समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बालोद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात के दौरान गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलौदी पहुंचे। यहां पर उन्होंने स्थानीय सरपंच के दिवंगत पुत्र स्व. श्री भूपेन्द्र सारथी के निज निवास पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्हें सेवानिवृत्त शिक्षक श्री गंगूराम साहू मिल गए। मुख्यमंत्री ने उन्हें सहसा देखकर पूछा- “गंगूराम, तें इंहा कइसे, तोर गांव तो गुढियारी (पाटन) हरे ना? तब श्री साहू ने बताया कि वह रिटायर हो गए हैं और अब वह इन दिनों अपने ससुराल (ग्राम बेलौदी) में रह रहे हैं। इस…
Read MoreCategory: होम
लोअर बाजार थाना पुलिस ने चार ब्राउन शुगर तस्करों को दबोचा, पुलिस चारों से कर रही है पूछताछ
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राँची लोअर बाजार थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में आजाद बस्ती निवासी माजिद आलम, गुदड़ी निवासी जावेद कुरेशी, मिल्लत कॉलोनी निवासी इम्तियाज आलम, मौलाना आजाद कॉलोनी निवासी मोहम्मद तहसीन शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ब्राउन शुगर के तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपित छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर आसपास के लोगों को बेचा करते थे। एक पुड़िया की कीमत 500/- रुपये है। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है।
Read Moreसामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ प्लस टू हाई स्कूल भरनो के खेल मैदान में, फाईनल में फुटबॉल क्लब सिसई की टीम एक गोल से रही विजयी
समाज में फैली कुरूतियों को दूर करने एवं पुलिस-पब्लिक के बीच की दूरी को समाप्त करने के लिए पुलिस द्वारा इस फुटबॉल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-गुमला/भरनो प्लस टू हाई स्कूल भरनो के खेल मैदान में शनिवार को सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भरनो, सिसई, करंज और पूसो थाना क्षेत्र के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का फाईनल मैच फुटबॉल क्लब भरनो और फुटबॉल क्लब सिसई के बीच खेला गया। जिसमे निर्धारित समय पर गोल नही…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर मरवाही की ज्योति कैवर्त्य का इलाज राजधानी में शुरू : दो वर्ष की उम्र से सीवियर थोरेकोलम्बर कायफोस्कोलियोसिस नामक रीढ़ की हड्डी की बीमारी से जूझ रही है ज्योति
डॉ. भीमराव अम्बेडकर और नारायणा अस्पताल में जांच पूर्ण, कमजोरी के कारण शरीर अभी ऑपरेशन के लायक नहीं डॉक्टरों ने दिए हैं खानपान संबंधी जरूरी निर्देश, एक माह बाद होगा आगे का उपचार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर मरवाही के ग्राम सिवनी की ज्योति कैवर्त्य का इलाज तत्काल शुरू हो गया है। 20 वर्ष की ज्योति दो वर्ष की उम्र से ही सीवियर थोरेकोलम्बर कायफोस्कोलियोसिस नामक रीढ़ की हड्डी की बीमारी से जूझ रही है। संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के संज्ञान में ज्योति की…
Read Moreपुनिया कांग्रेस के प्रभारी कम और भूपेश के सिपहसालार ज्यादा – भाजपा
संगठन चुनाव दिखावा है, सीएम के सामने आ रही चुनौती खत्म करना असल मकसद – केदार गुप्ता समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस में अब आंतरिक लोकतंत्र तो बचा नहीं है। यह बैठक दिखावा करने के लिए की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भूपेश बघेल के लिए कांग्रेसियों द्वारा उत्पन्न की जा रही चुनौतियों को ही समाप्त कर देना है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…
Read Moreपुण्यतिथि पर बैरिस्टर ठा. छेदीलाल को दी गई विनम्र श्रद्धांजलि, किया गया नमन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की 66वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज जिला मुख्यालय के कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक स्थल में राष्ट्र के अमर शहीदों और बैरिस्टर साहब की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल और जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर उनके द्वारा भारत को स्वतंत्रता दिलाने के लिए दिए गए बलिदान और समर्पण को नमन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, राज्य महिला आयोग के सदस्य सुश्री शशिकांता…
Read Moreकलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एस. जयवर्धन ने मानपुर विकासखंड के ग्राम भर्रीटोला के शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम का किया निरीक्षण : बच्चों से प्रश्न पूछ कर उनके पढ़ाई के स्तर को परखा एवं उन्हें पढ़ाई करने के लिए किया प्रोत्साहित
कलेक्टर ने महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) हेतु मोहला ब्लॉक के ग्राम झरन एवं मानपुर ब्लॉक के ग्राम भर्रीटोला में चिन्हांकित भूमि का किया निरीक्षण ग्राम भर्रीटोला में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया निरीक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एस. जयवर्धन ने मानपुर विकासखंड के ग्राम भर्रीटोला के शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से उनके पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछ कर उनके पढ़ाई के स्तर को परखा। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने शिक्षकों…
Read More11 हजार वोल्ट हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 8 वर्षीय बच्चे की हुई मृत्यु, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 43 मांझाटोली के समीप एक घंटा कर दिया सड़क जाम
बिजली विभाग के द्वारा पांच लाख रूपये विभागीय निगम के नियमानुसार देने का दिया गया आश्वासन मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-गुमला/रायडीह केपुर पंचायत के छत्तरपुर बरगीडांर मीलमीली नदी के समीप सड़क किनारे हरा पेड़ के उपर 11 हजार हाईटेंशन तार (लाटु फिडर) के चपेट मे आने से 8 वर्षीय नौनिहाल अंश बाड़ा की मौत मौके पर हो गई, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 43 एक घंटा किया जाम। जानकारी के अनुसार रविवार पूर्वाह्न लगभग 10:30 बजे छत्तरपुर निवासी अनिल उरांव का 8 वर्षीय अंश बाड़ा अपने गांव के छोटे-छोटे साथी के…
Read Moreदो अलग-अलग हादसे में बुजुर्ग सहित 2 लोग जख्मी, दोनों को सिर पर लगी है गंभीर चोट, मामले की जांच में जुटी पुलिस
दोनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज – गुमला गुमला सदर थाना में शनिवार की रात्रि दो अलग-अलग हादसे में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पहली घटना चेटर स्थित शिव मंदिर के पास की है, गंभीर अवस्था में एक बुजुर्ग सड़क के किनारे गिरा हुआ था, जिसे सिर पर गहरी चोट पहुंची थी। गश्ती पर निकली पुलिस की टीम के द्वारा बुजुर्ग को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुजुर्ग को चोट कैसे लगी है, इसकी…
Read Moreबुलेट मोटरसाइकिल से गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 21 किलो 55 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ एक रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल की गई जप्त
आरोपीगण गांजा को ओडिशा से तस्करी कर छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तरप्रदेश लेकर जा रहे थे, दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्जापुर के रहने वाले हैं आरोपियों के कब्जे से 21 किलो 55 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत लगभग 2,10,000/- रूपये (दो लाख 10 हजार रुपये), एक रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल कीमत 2,17,000 /- रूपये जप्त किया गया आरोपियों के विरुद्ध थाना तपकरा में अपराध क्रमांक 120/2022 धारा 20 (B) एनडीपीएस एक्ट का अपराध किया गया पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 17…
Read More