राष्ट्रीय ओबीसी आयोग के अध्यक्ष से कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चर्चा की

जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने के आधार एवं महत्तवपूर्ण निर्देशों से अवगत कराया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष भगवान लाल साहनी से आज यहां सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस में कलेक्टर सौरभ कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने मिलकर चर्चा की। श्री साहनी ने अधिकारियों से जानकारी ली कि जिले में किस आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग के नागरिकों के जाति प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं। क्रीमी लेयर तथा नॉन क्रीमी लेयर के आधार क्या हैं तथा केंद्र सरकार एवं राज्य…

Read More

टीकाकरण जागरूकता की एक मिसाल, जनपद सीईओ एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम नाला पार कर बाइक से दूरस्थ ग्राम कुण्डकाल पहुंचे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, हार हो जाती है जब मान लिया जाता है, जीत तब होती है जब ठान लिया जाता है।  टीकाकरण जागरूकता के लिए एक मिसाल उस वक्त देखने को मिली जब जनपद सीईओ मानपुर डीडी मांडले एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम नाला पार करते हुए बाइक से ग्राम पंचायत मदनवाड़ा के दूरस्थ ग्राम कुण्डकाल पहुंचे। उन्होंने वहां ग्रामवासियों से बातकर उन्हें टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया। इसका असर यह रहा कि ग्रामवासियों को टीका का पहला डोज लगा। गौरतलब है कि मानपुर में टीकाकरण का कार्य तेजी…

Read More

महिला आयोग के स्वतः संज्ञान का परिणाम बीईओ निलंबित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने आज एक अखबार में नारायणपुर जिले की छपी खबर “बी ई ओ ने पोस्ट किया अश्लील वीडियो” को स्वतः संज्ञान लिया।उन्होंने नारायणपुर जिले के महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस पूरे मामले की जानकारी प्राप्त कर अवगत कराने के निर्देश दिए थे। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बीईओ के खिलाफ बस्तर संभाग के कमिश्नर जी आर चुरेन्द्र ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1995 के नियम 3 के विपरीत होने से…

Read More

कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों को 50 हजार रूपए मिलेगी अनुदान सहायता राशि, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन सचिव ने कलेक्टरों को आवश्यक कार्यवाही करने लिखा पत्र…..देखे आदेश एवं सूची

कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों को अनुदान सहायता हेतु दिशा निर्देश हुए जारी, जिला प्रशासन अनुदान सहायता हेतु प्रक्रिया 30 दिन में करेगा पूर्ण डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की प्रक्रिया के माध्यम से होगा भुगतान समदर्शी न्यूज ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव तथा राहत आयुक्त सुश्री रीता शांडिल्य ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को पत्र प्रेषित किया है। उन्होंने पत्र में कोविड-19 के कारण जिलों में मृत व्यक्तियों के परिजनों, आश्रितों को अनुदान सहायता प्रदान…

Read More

एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव में निर्यात के लिए अनुकूल वातावरण बनाने पर दिया गया जोर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, बस्तर में वनोपज के साथ ही कृषि एवं उद्यानिकी आधारित वस्तुओं की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता को देखते हुए यहां के उद्यमियों को एक निर्यातक की भूमिका निभाने के साथ ही इसके लिए अनुकूल वातावरण बनाने पर जोर दिया गया। आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज जगदलपुर स्थित वीर सावरकर कम्युनिटी हॉल में एक दिवसीय एक्सपोर्टर कॉनक्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नारायणपुर विधायक एवं हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष श्री चन्दन कश्यप मुख्य अतिथि के तौर पर…

Read More

आगामी त्यौहार के आयोजन को लेकर प्रबंधन हेतु कलेक्टर एवं एसपी ने ली शांति समिति की बैठक

असामाजिक तत्वों द्वारा शहर की शांति और सुरक्षा को भंग करने का प्रयास करने पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर आगामी त्यौहार के दृष्टिगत शहर की सुरक्षा एवं शांति के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन सतर्क : एसपी   समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक डी श्रवण ने आगामी त्यौहार के दृष्टिगत शहर में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक ली। इस अवसर पर महापौर श्रीमती हेमा देशमुख उपस्थित थी। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा…

Read More

मंत्री डॉ.डहरिया के हाथों दिव्यांग साहू दंपति को मिला एक लाख रुपए का चेक

नगरीय प्रशासन मंत्री ने की खुशहाल जीवन की कामना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, निःशक्तजन दंपति प्रदीप साहू और उनकी पत्नी श्रीमती सविता साहू को नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग में एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इस दौरान मंत्री ने निःशक्तजन दंपति को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए खुशहाल जीवन की कामना की। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाले साहू दंपति ने मंत्री के हाथों राशि मिलने पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि शासन द्वारा…

Read More

कुनकुरी बस स्टैण्ड में भाजयुमों के साथ नगरवासियों ने दी दिवंगत युद्धवीर सिंह जूदेव को श्रद्धांजलि, रखा दो मिनट का मौन

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज कुनकुरी. भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल कुनकुरी द्वारा नगर के बस स्टैण्ड में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ नगरवासियों ने दिवंगत छोटू बाबा को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांती के लिये दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की। इस अवसर पर भाजयुमों जिलाध्यक्ष अमन शर्मा, असलम आजाद, सेराज राही, ओम शर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनके निधन को पार्टी एवं जशपुर राजपरिवार के साथ समस्त प्रदेश के लिये अपूरणीय क्षति बताया। वक्ताओं ने अपने संस्मरणों के माध्यम से…

Read More

आजीविका मिशन से जुड़ी महिला स्व सहायता समूहों के कार्यों का नीति आयोग की टीम ने की सराहना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, बकावंड विकासखण्ड के चितालुर, ढोढरेपाल, किंजोली में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत महिला स्व सहायता समूह से जुडी महिलाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यो का नीति आयोग की टीम ने की सराहना। महिला स्व सहायता समूह द्वारा चितालुर में चैनलिंक निर्माण किया जा रहा है। समूह के आजीविका गतिविधि को नीति आयोग की टीम ने अवलोकन करते हुए चैनलिंक का निर्माण की प्रक्रिया के लिए आवश्यक संसाधन की व्यवस्था तथा तैयार उत्पाद की बिक्री के लिए मार्केट की जानकारी ली। चैनलिंक निर्माण में…

Read More

ट्राई साइकिल नें दो दिव्यंगों के जीवन की बदली रफ़्तार, दैनिक जीवन हुआ सरल

शिवशंकर और संतोष को मिला मोटराइज्ड ट्राई साइकिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, शहर के दो दिव्यांग को कलेक्टर रजत बंसल ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राई साइकिल योजना के अंतर्गत ट्राई साइकिल का वितरण किया। ट्राई साइकिल प्रदान करते हुए कलेक्टर ने शिवशंकर राव और संतोष शर्मा को शुभकामनाएं दी। सनसिटी निवासी शिवशंकर राव ने बताया कि वे जूमेटो में 2019 से फूड डिलीवरी का काम कर रहे हैं। वे हाथ से चलित ट्राईफिकल का उपयोग कर डिलीवरी देने का काम कर रहे…

Read More