मुख्य सचिव ने आर डी तिवारी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का किया अवलोकन, कक्षा में बच्चों के साथ बैठकर देखा शिक्षण कार्य

मुख्य सचिव ने स्कूल में नगरीय निकाय ,स्मार्ट सिटी लिमिटेड रायपुर एवं स्कूल प्रबंधन के अधिकारियों की बैठक भी ली समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज राजधानी रायपुर के आमापारा चौक स्थित आर डी तिवारी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का अवलोकन किया। उन्होंने पूरे स्कूल परिसर का अवलोकन करते हुए स्कूल की विभिन्न कक्षाओं, स्मार्ट क्लास, भौतिकी एवं रसायन के प्रयोगशाला, लाइब्रेरी तथा अन्य सुविधाओं एवं उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन किया। मुख्य सचिव ने कक्षा सातवीं, 8वीं, 10 वीं तथा 12वीं कॉमर्स की स्मार्ट क्लास…

Read More

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के द्वारा वर्ष 2021-22 में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मिन्स के लिए आवेदन की तिथि निर्धारित की गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रों द्वारा नवीन  व नवीनीकरण प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मिन्स आधारित छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2021 निर्धारित की गई है। जिसका संस्था द्वारा सत्यापन करने की अतिम तिथि 30 दिसम्बर 2021 है। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए …

Read More

अच्छी खबर : जशपुर जिले में नही बंद होंगें हिन्दी माध्यम के विद्यालय, अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के साथ हिन्दी माध्यम विद्यालय भी संचालित होता रहेगा – जिला शिक्षा अधिकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, जिले के आठों विकासखण्ड में संचालित स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के साथ हिन्दी माध्यम विद्यालय भी संचालित रहेगा। उक्त जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी जे. के. प्रसाद ने बताया कि जिले के सभी विकासखण्ड में शासन की महत्वकांक्षी योजना के अन्तर्गत अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किये गये हैं। इन सभी विद्यालयों में पूर्व से हिन्दी माध्यम विद्यालय संचालित हो रहे हैं जो यथावत संचालित होते रहेंगे।अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ होने के कारण विद्यालय अब दो पालियों में संचालित हो रहे हैं। जिले के जशपुर…

Read More

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंझियाडीह के स्वयंसेवकों द्वारा एक दिवसीय शिविर का किया गया आयोजन, विद्यालय एवं पंचायत परिसर की साफ सफाई भी की, ग्राम में रैली निकालकर लोगो को दिया जागरूकता संदेश

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंझियाडीह के स्वयंसेवकों द्वारा सोमवार को ग्राम पंचायत डोंगादरहा में एक दिवसीय शिविर ग्राम के सरपंच उत्तम सिदार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। स्वामी विवेकानंद एवं माँ सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सरपंच श्री सिदार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के संबंध में विद्यार्थियों को उद्बोधन देते हुए समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व का विकास पर जोर दिया गया। इसके पश्चात प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण…

Read More

जशपुर पुलिस का विश्वास अभियान कार्यक्रम: कुनकुरी के आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, साईबर क्राईम व यातायात के प्रति किया गया जागरूक

विश्वास अभियान के अन्तर्गत जिले के स्कूलों में चलाया जा रहा यातायात व सायबर क्राईम के प्रति जागरूकता साइबर अपराध, मानव तस्करी, बाल अपराध, गुडटच- बैडटच के बारे में जानकारी देकर किया गया जागरूक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पांडेय के मार्गदर्शन पर, यातायात प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर के नेतृत्व में आज दिनांक 29 नवम्बर 2021 दिन सोमवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय  कुनकुरी में अनुविभागीय अधिकारी मनीष कुंवर, प्राचार्य एम. एस. पैकरा, सहायक प्राचार्य शिव कुमार…

Read More

संसदीय सचिव यूडी मिंज ने अभिभावकों को किया आश्वस्त, हिंदी माध्यम बंद नहीं होगा, कहा बच्चों की चिंता है हमें भी

