छत्तीसगढ पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु निर्मित महिला सुरक्षा एप ”अभिव्यक्ति“ के संबंध में जशपुर जिले के स्कूलों एवं साप्ताहिक बाजार, बस स्टैंड में उपयोगिता बताते हुए किया गया प्रचार-प्रसार

”अभिव्यक्ति“ एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर, केवाईसी अपडेट कर शिकायत दर्ज कराया जा सकता है, उक्त एप के माध्यम से महिलाएं एवं बालिकायें कही से भी ऑनलाईन शिकायत दर्ज करा सकती है, साथ ही शिकायत का स्टेटस देख सकती हैं। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर,  छत्तीसगढ पुलिस द्वारा ”अभिव्यक्ति“ नामक महिला सुरक्षा एप विकसित किया गया है, जिसके प्रचार-प्रसार हेतु उप निरीक्षक सुश्री रश्मि थॉमस, उप निरीक्षक तेजेस्वरी स्वर्णकार एवं अन्य स्टॉफ द्वारा दिनांक 02.02.2022 को प्रयास आवासीय विद्यालय जशपुर में जाकर अभिव्यक्ति कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं को…

Read More

जशपुर जिले में बर्तन बैंक प्रारम्भ करने वाली जिले की दूसरी ग्राम पंचायत बनी पाकरगांव, बर्तन बैंक से बदलेगी पाकरगांव की तस्वीर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस. मण्डावी के मार्गदर्शन से पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पाकरगांव में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत बर्तन बैंक का शुभारंभ किया गया है। जिसका संचालन विकास स्व-सहायता समूह के द्वारा किया जाएगा। पाकरगांव ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती धनमती प्रधान और सचिव श्री संदीप राज के द्वारा  स्वच्छता के क्षेत्र में विशेष नवाचार कर अपनी ग्राम पंचायत को प्लास्टिक मुक्त एवं ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायत बनाने हेतु सतत प्रयास किये जा रहे है।…

Read More

जशपुर जिला पंचायत सीईओ ने मनोरा विकाखण्ड के सरपंच और सचिवों की ली समीक्षा बैठक

मुर्गी, बकरी और एसएचजी शेड के निर्माण कार्य को 15 फरवरी तक पूर्ण करने के दिये निर्देश सरपंच और सचिवों को टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए भी कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी ने आज जनपद पंचायत मनोरा के सभाकक्ष में सरपंच, सचिव की समीक्षा बैठक लेकर कोविड-19 के टीकाकरण की जानकारी ली और छूटे हुए लोगों का शत् प्रतिशत टीकाकरण करवाने के निर्देश दिए हैं। जिन पंचायत में टीकाकरण की प्रगति कम है उन पंचायत के सरपंच और सचिवों…

Read More

बादल अकादमी के बारे में सुनकर प्रभावित हुए सांसद राहुल गांधी, कलाओं को सहजने हो रहे प्रयास की सराहना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर/रायपुर , राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ करने राजधानी रायपुर आए लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने योजना का शुभारंभ करने से पूर्व प्रदेश में चल रही विभिन्न योजनाओं की लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। शुरुआत में बस्तर क्षेत्र में चल रही योजनाओं का जायजा लेते हुए राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य मंत्रियों ने लगभग घण्टे भर का समय बस्तर के डोम में बिताया। बस्तर क्षेत्र में संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कलेक्टर श्री रजत बंसल ने बादल  अकादमी  …

Read More

सांसद श्री गांधी ने बस्तर कॉफी को अन्तर्राष्ट्रीय ब्रांड बनाने की दी सलाह : झीरम, दरभा घाटी में उत्पादित हो रहे बस्तर कॉफी, पपीते, काजू की आम जनता में हो रही तारीफ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर/ रायपुर, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ का शुभारंभ करने लोकसभा सांसद राहुल गांधी राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचे। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनहित में संचालित विभिन्न योजनाओं सहित बस्तर संभाग में हो रहे विकास कार्यों को विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई है। जिसमें बस्तर जिले के दरभा घाटी में हो रहा पपीते का उत्पादन साथ ही झीरम घाटी क्षेत्र में हो रही कॉफी की खेती का भी स्वाद लोगों को खूब भा रहा है। उल्लेखनीय है कि बस्तर में काजू का भी उत्पादन…

Read More

ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर को सीधी आर्थिक मदद देने वाला छत्तीसगढ़ बना देश का पहला राज्य, सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ को दी चार ऐतिहासिक सौगातें,‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ का किया शुभारंभ

3.55 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के खाते में पहली किश्त की राशि अंतरित की भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को तीन किश्तों में मिलेगी सालाना 6 हजार रूपए की आर्थिक मदद : एक वर्ष में मिलेगी कुल 212 करोड़ रूपए की सहायता, हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए गांधी ‘सेवाग्राम’ और ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ की रखी आधारशिला, राजीव युवा मितान क्लब योजना किया शुभारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. रायपुर, लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आज राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘राजीव…

Read More

छत्तीसगढ़ के मिलेट मिशन को सराहा, राहुल गांधी ने कोदो, कुटकी और रागी की प्रोसेसिंग यूनिट का किया अवलोकन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, सांसद राहुल गांधी ने आज साईंस कॉलेज मैदान में प्रदर्शनी के स्टालों के अवलोकन के दौरान कोदो, कुटकी और रागी की प्रोसेसिंग यूनिट का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्री गांधी को बताया कि छत्तीसगढ़ में मिलेट फसलों को बढ़ावा देने के लिए मिलेट मिशन प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत इन फसलों के उत्पादक किसानों से कोदो, कुटकी और रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। साथ ही कोदो, कुटकी और रागी की फसल लेने वाले किसानों को 10 हजार…

Read More

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री की पहल को सराहा : कहा सामाजिक एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने वाली एक अनूठी सोच, आज यह देश की जरूरत

सांसद राहुल गांधी ने सर्व समाज एकता परिषद के प्रतिनिधियों से की मुलाकात दंतेवाड़ा जिले में 12 समाजों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक भवन हेतु एक ही स्थान पर आबंटित की गई है 5 एकड़ जमीन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, सासंद राहुल गांधी ने आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में बस्तर डोम के अवलोकन के दौरान सर्व छत्तीसगढ़िया समाज एकता परिसर  के प्रतिनिधियों से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने धान से निर्मित श्री राहुल गांधी जी का छायाचित्र उन्हें भेंट किया। गौरतलब है कि समाज के…

Read More

सांसद राहुल गांधी ने गोबर खरीदी, गोबर से बिजली बनाने की योजना तथा धान खरीदी व्यवस्था की प्रशंसा की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, सांसद राहुल गांधी आज एयरपोर्ट से र्साइंस कॉलेज मैदान के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ बस से पहुचें। एयरपोर्ट से साईंस कॉलेज मैदान तक की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांसद राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न जनकल्याण योजनाओं की जानकारी दी। सांसद राहुल गांधी ने गोबर खरीदी, गोबर से बिजली बनाने की योजना तथा धान खरीदी व्यवस्था की प्रशंसा की।

Read More

सांसद राहुल गांधी पहुंचे राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांसद राहुल गांधी का किया आत्मीय स्वागत, बस में साईंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सांसद राहुल गांधी पहुंचे राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांसद राहुल गांधी का किया आत्मीय स्वागत सांसद राहुल गांधी को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रिमंडल के साथियों के साथ मुख्य अतिथि सांसद राहुल गांधी के साथ बस में साईंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रिमंडल के साथियों के साथ मुख्य अतिथि सांसद राहुल गांधी के साथ बस में साईंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना

Read More