मोटर साइकिल चोरी करने के मामले में सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोटर साइकिल की चोरी कर गिरांग जंगल में छुपाने का कर रहे थे प्रयास

थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक  297/2022 धारा 379 भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विवेक कुमार भगत निवासी कचहरी पारा जशपुर ने दिनांक 03 सितंबर 2022 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह उक्त दिनांक के दोपहर लगभग 12 बजे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 14 MQ 2462 को लॉक करके घर के बाहर खड़ा किया था।  कुछ देर बाद घर से वापस निकला तो देखा कि उसका मोटरसाइकिल…

Read More

महिला संबंधी अपराधों में की जा रही लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी : दहेज लोभी पति चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया न्यायिक रिमांड में

आरोपियों के विरुद्ध थाना मालखरौदा में अपराध क्रमांक 238/2022 धारा 498ए, 34 भादवि पंजीबद्ध प्रकरण में फरार आरोपियों की पता तलाश जारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थिया की शादी ग्राम नवागांव निवासी पंकज रात्रे के साथ दिनांक 17 मार्च 2021 को सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से इसके पति पंकज रात्रे एवं अन्य लोगों द्वारा दहेज में मोटर सायकल एवं 50,000/ रूपये मायके वाले नही दिए है, बोलकर आये दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर लडाई झगडा मारपीट करते हुए शारिरिक एवं मानसिक रूप…

Read More

मोटर सायकल चोरों पर की जा रही लगातार कार्यवाही : मोटर सायकल चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमाण्ड में

आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ मोटर सायकल किया गया बरामद समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थी हरप्रसाद पाटले निवासी नरियरा द्वारा थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28 अगस्त 22 को उसका लड़का मोटर सायकल हीरो सुपर स्पलैण्डर को लेकर खेत देखने गया था, जिसे झलमला नहर के पास खड़ी किया था। जिसे लाक नहीं कर पाया था। खेत देखकर वापस आया तो उक्त गाड़ी को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था, जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 222/22 धारा…

Read More

बहु को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाली सास हुई गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में

प्रेम विवाह करने की बात को लेकर आये दिन मृतिका को करती थी प्रताड़ित आरोपी के विरूद्ध थाना हसौद में अपराध क्रमांक  135/22 धारा 306 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा थाना हसौद के मर्ग क्रमांक 47/22 धारा 174 जा.फौ.  की जांच में पाया गया कि मृतिका प्रीति साहू की सास बूंद बाई साहू मृतिका को प्रेम विवाह की हो कहकर पसंद नहीं करती थी और प्रताड़ित करती थी, जिस कारण से दोनों में वाद-विवाद होते रहता था। इसी बात से परेशान होकर प्रीति साहू ने दिनांक 28 जुलाई 22…

Read More

खेत में काम करने जा रही युवती का रास्ता रोककर, जान से मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चंद घंटे में सन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार,  भेजा गया  न्यायिक अभिरक्षा में

थाना सन्ना में आरोपी संजीवन टोप्पो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 99/2022 धारा 376, 341, 506(बी) भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध  समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर थाना सन्ना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने दिनांक 02 सितंबर 2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दिनांक 29 अगस्त 2022 के दिन में लगभग 03:00 बजे खेत में काम करने जा रही थी, उसी दौरान संजीवन टोप्पो ने उसका रास्ता रोककर अपनी ओर खींचने लगा, प्रार्थिया के मना करने पर जबरदस्ती पास के एक बाड़ी में ले जाकर जान से मार…

Read More

फर्जी वोटर कार्ड बनाने वाले चॉइस सेंटर पर पुलिस का छापा, 74 फर्जी वोटर आईडी कार्ड के साथ मोबाइल, लैपटॉप, डेस्क-टॉप, सीपीयू, प्रिंटर-स्कैनर, लेमिनेटर जप्त, आरोपी गिरफ्तार

दर्री पुलिस थाने में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 269/22 धारा 420, 467,468,471 आईपीसी दर्ज समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह ने जिले की कमान संभालते ही चेताया था  कि अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कारवाई की जाएगी और जो भी लोग ऐसे कामों के सलिंप्त होंगे उनसे कठोरता से निपटा जाएगा। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा जिले में अपराधियों और धोखाधड़ी करने वालो के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दर्री पुलिस ने फर्जी…

Read More

जुआरियों पर संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्यवाही : जुआ खेलते पाये जाने पर 06 जुआरियों को पकड़कर 60,690/- रुपये, 10 नग मोटर साइकिल एवं 06 नग मोबाईल किया गया बरामद

जुआ रेड कार्यवाही करने हेतु किया गया था विशेष टीम का गठन आरोपियों के विरुद्ध थाना सक्ती द्वारा अपराध क्रमांक 312/22 धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 02 सितंबर 22 को  ग्राम सिपाहीमुड़ा में पैसे का दाव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होने पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ जुआ खेलते पाये जाने पर, 01 डंगेश्वर देवांगन  उम्र 35 वर्ष निवासी चाम्पा, 02. राहुल कंवर उम्र 27 वर्ष निवासी सक्ती, 03 दिनेश कुमार टण्डन उम्र 37 वर्ष…

Read More

अवैध शराब बिक्री करने वालों पर की जा रही लगातार कार्यवाही : एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 34 पाव देशी प्लेन शराब की गई बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर जेल

आरोपी थाना जांजगीर का है निगरानी बदमाश आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा  दिनांक 02 सितंबर 22 को अरुण श्रीवास भीमा तालाब के पास अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बिक्री करने की सूचना प्राप्त होने पर जांजगीर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहाँ आरोपी अरुण श्रीवास के कब्जे से 34 पाव देशी प्लेन शराब बरामद किया गया। जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध…

Read More

एक और बेटी चढ़ी दहेज की भेंट : दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिये विवश करने वाले तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में

आरोपियों को चौकी नैला पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे आरोपियों के विरूद्ध चौकी नैला में अपराध क्रमांक 591/2022 धारा 304बी, 34 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा चौकी नैला के मर्ग क्रमांक 106/2022 धारा 174 जा.फौ. के जांच में पाया गया कि मृतिका सीता कश्यप की शादी दिनांक 19 अप्रैल 22 को भांठापारा नैला निवासी लक्ष्मीप्रसाद कश्यप के साथ सामाजिक रीति रिवाज से संपन्न हुई थी। शादी के बाद से ही मृतिका के पति लक्ष्मीप्रसाद कश्यप, सास चन्द्रिका कश्यप एवं ससुर गजानंद कश्यप दहेज में मोटर सायकल एवं सोने…

Read More

लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाला व्यक्ति हुआ गिरफ्तार, जाने क्यों कराई उसने झूठी रिपोर्ट और क्यों हुई उस पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही ? पढ़ें पूरा मामला…………!

सरपंच चुनाव का कर्ज होने एवं भाई के ईलाज के लिए पैसे की तंगी होने के कारण गढ़ी गई लूट की झूठी कहानी आरोपी के विरूद्ध शांति भंग करने के अंदेशा पर धारा 151 जा.फौ. के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 01 सितंबर 22 को शिवकुमार भारद्वाज निवासी अंडी थाना मालखरौदा के द्वारा डायल 112 एवं पुलिस चौकी अडभार को सूचना दिया गया था कि वह रात्रि में करीबन 09:30 बजे अंडी से अपने ससुराल छतौना मोटर सायकल से जा रहा था। जैसे ही ग्राम हरदी…

Read More