पतराटोली हिंदी मीडियम बन्द होने की खबर मिलने से संसदीय सचिव यू.डी. मिंज से मिलने उनके निवास पहुंचे ग्रामीण अभिभावक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, दुलदुला ब्लॉक के पतराटोली में संचालित हो रहे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से हिंदी मिडियम बंद होने के संशय को लेकर आज हिन्दी मीडियम के अभिभावक और ग्रामवासी  संसदीय सचिव एवं विधायक यूडी मिंज से मिलकर अपनी चिन्ता ज़ाहिर की है। ग्रामीणों की चिन्ता पर संसदीय सचिव एवं विधायक यूडी मिंज ने कहा कि किसी भी स्थिति में बंद नहीं हो रहा है यह विरोधी…

Read More

विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान की स्थापना नया रायपुर के 20 एकड़ क्षेत्र में होगी, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट विद्यालय सोसाइटी के सामान्य सभा की प्रथम बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्य शासन के निर्णय अनुसार नवा रायपुर में विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान की स्थापना 20 एकड़ क्षेत्र में की जाएगी। स्कूल भवन का निर्माण नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) द्वारा कराया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान की स्थापना के संबंध में गठित छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट विद्यालय सोसाइटी की सामान्य सभा की प्रथम बैठक मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित की गई। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने बताया कि राज्य शासन की अनुमति से समिति का पंजयीन कराया गया…

Read More

पॉलीटेक्निक कॉलेज जशपुर में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रारंभ, 22 व 23 नवम्बर 2021 को प्रथम चरण तथा 26 से 27 नवम्बर 2021 को द्वितीय चरण का होगा रजिस्ट्रेशन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज जशपुर में संचालित त्रिवर्षीय इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेष हेतु संस्थावार ऑनलाईन काउंसिलिंग प्रांरभ कर दिया गया है। शासकीय पॉलीटेक्निक जषपुर के प्राचार्य ने बताया कि काउंसलिंग के प्रथम चरण हेतु 22 नवम्बर से 23 नवम्बर 2021 एवं द्वितीय चरण हेतु 26 से 27 नवम्बर 2021 तक रजिस्ट्रेषन किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार जो गणित और विज्ञान में विषय के साथ ही 10वीं उत्तीर्ण हों, वे काउंसिलिंग में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी एंव रजिस्ट्रेषन के लिए विभागीय वेबसाईट www.cgdteraipur.cgstate.gov.in  का अवलोकन किया…

Read More

वनांचल क्षेत्र नगरी में तेंदुआ के हमले से विद्यार्थियों के सुरक्षा एवं बचाव हेतु बी.ई.ओ.नगरी ने दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी-धमतरी. वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी में हिंसक जानवर तेंदुआ द्वारा  विगत दिनों लगातार छोटे बच्चों पर हमला किया गया है. जिसमें चार माह के भीतर दो स्कूली विद्यार्थियों की मृत्यु हो चुकी है. विगत दिनों नगरी विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों एवं ग्राम घठुला में सड़क पर तेंदुए के विचरण की जानकारी प्राप्त होने पर विद्यार्थियों के सुरक्षा हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने विकासखंड नगरी के वनांचल क्षेत्र स्थित समस्त शालाओं में अध्यनरत विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु निर्देश जारी कर समस्त संस्था…

Read More

शासन की महतारी दुलार योजना कोविड-19 संक्रमण से अभिभावकों की मृत्यु होने पर बच्चों के लिए बनी संबल, जिले के 171 बच्चों को मिला योजना का लाभ

बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाने, नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने और छात्रवृत्ति का लाभ देने शासन ने उठाया बीड़ा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, शासन की महतारी दुलारी योजना कोविड-19 संक्रमण से अभिभावकों की मृत्यु होने पर बच्चों के लिए संबल बनी है। कोविड-19 संक्रमण के दौरान अभिभावकों की मृत्यु होने पर बच्चों में शिक्षा को लेकर चिंता थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों की पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए महतारी दुलार योजना से सहारा दिया। कोविड-19 संक्रमण से मृत्यु होने वाले परिवारों के बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाने,…

Read More