समदर्शी न्यूज ब्यूरो रायपुर, लीनेस क्लब कांकेर ने देश के दो वीर सपूत महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री को उनकी जयंती पर याद करते हुए स्वच्छता दिवस मनाया। इस अवसर पर लीनेस क्लब के सदस्यों ने उनके विचारों का स्मरण भी किया। बेहतर साफ सफाई से ही भारत के गांवों को आदर्श ग्राम बनाया जा सकता है। बापू के इन्ही विचारों को याद कर और एक कदम स्वच्छता की ओर के ध्येय को ध्यान में रखते हुए, इस वर्ष लीनेस क्लब कांकेर द्वारा माँ भुनेश्वरी मंदिर, राम…
Read MoreCategory: होम
जिला न्यायालय परिसर से निकाली गई प्रभात फेरी, 2 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक चलेगा विशेष जागरूकता
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘पेन इंडिया लीगल अवेयरनेस आउटरिच’ अभियान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 2 अक्टूबर 2021 से 14 नवम्बर 2021 तक ‘पेन इंडिया लीगल अवेयरनेस आउटरिच’ अभियान के तहत विशेष जागरूकता अभियान एवं 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय परिसर राजनांदगांव से प्रभात फेरी निकाली गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनय कुमार कश्यप ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने जिला…
Read Moreराजीव गांधी मितान क्लब एवं स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत टेड़ेसरा में ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, गांधी जयंती के अवसर पर राज्य युवा आयोग अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार राजीव गांधी मितान क्लब एवं स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम पंचायत टेड़ेसरा में आयोजित ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए। कार्यक्रम में कबड्डी, खो-खो, रस्सा कसी, बॉलीबाल का प्रतियोगिया का आयोजन किया गया। खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टीम हेमा एवं द्वितीय टीम वसुंधरा, कबड्डी प्रतियोगिता में महिला प्रथम पुष्पलता टीम, एवं द्वितीय प्रभाती टीम, बॉलीबाल प्रथम मनीष साहू टीम एवं द्वितीय संतोष यादव टीम अंजोरा रही।…
Read Moreआजादी का अमृत महोत्सव : जिले के सभी विकासखंडों में ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं आयोजन से ग्रामवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल
राजीव गांधी युवा मितान क्लब के अंतर्गत 12 जनवरी युवा दिवस तक होगा खेलों का आयोजन छत्तीसगढ़ के स्थानीय खेल कबड्डी, खो-खो, रस्साकस्सी जैसे खेलों में महिलाएं ले रही बढ़ चढ़ कर हिस्सा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, राजनांदगांव आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत आज राजीव गांधी युवा मितान क्लब के तहत जिले के सभी विकासखंडों में ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्रारंभ यह खेल प्रतियोगिता स्वामी विवेकानंद की जयंती 12…
Read Moreमुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण, श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, आज बेमेतरा प्रवास के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती वर्ष के अवसर पर राम मंदिर परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री ने किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतत्रंता संग्राम सेनानियों के परिजनों मल्लुराम दीन दयाल सोनी, नंदलाल शर्मा, रमेश सैनिक, मोहित वर्मा और कोमल वर्मा को…
Read Moreमुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद (राठी) स्कूल में प्रयोगशाला, ग्रन्थालय का किया उद्घाटन, स्कूल में इंडोर हाल और उद्यान बनाने की घोषणा की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरों रायपुर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आज बेमेतरा में संचालित शासकीय स्वामी आत्मानंद (राठी) अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रयोगशाला, ग्रन्थालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किया। उद्घाटन से पूर्व श्री बघेल ने महात्मा गांधी और स्वामी आत्मानंद जी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बेमेतरा विधायक श्री आशीष छाबड़ा की मांग पर विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ठ शैक्षिणिक सुविधा के लिए इंडोर हाल और उद्यान बनाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उद्घाटन कार्यक्रम के बाद स्कूली विद्यार्थियों…
Read Moreहर नागरिक अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन में सहभागी बने: वन मंत्री
गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत मुजगहन के 14.5 एकड़ भूमि में 6 हजार से अधिक पौधों का रोपण मुजगहन तथा हाउसिंग बोर्ड कालोनी सेजबहार में दो अलग-अलग सामुदायिक भवन की घोषणा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, वन एवं जलवायु परिवर्तन मोहम्मद अकबर आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर रायपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुजगहन में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए और वहां औषधीय तथा विशिष्ट महत्व वाले चार प्रकार के पौधे कल्प वृक्ष, सफेद पलाश, सीता अशोक तथा लक्ष्मी तरू का रोपण कर लोगों…
Read Moreगोबर की बिजली से जगमग हुआ बनचरोदा गौठान, बिजली उत्पादन का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री ने
गांधी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के गौठानों में गोबर से बिजली उत्पादन, गोबर से अब गौठान और महिला समूहों को होगा दोहरा लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, आज गांधी जयंती के अवसर पर रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के ग्राम बनचरोदा में गोबर से बिजली उत्पादन की महत्वाकांक्षी और ऐतिहासिक परियोजना का वर्चुअल शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। वर्चुएल कार्यक्रम में बनचरोदा गोठान में जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन, कलेक्टर सौरभ कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मयंक चतुर्वेदी, जनपद आरंग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी किरण कोशिक, सरपंच कृष्ण…
Read Moreछत्तीसगढ़ राज्य के गौठानों में गोबर से विद्युत उत्पादन परियोजना का मुख्यमंत्री ने किया शुभांरभ, बेमेतरा का राखी, दुर्ग जिले का सिकोला और रायपुर का बनचरौदा गौठान गोबर की बिजली से हुआ रौशन
विद्युत के मामले में गौठान होंगे स्वावलंबी: गौठानों में लगी एक यूनिट से 150 किलोवाट उत्पन्न होगी बिजली गौठानों में स्थापित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की मशीनें चलेंगी गोबर की बिजली से मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिले को 503 करोड़ के विकास कार्यों की भी दी सौगात देवकर, भिंभौरी को तहसील तथा मारो को उप तहसील बनाए जाने की घोषाणा थान खम्हरिया में पॉलीटेक्निक कॉलेज, बेमेतरा को ऑडिटोरियम सहित कई घोषणाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, बेमेतरा जिला मुख्यालय के बेसिक स्कूल ग्राउंड में आयोजित किसान सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य के गौठानों…
Read Moreरायपुर नगर निगम मुख्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां नगर निगम रायपुर मुख्यालय परिसर महात्मा गांधी सदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, लोकसभा सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे, नेता…
Read More