शासकीय कन्या शिक्षा परिसर दुगली में कक्षा 6वीं एवं 11वीं में भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित, 13 जून को प्रवेश हेतु चयन परीक्षा आयोजित

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, नगरी –धमतरी छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्रालय रायपुर के निर्देशानुसार शासकीय कन्या शिक्षा परिसर दुगली में शैक्षणिक सत्र वर्ष 2022-23 के लिए कक्षा 6वीं एवं कक्षा 11वीं में रिक्त सीटों में भर्ती हेतु विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित की गयी है | इस सम्बन्ध में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी के द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी, सतीश प्रकाश सिंह को आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर दुगली में आयोजित होने वाले चयन परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है | बी.ई.ओ. सतीश प्रकाश…

Read More

समर कैंम्प का बालिकाओं ने लाभ उठाया, विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा की छात्रा सुगंती बाई और कांति बाई बना रही बांस से आकर्षक कलाकृति

समर कैम्प की अवधि 10 जून तक बढ़ाया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा बच्चों एवं नवयुवकों में व्यक्तिगत और कौशल विकास के उद्देश्यांे की पूर्ति के लिए ग्रीष्मकालीन बाल अभिरूचि शिविर के लिये जिले के सभी विकास खण्डों में 12 से 20 वर्ष आयु समूह के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के लिये 16 से 30 मई तक विभिन्न विधाओं में समर कैम्प का आयोजन किया गया था। समर कैम्प में हम किसी से कम नहीं की तर्ज पर, विशेष पिछड़ी जनजाति- “पहाड़ी कोरवा“ के बच्चे भी विभिन्न विधाओं…

Read More

हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रायपुर में ग्रेजुएट इन्सॉल्वेंसी प्रोग्राम के विशेष संदर्भ में इन्सॉल्वेंसी प्रोफेशन पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

कार्यक्रम में लगभग 50 प्रतिभागी हुए सम्मिलित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला में इंस्लोवेन्सी एंड बैंकरप्सी बोर्ड ऑफ़ इंडिया ने इंस्टिट्यूट ऑफ़ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की इन्सॉल्वेंसी प्रोफेशनल एजेंसी के सहयोग से, 07 जून 2022 को “ग्रेजुएट इन्सॉल्वेंसी प्रोग्राम के विशेष संदर्भ के साथ इन्सॉल्वेंसी प्रोफेशन पर जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रायपुर में किया गया। श्री राकेश खत्री (सेवानिवृत्त), प्रबंध निदेशक, आईपीए, आईसीएआई ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अपने उद्घाटन भाषण में प्रो. डॉक्टर उदय शंकर रजिस्ट्रार एचएनएलयू…

Read More

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर में हिंदी माध्यम में प्रवेश प्रारंभ

अंग्रेजी माध्यम में वाणिज्य संकाय भी इसी सत्र से होगा प्रारंभ प्रवेश परीक्षा 15 जून को 11 बजे से 1 बजे के बीच की जाएगी आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम नवीन आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर नगर में शिक्षण सत्र 2022-23 से कक्षा 11 वीं (कॉमर्स) मे प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म आज 07 जून से उपलब्ध करा दिया गया है। इसके साथ ही इस विद्यालय में हिंदी माध्यम में भी रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म उपलब्ध है।…

Read More

संकल्प कुनकुरी क़े विद्यार्थी मेरिट में पहले स्थान पर अपना स्थान बनाएंगे तभी इसकी स्थापना सार्थक होगी : यू डी मिंज.

