुल्क जांच और उपचार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर    स्वास्थ्य विभाग ने नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी शिशुओं और उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों को हेपेटाइटिस-बी का टीका अवश्य लगवाने की अपील की है। हेपेटाइटिस का समय पर इलाज नहीं कराने से यह लिवर-फेलियर (Liver Failure) या लिवर कैंसर का कारण बनता है। हेपेटाइटिस एक संक्रामक बीमारी है जो लिवर (यकृत) में सूजन पैदाकर इसे नुकसान पहुंचाता है। अगर हेपेटाइटिस का…

Read More

रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना : ग्राम पंचायत स्तर से राज्य स्तर तक किया जा रहा आयोजन, छत्तीसगढ़ की राम-रामायणी परंपरा को आगे बढ़ाने मानस मंडली प्रतियोगिता

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लगातार प्रयास शिवरीनारायण में राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता 08 से 10 अप्रैल तक प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली रामायण मंडलियों को मिलेगी 5 लाख रूपए, 3 लाख रूपए और 2 लाख रूपए की पुरस्कार राशि समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और छत्तीसगढ़िया संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए गंभीर प्रयास प्रारंभ  किए गए हैं। हमारी संस्कृति के हरेली, तीजा, पोरा त्यौहारों…

Read More

जिला अस्पतालों में स्थापित स्पर्श क्लिनिक में मनोरोगियों के निःशुल्क काउन्सलिंग व उपचार की सुविधा, स्पर्श क्लिनिकों की ओपीडी में इलाज के लिए इस साल अब तक 1.14 लाख पंजीयन

चैम्प प्रोजेक्ट के तहत करीब 42 हजार मरीजों की पहचान कर निःशुल्क उपचार मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ को मिल चुका है ‘एक्सीलेंस इन मेन्टल हेल्थ’ अवार्ड समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में स्थापित स्पर्श क्लिनिक में मानसिक समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों को काउन्सलिंग और उपचार की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इन क्लिनिकों की ओपीडी में चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में अब तक एक लाख 14 हजार 458 पंजीयन हुए हैं। पिछले वित्तीय वर्ष 2020-21…

Read More

जशपुर जिले में दीवार लेखन के माध्यम से बच्चों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित बचने के लिए किया जा रहा जागरूक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्कूलों में दीवार लेखन के माध्यम से स्कूली बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोरोना के नियमों को बताया जा रहा है। बच्चों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने, हाथ न मिलाने, हाथ को नियमित साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ताकि बच्चों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सकें। इस कड़ी में कुनकुरी विकासखण्ड के रायकेरा, पतराटोली, नारायणपुर सहित सभी शासकीय स्कूलों में कोरोना जागरूकता को लेकर दीवार लेखन कराया…

Read More

प्रदेश में पीएचसी, सीएचसी एवं जिला अस्पतालों में टीबी का निःशुल्क इलाज, विश्व क्षय दिवस 24 मार्च को

टीबी मरीजों की पहचान के लिए डोर-टू-डोर कैंपेन, प्रदेश को टीबीमुक्त बनाने शासन द्वारा उठाए जा रहे हैं कई कदम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर टीबी (क्षय रोग) की वजह से होने वाले स्वास्थ्यगत, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने हर वर्ष 24 मार्च को विश्व क्षय दिवस मनाया जाता है। पूरी दुनिया में इस साल विश्व क्षय दिवस ‘इनवेस्ट टू एन्ड टीबी. सेव लाइव्स (Invest to End TB. Save Lives)’ की थीम पर मनाया जा रहा है। वर्ष 2023 तक छत्तीसगढ़ को टीबीमुक्त करने राज्य शासन…

Read More

जशपुर जिला में धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से मरीजों को मिल रहा सस्ते दामों पर दवा, नगरीय निकाय के 05 धन्वंतरी मेडिकल स्टोर से लगभग 86 लाख 43 हजार के दवाई का किया गया विक्रय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के जरूरतमंद मरीजों एवं नागरिकों तक सस्ती दवाई उपलब्ध कराने के उददेश्य से जशपुर जिले में भी जिला अस्पताल के पास धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर खोला गया है। जरूरतमंद मरीज अब मेडिकल स्टोर से दवाई खरीद कर योजना का लाभ उठा रहें हैं। योजना के शुरू हो जाने से जेनेरिक दवाईयां एमआरपी रेट से 50 से 70 प्रतिशत तक की डिस्काउंट रेट पर मिल रही है। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश में जिले में…

Read More

तीन सालों में लोगों के जीवन में आया बड़ा बदलाव, आजीविका के खुले नये द्वार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

जनता को राहत पहुंचाने और विकास में भागीदार बनाने के हरसंभव उपाय विधानसभा में मुख्यमंत्री के विभागों से संबंधित व्यय के लिए 12681 करोड़ 75 लाख 82 हजार रूपए की अनुदान मांगें पारित लगातार बढ़ रहा खनिज राजस्व इस वर्ष लगभग 11 हजार 900 करोड़ रुपए खनिज राजस्व प्राप्त होने का अनुमान लोकसेवा केन्द्रों से इस वर्ष 25 लाख 21 हजार से अधिक नागरिकों को मिला विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ हाफ बिजली बिल योजना: 40.74 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिली 2200 करोड़ रुपए की राहत बिजली पर किसानों को…

Read More

जशपुर जिले में दिव्यांग बच्चों हेतु निःशुल्क विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर 21 मार्च से 01 अप्रैल तक होगी आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के दिशा-निर्देश में दिव्यांग बच्चों हेतु निःशुल्क विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 21 मार्च से 01 अप्रैल 2022 तक जिले के आठों विकासखण्डों में किया जा रहा है। दिव्यांग बच्चों हेतु निःशुल्क विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दिव्यांग बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं शिविर उपरांत ईलाज तथा पहचान किये हुये बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया जाना है। इस हेतु समग्र शिक्षा विभाग के तहत समावेशी…

Read More

कृत्रिम अंग बनवाने जा रहे दिव्यांगों के बस को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर कृत्रिम अंग बनवाने रायपुर जा रहे दिव्यांगों के बस को कलेक्टर संजीव कुमार झा, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, नगर निगम आयुक्त विजय दयाराम के एवं सहायक कलेक्टर सुश्री श्वेता सुमन के द्वारा सोमवार को उप संचालक समाज कल्याण कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री झा ने कहा कि जिले के दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम हाथ-पैर बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा विकासखण्डवार शिविर आयोजित कर रायपुर के विशेषज्ञ टीम के द्वारा माप लिया गया है।…

Read More