समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर स्थित क्षेत्रीय नेत्र अनुसंधान केन्द्र सह नेत्र रोग विभाग में गुरुवार शाम को स्वास्थ्य मंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव ने नेत्र रोग उपचार के पांच नवीनतम एवं अत्याधुनिक उपकरणों का लोकार्पण किया। क्षेत्रीय नेत्र अनुसंधान केन्द्र सह नेत्र रोग विभाग में स्थापित इन पांच नए उपकरणों में ग्रीन लेजर, फंडस कैमरा, ए. स्कैन , स्लिट लैंप विद इमेजिंग एवं मॉनिटर युक्त ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप शामिल हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव…
Read MoreCategory: स्वास्थ्य
स्वास्थ्य
सार्वजनिक स्थानों, कार्यालयों, कार्यस्थलों-फैक्ट्रियों एवं बाजारों में मास्क पहनना अब अनिवार्य, कलेक्टर ने कोविड-19 से बचाव संबंधी जारी किए निर्देश
सोशल-फिजिकल डिस्टेंसिंग का भी करना होगा पालन, सार्वजनिक जगहों पर थूकना प्रतिबंधित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरोना वायरस (कोविड-19 ) के संक्रमण के प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार कोरबा जिले में भी निर्देश जारी कर दिए गए है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने जरूरी निर्देश जारी किए है। जारी दिशा निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थलो, कार्यालयों, अस्पतालों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों, गलियों में आने -जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क या फेस कवर धारण करना अब अनिवार्य होगा। कार्यालय – कार्य स्थलों एवं…
Read Moreकिडनी रोगों से पीड़ितों को मिलेगी राहत, 12 और जिला अस्पतालों में शुरू होगी निःशुल्क डायलिसिस सुविधा
अभी 8 जिलों में हो रहा है डायलिसिस, अब तक 27 हजार से अधिक सेशन हो चुके समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश के 12 और जिला अस्पतालों में जल्दी ही निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा शुरू की जाएगी। राष्ट्रीय नि:शुल्क डायलिसिस कार्यक्रम ‘जीवन धारा’ के तहत रायपुर, गरियाबंद, जगदलपुर, जांजगीर, राजनांदगांव, सूरजपुर, कोरिया, कबीरधाम, धमतरी, मुंगेली, बलौदाबाजार और बालोद जिला चिकित्सालय में कुल 54 डायलिसिस मशीनों की स्थापना का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। इन अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा शुरू होने से दूरस्थ अंचलों के किडनी रोगियों को…
Read Moreमुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से 19 लाख मरीज हुए लाभान्वित
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से स्लम क्षेत्र में रहने वाले जरूरतमंद लोगों का ईलाज मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए किया जा रहा है। छोटी-छोटी बीमारी के लिए अपने काम धंधे बंद कर डाक्टरों से अपॉइंटमेंट लेना और कतार में लग कर इलाज कराने गरीबों की यह दिक्कत को ध्यान रखते हुए शुरू की गई मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अब अपने उद्देश्यों और लक्ष्यों को न सिर्फ पूरा कर रही है, बल्कि मुहल्ले में ही कैंप लगने से लोगों को…
Read Moreजशपुर जिले के विकासखंडो में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर, बैनर, पॉम्पलेट के द्वारा मच्छर के स्त्रोतों एवं मलेरिया रोग से बचाव का दिया संदेश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रायपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत प्रति वर्ष की भांति 25 अप्रैल 2022 को विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर जिला मुख्यालय, समस्त विकासखण्डों तथा मैदानी स्तर पर नागरिकों को मलेरिया रोग के प्रति जागरूक करने और इस रोग से बचाव और सावधानी के लिए लोगों का ध्यान आकर्षित करने की पहल की गई। साथ ही वर्ष 2027 तक जशपुर जिले से मलेरिया रोग दूर करने एवं…
Read Moreहेल्थ न्यूज : गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी न होने दें, इससे डिहाइड्रेशन का खतरा
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर ग्रीष्म ऋतु में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर दिखने लगा है। गर्मी अत्यधिक बढ़ने पर शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। आमतौर पर लोग इस समस्या को गंभीरता से नहीं लेते। इसका सेहत पर बुरा असर होता है। हमारे शरीर के लगभग एक तिहाई हिस्से में पानी मौजूद होता है। गर्मियों के मौसम में पानी कम पीने से और ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में पानी और नमक का संतुलन बिगड़ जाता है जिससे कई तरह की समस्याएं…
Read Moreविश्व मलेरिया दिवस : एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, छात्र-छात्राओं के बीच मलेरिया नियत्रण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी के मार्गदर्शन में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभा कक्ष में 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. टी.जी.कुलवेदी, जिला मलेरिया अधिकारी ने विकासखण्ड से आये ए.एन.एम. एवं आर.एच.ओ.(पु.)तथा अन्य विभाग के कर्मचारियों को मलेरिया से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी एवं मलेरिया कार्यक्रम की रूपरेखा सन् 1953 से लेकर राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम 2004 से अब तक की मलेरिया उन्मूलन में किये गये…
Read Moreजलजनित एवं मौसमी संक्रामक बीमारियों से बचाव रोकथाम नियंत्रण एवं उपचार हेतु जशपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूर्ण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देश में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जलजनित एवं मौसमी संक्रामक बीमारियों से बचाव रोकथाम नियंत्रण एवं उपचार हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम एवं तैयारी की गई है। मुख्यचिकित्सा एवं सवास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में महामारी कन्ट्रोल रूम की स्थापना जिले के क्षेत्रों में महामारी की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल इसकी सूचना देने हेतु जिला एवं खण्ड स्तरीय महामारी नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिला मुख्यालय में 01 एवं प्रत्येक खण्ड स्तर पर 01-01 महामारी नियंत्रण…
Read Moreहमर क्लिीनिक से लोगों को मिलेगा बेहतर ईलाज, जिला अस्पताल मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के रूप में होगा विकसित, मंत्री ने किया स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव ने आज शाम जिला चिकित्सालय, पंडरी पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाई स्टोर, डायलिसिस सेंटर, हमर लैब, माइक्रोबायोलॉजी विभाग सहित अस्पताल के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए आवश्यक मात्रा में दवाईयां भण्डारण करने के निर्देश दिए। चिकित्सालय में लगभग 150 प्रकार की दवाईयां में से जिन दवाईयों का उपयोग कम है, ऐसे दवाईयों के मात्रा में कमी की जा सकती है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि आम…
Read Moreमुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता सह योग सम्मेलन का किया शुभारंभ, स्वस्थ और निरोग रखने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री श्री बघेल
योग के नियमित अभ्यास के लिए ग्राम फुण्डहर में भवन उपलब्ध कराने की घोषणा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि लोगों को स्वस्थ और निरोग रखने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान समय में भाग-दौड़ भरी जिंदगी में इसकी प्रसंगिकता और भी बढ़ जाती है। योग तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। योग के नियमित अभ्यास से स्वास्थ सुरक्षा मिलती है। श्री बघेल आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक में छत्तीसगढ़ योग आयोग के पंचम स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय राज्य स्तरीय…
Read More