संसदीय सचिव यू डी मिंज ने संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी में ली बैठक, शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन क़े लिए किया प्रेरित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यू डी मिंज आज संकल्प कुनकुरी पहुंचे अधिकारीयों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं की बैठक लेकर अच्छे प्रदर्शन क़े लिए शुभकामनायें दी और आने वाले वर्षो में बेहतर प्रदर्शन क़े लिए सभी को प्रेरित किया । उन्होंने संकल्प शिक्षण संस्थान में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में राज्य में मेरिट में स्थान बनाने और बेहतरीन प्रदर्शन करने पर  संकल्प के प्राचार्य और सभी शिक्षकों…

Read More

व्यावसायिक विकास केंद्र : ट्रिपल आईटी नया रायपुर में ‘दर्पण’ एक आत्म-निरीक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

यह कार्यशाला विद्यार्थियों के भविष्य का मार्ग तय करती है, इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को प्रेज़ेंटेशन- स्किल्स, पब्लिक-स्पीकिंग, एवं अन्य सॉफ्ट स्किल्स मजबूत करने में सहायता की जाती है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर ट्रिपल आईटी नया रायपुर में लगातार तीन शनिवार 21 मई, 28 मई और 4 जून को एक कार्यशाला, ‘दर्पण’ का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बी.टेक प्रथम वर्ष 2021 के बैच के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों का स्वोट एनालिसिस किया गया। स्वोट स्ट्रेंथ, वीकनेस, अपॉर्च्युनिटीज़, एंड थ्रेट्स का लघुरूप है। इस…

Read More

फ्लोराइड युक्त पानी पीने से डुमरपानी और साईगांव के लोग हो रहे थे परेशान, मुख्यमंत्री ने की दोनों गांवों को दुधावा समूह योजना में शामिल करने की घोषणा, अब मिलेगा शुद्ध पानी

मुख्यमंत्री की बारीक मानिटरिंग, आंगनबाड़ी के किचन में जाकर देखा- बच्चों के लिए क्या पकाया है कांकेर विधानसभा के बादल पहुंचे मुख्यमंत्री, भेंट मुलाकात में लोगों से शासकीय योजनाओं का लिया फीडबैक सरोना में खुलेगा थाना, अमोरा में सहकारी बैंक की शाखा डूमरपानी में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन की घोषणा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कांकेर विधानसभा के बादल ग्राम में डुमरपानी के ग्रामीण चप्पू लाल सिन्हा ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से भेंट मुलाकात के दौरान डुमरपानी और साईगांव में फ्लोराइड युक्त पानी के कारण लोगों की बीमारी के…

Read More

वनांचल विकास खण्ड नगरी में मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय चरण का सफलतापूर्वक हुआ समापन…..!

नए शिक्षा सत्र के प्रारंभ होते ही मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा एवं छात्र-छात्राओं की व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर जारी किये गए निर्देशों का पालन करते हुए नियमित रूप से शाला संचालित करने के दिए गए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, धमतरी/नगरी वनांचल स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी अंतर्गत संचालित प्राथमिक विद्यालय व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों का मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा व व्यक्तिगत सुरक्षा पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के द्वितीय चरण का 4 जून 2022 को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में सफलतापूर्वक समापन हुआ।…

Read More

ओपन स्कूल परीक्षा परिणाम घोषित: हाई स्कूल में 53.7 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी में 64.3 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट मुख्य एवं अवसर परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया गया। हाई स्कूल की परीक्षा में 53.7 प्रतिशत और हायर सेकेण्डरी की परीक्षा में   64.3 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा परिणाम छात्र वेबसाईट  http://www.sos.cg.nic.in और http://www.result.cg.nic.in  से प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने परीक्षा…

Read More

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक की भर्ती हेतु दावा आपत्ति 07 जून तक आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में संचालित 04 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कालखण्ड आधारित मानदेय पर अतिथि शिक्षक, कर्मचारी रखे जाने हेतु 30 मई 2022 को वॉक इंटरव्यू  आयोजित किया गया था। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि साक्षात्कार में 617 अभ्यर्थी उपस्थित होने के कारण जिला स्तरीय समिति द्वारा सभी अभ्यर्थियों का दस्तावेज जमा लिए जाने का निर्णय लिया गया। जिसमें टी.जी.टी. अंग्रेजी के 26 आवेदन, टी.जी.टी. गणित के 85 आवेदन, टी.जी.टी. विज्ञान के 144 आवेदन, टी.जी.टी. सामाजिक अध्ययन के…

Read More