खुशियों के साथ कल मनाई जाएगी ईद, सुबह 8:30 बजे जशपुर के ईदगाह में होगी ईद की नमाज : रमजान में की गईं इबादतों को कबूल कर खुदा हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें : मौलाना मंसूर

सदरे अंजुमन महबूब अंसारी ने सभी को ईद मुबारक़बाद दिया और कहा खुशी के त्यौहार में ईद में रोजेदारों की गईं इबादतें कबूल हों समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुस्लिम धर्मावलंबियों को पाक रमजान महीना का आज पूरा हुआ, रमजान के खत्म होने के दूसरे दिन ईद मनाई जाती है.रमजान के शुरू होते ही मुस्लिम धर्मवलम्बी ईद की तैयारी में जुट जाते हैं। 21 मई को 29 रोजे पूरे होने पर ईद का चांद नजर आया, चाँद नजर आने के बाद अब 22 शनिवार को 8:30 बजे  नमाज अदाकर ईद मनाई…

Read More

कुनकुरी अंचल में लहराया भगवा ध्वज, गूंजे जय श्री राम के नारे, एकल अभियान ग्राम स्वराज मंच की निकली विशाल भगवा यात्रा के रूप में मोटरसायकल रैली

दर्जनों गांव तक पहूंचाया हिन्दू एकता एवं जागरण का संदेश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : एकल अभियान से सम्बद्ध ग्राम स्वराज मंच एवं अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित हिन्दू स्वाभिमान जागरण भगवा यात्रा के अन्तर्गत विशाल मोटरसाईकिल रैली का आयोजन किया गया। भगवा यात्रा का पूरे मार्ग में अनेक स्थानों पर ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर कानून एवं ट्रेफिक व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस प्रशासन द्वारा उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर के…

Read More

ग्राम लोधमा में स्वयंभू महादेव मंदिर जीर्णोद्धार पर निकली विशाल कलश यात्रा, पूरे अचंल का वातावरण हुआ भगवामय, भण्डारे में हजारो श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

रात्री में श्रद्धालु सम्मिलित होंगे अखण्ड कीर्तन में भगवा बाईक रैली का भी ग्राम में हुआ समापन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : विकास खण्ड कुनकुरी के ग्राम लोधमा स्थित स्वयंभू भगवान शंकर के पुरातन मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण पर भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारी संख्या में हिन्दू धर्मावलम्बी श्रद्धालुगण आस्था के साथ सम्मिलित हो रहे है। इस आयोजन के अन्तर्गत निकाली जाने वाली कलश यात्रा के लिये मंदिर में कलश पूजन कर सैकड़ा महिलाओं ने ग्राम सीमा की बलजोरा नदी से कलश भरने के…

Read More

ग्राम खारीझरिया में आयोजित झरिया यादव समाज के अष्टप्रहरी कीर्तन और जिला स्तरीय महासम्मेलन मे शामिल हुए संसदीय सचिव यू.डी.मिंज

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने खारीरीझरिया में झरिया यादव समाज के सामाजिक भवन का किया लोकार्पण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कुनकुरी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम खारीझरिया में झरिया यादव समाज के अष्टप्रहरी कीर्तन और जिला स्तरीय महासम्मेलन में शामिल हुए. इस अवसर पर विधायक यू डी मिंज ने मुख्यमंत्री घोषणा मद अंतर्गत पिछड़ा वर्ग समुदाय हेतु सामाजिक भवन  का लोकार्पण भी किया। झरिया यादव समाज के पदाधिकारी समेत समाज के सभी वर्गों ने उनका आत्मिक स्वागत एवं अभिवादन जयकारे लगा कर किया. झरिया यादव…

Read More

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी. रविशंकर के द्वारा ग्राम लोधमा थाना कुनकुरी में ली गयी विभिन्न समाज प्रमुखों एवं ग्रामीणों की बैठक, सभी लोगों ने आपसी भाईचारा एवं शांति बनाये रखने का लिया संकल्प !

हिन्दू एवं मुसलमान समाज के लोगों के साथ मिलकर किया श्रमदान एवं आम रास्ते की साफ सफाई दिनांक 11 अप्रैल 2023 को होने वाले शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश यात्रा में किया गया आमंत्रित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी जशपुर/कुनकुरी : थाना कुनकुरी के ग्राम लोधमा के मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के द्वारा दिनांक 06 अप्रैल 2023 को असामाजिक तत्वों द्वारा समाज का सौहार्द्र बिगाडने का प्रयास के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिसके तारत्मय में आज दिनांक 08 अप्रैल 2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री…

Read More

वाराणसी के दशाश्वमेघ घाट पर लगाया गया चेंजिंग रूम व अर्पण कलश, मां गंगा को स्वच्छ बनाने की गई अपील !

