छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी : 40 एमवीए का लगा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, 72 गांवों में बेहतर वोल्टेज के साथ मिलेगी बिजली

सक्ती जिले के घरेलू उपभोक्ताओं सहित किसानों को मिल सकेगी गुणवत्तापूर्ण बिजली, साथ ही औद्योगिक इकाईयों को लगातार विद्युत आपूर्ति हो सकेगी सुनिश्चित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए उन क्षेत्रों में पारेषण क्षमता का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में आज सक्ती जिले के 132/33 केवीए सब-स्टेशन डभरा में 40 मेगावोल्ट एंपीयर का दूसरा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत किया गया। इससे वहां के स्थानीय उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर वोल्टेज के साथ बिजली मिल…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर जिला चिकित्सालय में नेत्र रोग विंग ‘अम्बक’ का किया शुभारंभ

मोतियाबिंद के ऑपरेशन वाले मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम जगदलपुर जिला चिकित्सालय (महारानी अस्पताल) में नेत्र रोग विंग ‘अम्बक’ का शुभारंभ किया। जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग के भवन को 35 लाख रुपए की लागत से रिनोवेट कर वहां ऑपरेशन थिएटर में नई मशीनें स्थापित की गई हैं तथा यहां मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। ‘अम्बक’ में दो विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित आंख के विभिन्न तरह के ऑपरेशन की सुविधा है। यहां की आईपीडी में…

Read More

जशपुर जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन 10 अगस्त को : 1 से 19 वर्षीय बच्चों, किशोर-किशोरियों को खिलायी जाएगी कृमिनाशक एल्बेंडाजॉल की गोली

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन 10 अगस्त 2023 को जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं शासकीय विद्यालयों, शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, केन्द्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, मदरसों, निजी स्कूलों, महाविद्यालयों एवं तकनीकी शिक्षा संस्थानों के माध्यम से 01 से 19 वर्षीय बच्चों, किशोर-किशोरियों को कृमि नाशक दवा एलबेंडाजॉल 400 मिग्रा का सेवन कराया जाना है तथा मॉपॉप दिवस 17 अगस्त 2022 को आयोजित किया जाना है…

Read More

ग्राम जरण्डीह में मलेरिया जागरूकता स्वास्थ्य शिविर आयोजित : जिला अस्पताल गरियाबंद में भर्ती सभी 07 व्यक्ति मलेरिया से स्वस्थ होकर लौटे घर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद ग्राम जरंडीह में मलेरिया के केस पाए जाने के उपरांत स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंभीरता से काम करते हुए मलेरिया जागरूकता स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिला स्तर से 12 सदस्यीय मेडिकल टीम ने जरंडीह पहुंचकर घर-घर जाकर मलेरिया बीमारी के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य शिक्षा एवं मलेरिया के रोकथाम के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ ही गांव में मच्छर न पनपने पाए इसके लिए डी.डी.टी. का छिड़काव किया गया। इसके अलावा जमे हुए पानी को खाली कर ग्रामीणों को पानी न जमा…

Read More

ब्यूटी इंडस्ट्रीज को नया आयाम देने ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन’ (FIPB & AIBPO) की महासमुंद एवं गरियाबंद जिला इकाई गठित.  

सरिता सिंह बनी गरियाबंद जिला संयोजिका, पूजा साईंरानी महासमुंद जिला संयोजिका, सुशीला ठाकुर बनी गरियाबंद एवं महासमुंद जिला पर्यवेक्षिका समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ में ब्यूटी इंडस्ट्रीज को नया आयाम देने तथा ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं एवं युवतियों को एक सशक्त प्लेटफॉर्म प्रदान करने की दृष्टिकोण से “फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन (FIPB) & ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (AIBPO) की महासमुंद एवं गरियाबंद जिला इकाई का गठन किया गया हैं। एफआईपीबी एंड एआईबीपीओ फेडरेशन की प्रदेश संयोजिका दिव्या राठौर तथा प्रदेश महासचिव…

