समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन बकावंड विकासखंड के गिरोला स्थित माता हिंगलाजिन मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसदद्वय दीपक बैज और श्रीमती फूलोदेवी नेताम, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, विधायक राजमन बेंजाम तथा क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार भी इस दौरान मौजूद थे।
Read MoreCategory: धर्म/आध्यात्म
दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ नगर भ्रमण, खेल मैदान पर रावण दहन पर हुई आतिशबाजी
महाआरती के साथ स्थानीय जलाशय में किया जा रहा प्रतिमाओं का विसर्जन सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी. नगर के सभी पण्डालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं की सामूहिक शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए विजयादशमी पर्व के लिये निर्धारित स्थल स्थानीय खेल मैदान पर पहूंची जहां भव्य आतिशबाजी के साथ बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया गया। रावण एवं मेघनाथ के पुतलों को विशाल आकार दिया गया था। रावण दहन के कार्यक्रम में आतिशबाजी दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र रही। विजयादशमी के इस सामुहिक आयोजन को देखने के…
Read Moreविजयादशमी पर्व के अवसर पर रक्षित केन्द्र जशपुर में हुई शस्त्र पूजा
पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया हर्ष फायर समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. आज शुक्रवार को विजयादशमी पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से) द्वारा मंगलकामना करते हुये रक्षित केन्द्र जशपुर के शस्त्रागार में अस्त्र शस्त्र की पूजा के साथ वाहनों की भी पूजा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्रीमती प्रतिभा पांडे, एस.डी.ओ.पी. जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार, रक्षित निरीक्षक विमलेश देवागंन, निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, सूबेदार सौरभ चंद्राकर सहित रक्षित केन्द्र जशपुर के अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए। शस्त्र पूजा के उपरांत पुलिस अधीक्षक…
Read Moreमुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर्व पर विधि-विधान एवँ मंत्रोच्चार के बीच की शस्त्र पूजा, प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की दी शुभकामनाएं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों सहित प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। यह पर्व हमें अपने अहंकार तथा बुराई को समाप्त कर अच्छाई तथा सत्य की राह पर चलने की सीख देता है।
Read Moreदशहरा पर्व की जशपुर जिलावासियों को कलेक्टर ने दी हार्दिक बधाई सहित शुभकामनाएं
शांति और खुशियों के साथ त्यौहार मनाने की अपील की कोरोना से सुरक्षित बचाव के लिए जिला प्रशासन के मापदंड का पालन करने का आग्रह भी किया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने जिले वासियों को दशहरा त्यौहार की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ने सभी जिले वासियों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना गाईडलाईन का पालन करते हुए शान्ति और खुशियों के साथ त्यौहार मनाने के साथ लोगों को कोरोना से सुरक्षित रखना भी प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अतः सभी मास्क लगाए…
Read Moreनवरात्र पर्व की नगर में धूम, माता की भक्ति में डूबा पूरा नगर, पण्डालों में दर्शन हेतु उमड़े श्रद्धालु
नगर के दुर्गा पण्डालों में आज हुआ भण्डारा, कल शोभायात्रा, रावण दहन के उपरांत होगा प्रतिमा विसर्जन सागर जोशी, समदर्शी न्यूज, कुनकुरी. नवरात्र पर्व के अन्तर्गत नगर के दुर्गा पण्डालों में विराजी मां दुर्गा की प्रतिमाओं के प्रतिदिन हो रहे पूजा, आरती भजन, कीर्तन आदि के आयोजन से पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया है। सप्तमी से मां दुर्गा के प्रारंभ हुए दर्शन के साथ पण्डालों में श्रद्धालुओं की भीड़ भारी संख्या में जूटने लगी है। रात्री में महाअष्टमी व्रत बलीदान, महागौरी पूजन के साथ रात्री में संधि पूजा…
Read Moreराष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कुनकुरी नगर में हुआ पथ संचलन
विजया दशमी उत्सव में सम्मिलित हुए स्वयं सेवक सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कुनकुरी नगर स्तर पर विजया दशमी पर्व के अन्तर्गत ध्वज के साथ पथ संचलन स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर संघ ध्वज एवं घोष की ताल पर कदम से कदम मिलाते हुए नगर भ्रमण किया. इस पथ संचलन में तीन सौ से अधिक स्वयं सेवक सम्मिलित हुए. असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म, अनीति पर नीति के विजय के पर्व विजयादशमी उत्सव के अन्तर्गत सर्वप्रथम ध्वज फहराकर शाखा लगाई गई. नगर…
Read Moreमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी बधाई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्री बघेल ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि शक्ति उपासना के महापर्व नवरात्रि में नौ दिनों तक भक्तिभाव से देवी के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती हैै। हमारे देश में नवरात्रि के अवसर पर देवी स्वरूप मानकर कन्याओं की पूजा और उन्हें भोज कराने की परंपरा रही है। मुख्यमंत्री ने…
Read Moreचंदा के लिये धर्म को गिरवी रखने का काम कुनकुरी दुर्गा पूजा समिति ने किया है – गोमती साय
विधायक से रावण वध करवाने से पहले उनका कराया जाय जनेऊ संस्कार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. कुनकुरी विधायक उत्तम दान मिंज से कुनकुरी में सनातन धर्म समिति के दुर्गा पूजा उत्सव के अन्तर्गत रावण वध कराए जाने का सांसद गोमती साय ने कड़ा विरोध किया है। दूरभाष पर हुई चर्चा के दौरान सांसद ने इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चंदा के लिए धर्म को गिरवी रखने का काम किया गया है। उन्होने आगे कहा कि विधायक यू डी मिंज के प्रति समिति के लोगो को…
Read Moreदेश-दुनिया के लिए छत्तीसगढ़ में खुला राम वन गमन मार्ग, संस्कृति के गढ़ के रूप में बन रही छत्तीसगढ़ की पहचान, तीन दिवसीय उद्घाटन समारोह का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चन्दखुरी में माता कौशल्या मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण राम वन गमन पर्यटन परिपथ का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों और मानस मंडलियों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. भगवान राम जिस वन पथ पर चलकर मर्यादा पुरूषोत्तम कहलाए आज छत्तीसगढ़ में वह वन पथ देश-दुनिया के लिए खुल गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मां कौशल्या की नगरी चंदखुरी में राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण किया। इस…
Read More