समदर्शी न्यूज डेस्क, वाराणसी : आज दिनांक 07/04/23 को मां गंगा के तट दशाश्वमेघ घाट पर जहां दैनिक आरती होती है, पंडित पुजारी लोग चौकी छतरी लगा कर पूजा कराते है, जहां गंगा जी में लोग निर्माल्य कचरा डालते है, वहां पर गंगा हरीतिमा अभियान के अग्रदूत एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं रोमा बिल्डर्स के निदेशक आकाश जी के आगुवाई में बिशाल प्रोट्कशन फोर्स की मदद से श्री अनिल कुमार बृछ कमांडेंट 95 बटालियन सीआरपीएफ के देखरेख में  एवं सृजन संस्था के सदस्यों तथा…

Read More

चैत्र पूर्णिमा एवं हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर करणी सेना द्वारा खारुन गंगा मैया एवं श्री हनुमान लला की महाआरती संपन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर गुरुवार चैत्र पूर्णिमा एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर महादेव घाट रायपुर में करणी सेना परिवार छत्तीसगढ़ द्वारा खारुन गंगा मैया एवं हटकेश्वर महादेव की महाआरती संपन्न हुई। उक्त आरती में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक दिलीप षड़ंगी एवं रायपुर के भजन सम्राट लल्लु महाराज ने भजनों की सुमधुर स्वर लहरियों से समा बाँधा। हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर दीप दान किये। संपूर्ण विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ गंगा मैया, हनुमान जी एवं हटकेश्वर महादेव की आरती संपन्न हुई। आरती…

Read More

हनुमान जी की तरह अच्छा काम करने वालों का साथ दें – बृजमोहन

ब्राह्मण पारा स्थित हनुमान मंदिर में 5लाख की लागत से बने हॉल का किया लोकार्पण। हनुमान जन्मोत्सव पर विभिन्न हनुमान मंदिरों में बृजमोहन ने की पूजा-अर्चना। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर शहर के विभिन्न श्री हनुमान मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की ओर छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की. इस पावन दिवस मे श्री अग्रवाल ने बैस गली ब्राह्मण पारा स्थित हनुमान जी के मंदिर मे 5 लाख की लागत से बने हॉल…

Read More

सरहुल पूजा में शामिल हुए संसदीय सचिव यू.डी. मिंज, कहा – आदिवासियों कि परंपरा को संरक्षित करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर गाँव में देवगुड़ी का करा रहे है निर्माण.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी जशपुर/कुनकुरी : आदिवासियों कि परंपरागत त्यौहार सरहुल पूजा में संसदीय सचिव और कुनकुरी विधायक यू.ड़ी. मिंज शामिल हुए. केराडीह बरटोली में समाज के लोगों ने अपने परंपरागत ढंग से विधायक मिंज का बाजे गाजे के साथ हाथ धुलाकर स्वागत किया, साथ ही नाच गाकर मंच तक आसीन कराया. समाज को सम्बोधित करते हुए विधायक मिंज ने कहा कि सरहुल पर्व से आदिवासियों का गहरा नाता है. यह त्यौहार  समाज की एकजुटता की मिशाल को प्रदर्शित करता है, वहीँ आगे यू.ड़ी. मिंज ने कहा कि आदिवासियों कि…

Read More

महावीर जयंती पर जैन समाज ने निकाली शोभा यात्रा, अस्पताल में मरीजों को किया फल वितरण !

विश्व को त्याग, अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले भगवान महावीर स्वामी के संदेशों को किया गया प्रसारित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : भगवान महावीर स्वामी के 2622 वें जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर जसपुर जैन समाज के माध्यम से जन सेवा ही प्रभु सेवा चरितार्थ करते हुए युवा मंडल के अध्यक्ष वरुण जैन, आनंद जैन, रासु जैन, साकेत जैन,  राजेश जैन, कुमुद जैन, नूतन जैन, रिद्धि जैन, प्रतीक सम्मयक जैन के साथ समस्त युवा सदस्यों के साथ एवं समाज के समस्त महिला, पुरुषों, बच्चों ने राजा देवशरण जिला…

Read More