Read More

पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के आवेदन हेतु अंतिम तिथि 16 अगस्त तक 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर : उद्यान विभाग के उप संचालक ने बताया है कि जिले में पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना वर्ष 2023-24 खरीफ मौसम में उद्यानिकी अधिसूचित फसल के अंतर्गत टमाटर, बैंगन, मिर्च, अदरक, केला, पपीता एवं अमरूद का बीमा कर सकते हैं। बीमा की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2023 तक निर्धारित की गई है। आरडब्ल्यूबीसीआईएस बीमा आवेदन हेतु नवीनतम आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि एवं फसल बुवाई संबंधित दस्तावेज उद्यान विभाग के मैदानी अमलों के माध्यम से इच्छुक हितग्राही नजदीकी शाखा, कोऑपरेटिव सोसायटी, सीएससी केन्द्र से…

Read More

37 लाख 50 हजार हेक्टेयर में हो चुकी खरीफ़ फसलों की बुआई, धान की 87 प्रतिशत बोनी पूरी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य में खरीफ फसलों की बुआई अंतिम चरण में पहुंच गई है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक धान, अन्य अनाज के फसलों सहित तिलहन और साग-सब्जी की बुआई 37 लाख 50 हजार 140 हेक्टेयर में हो चुकी है, जो कि चालू खरीफ सीजन के लिए निर्धारित बोआई के लक्ष्य का 78 प्रतिशत है। अब तक राज्य में 31 लाख 46 हजार हेक्टेयर में धान, एक लाख 89 हजार 190 हेक्टेयर में मक्का, 49 हजार हेक्टेयर में कोदो, कुटकी एवं रागी, एक लाख…

Read More

परसापानी में 45 लोगों की मलेरिया जांच : एक पॉजिटिव, गांव में सर्वे कराने सीएमएचओ शुक्ला खुद पहुंचे, गांव में है 18 घर, कुल आबादी 97, जुलाई में दी गई थी सभी घरों में मच्छरदानी, दवा वितरण के साथ कराया गया स्प्रे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कोटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरिया के आश्रित ग्राम परसा पानी में शुक्रवार को मलेरिया के चार मरीज मिले थे जिसमें 18 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई है। शनिवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश शुक्ला मलेरिया विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारियों को लेकर के परसा पानी गांव पहुंचे। जहां सभी घरों का सर्वे कराया गया। 45 लोगों का रक्त पट्टिका से मलेरिया का जांच हुआ जिसमें एक का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। सीएमएचओ डॉ शुक्ला ने बताया कि मलेरिया पॉजिटिव को…

Read More

प्रदेश में 10 अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस : 10-17 अगस्त तक सात जिलों में आयोजित होगा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में आगामी 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। राज्य के सात जिलों दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, मुंगेली और महासमुंद में 10 अगस्त से 17 अगस्त तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम (MDA) भी आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान 10 अगस्त को प्रदेश में एक वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा खिलाई जाएगी। 10 अगस्त को दवा सेवन से छूटे हुए बच्चों व किशोरों को 17 अगस्त…

Read More

सिकलसेल स्क्रीनिंग एवं उपचार के लिए जशपुर जिले के दुलदुला में स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम गठित

दुलदुला विकासखण्ड के सभी जनसंख्या का सिकलसेल स्क्रीनिंग एवं उपचार प्रक्रिया 05 अगस्त से प्रारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सिकलसेल स्क्रीनिंग एवं उपचार के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम गठित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में सिकल सेल अभियान अंतर्गत् दुलदुला विकासखण्ड के सभी जनसंख्या का सिकलसेल स्क्रीनिंग, उपचार प्रक्रिया प्रारंभ किया जाएगा। जिसके तहत् पायलट के रूप में चांपाटोली, बरपानी और जामपानी ग्राम पंचायत के संबंधित पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं अन्य स्थल में सिकलसेल परीक्षण…

Read More