तेलीबांधा दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंचकर करेंगे माल्यार्पण समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल 9 सितंबर सुबह 10:30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगे। विमानतल से स्वागत पश्चात युवा मोर्चा की बाइक रैली के साथ 11:00 बजने पर तेलीबांधा दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंचकर माल्यार्पण करेंगे। पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्चात श्री नड्डा रोड शो करते हुए 12:45 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचेंगे। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष का भगत सिंह चौक, साक्षरता तिराहा, अंबेडकर चौक, शास्त्री चौक, सहित विभिन्न स्थानों में अलग-अलग विधानसभा के…
Read MoreCategory: होम
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित : समूह की महिलाओं तथा उद्यम प्रारंभ करने के लिए युवाओं को अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें – कलेक्टर
जिले में साख जमा अनुपात 54.57 होने पर किया संतोष व्यक्त बैंकर्स के सहयोग से जनसामान्य के जीवन में आ सकता है परिवर्तन ग्रामीण क्षेत्र में बैंक की शाखा खोलने तथा बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी बैंकर्स से कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बैंक की शाखा खोलने पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करें। उन्होंने…
Read Moreएग्री ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन, एग्री ड्रोन की मदद से छिड़काव करने पर किसानों के समय, संसाधन एवं श्रम की होगी बचत, ड्रोन में लगे सेंसर खुद पता लगाते हैं कि किस स्थान पर कितनी मात्रा में करना है छिड़काव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि ड्रोन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए कंप्लीट एग्री एम्बुलेंस के अंर्तगत एग्रीकल्चर ड्रोन सॉल्यूशन के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव द्वारा अंबागढ़ चौकी विकासखण्ड के ग्राम सोनसायटोला में एग्री ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया के छिड़काव तकनीक का प्रदर्शन किया गया। जिसमें कृषकों के प्रक्षेत्र में लगे 10 एकड़ धान फसल में नैनो यूरिया के छिड़काव कर इसका प्रशिक्षण दिया गया। इस एग्री ड्रोन तकनीकी प्रदर्शन के अवसर पर आईसीआर – कृषि प्रौद्योगिकी…
Read Moreसमाज में जागरूकता लाने, सुपोषित व स्वस्थ समाज बनाने एवं शिक्षा की अलख जगाने में महिला एवं बाल विकास विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण – कलेक्टर
विभागीय योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन स्वीकृत सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को संबंधित निर्माण एजेंसियों को शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश कोरोना टीकाकरण में भी रहे सहभागिता कलेक्टर ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं और कार्यों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि महिला बाल विकास विभाग सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन में अपनी सार्थक भूमिका…
Read Moreकलेक्टर ने गणेश विसर्जन की तैयारी के संबंध में मोहारा स्थित विसर्जन कुंड, नंदई चौक, कामठी लाईन, भारत माता चौक, गुरूद्वारा चौक का लिया जायजा, गणेश विजर्सन की चाक-चौबंद व्यवस्था करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह ने गणेश विसर्जन की तैयारी के संबंध में मोहारा स्थित विसर्जन कुंड, नंदई चौक, कामठी लाईन, भारत माता चौक, गुरूद्वारा चौक का जायजा लिया। कलेक्टर ने गणेश विजर्सन की चाक-चौबंद व्यवस्था करने के लिए नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर की झांकी प्रसिद्ध है और व्यापक पैमाने पर भीड़ को देखते हुए संपूर्ण व्यवस्था एवं मॉनिटरिंग करते रहें। उन्होंने कहा कि झांकी के लिए रूट चार्ट के अनुसार विसर्जन के लिए ले जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने पीडब्ल्यूडी एवं विद्युत…
Read Moreछत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे जेपी नड्डा से कांग्रेस ने पूछे 5 सवाल : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष महंगाई रोजगार पर देश की जनता को जवाब दे – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा को देश चलाते हुये 8 साल हो गये। इन आठ साल पहले देश की जनता से कुछ वायदा कर भाजपा सत्ता में आई थी। मोदी सरकार के आठ सालों में उन वायदों पर कोई काम नहीं हुआ। देश और छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा अध्यक्ष से जानना चाहती है कि भाजपा के वायदे कब पूरे होंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ आ रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जनता की तरफ से भाजपाध्यक्ष से पांच सवाल पूछे…
Read Moreकोरबा के प्रयास आवासीय विद्यालय के बच्चों ने लहराया सफलता का परचम, 19 बच्चों का नीट में हुआ चयन
कलेक्टर संजीव झा ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले बच्चों को दी बधाई, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कोरबा के प्रयास आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों ने सफलता का परचम लहराया है। प्रयास में पढ़ने वाले 19 बच्चों का नीट परीक्षा दिलाने के पश्चात मेडिकल की पढ़ाई के लिए चयन हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा प्रयास विद्यालय में पढ़ाई और बच्चों के रहने के लिए सुनिश्चित की गई बेहतर व्यवस्था के कारण इतने सारे विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। नीट परीक्षा…
Read Moreएनएच के अंतर्गत भू-अधिग्रहण प्रभावितों को मुआवजा वितरण के लिए ग्राम चितापाली में आयोजित शिविर में कलेक्टर श्री झा हुए शामिल, मौके पर ही सात प्रकरणों का हुआ निराकरण
कलेक्टर श्री झा ने मुआवजा के लिए लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर किसानों से की विस्तृत चर्चा जिले के 13 गांवों में 24 सितम्बर तक लगेंगे शिविर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर संजीव झा आज राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत सड़क निर्माण के लिए भू-अधिग्रहित प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने ग्राम चितापाली में आयोजित शिविर में शामिल हुए। कलेक्टर श्री झा शिविर में शामिल होकर भू अधिग्रहण प्रभावितों को मुआवजा वितरण के लिए लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होने शिविर में शामिल ग्रामीणों से मुआवजा वितरण में आ रही कठिनाईयों को…
Read Moreकलेक्टर संजीव झा के त्वरित पहल से बालिका रागनी का कन्या आश्रम में हुआ एडमिशन, रागनी की पढाई में नही आयेगी बाधा, आश्रम में रहकर पूरी करेगी आगे की पढ़ाई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर संजीव झा की त्वरित पहल से बालिका रागनी कंवर का कन्या आश्रम में एडमिशन हो गया है। कक्षा पांचवी में एडमिशन हो जाने से अब रागनी कन्या आश्रम में रहकर अपने आगे की पढ़ाई बेफिक्र होकर पूरी कर सकेंगी। साथ ही पढाई करने के लिए दूर नही जाना पडेगा। जिससे उनकी आगे की पढाई में बाधा नही आयेगी। दरअसल जिला जांजगीर चांपा के ग्राम बहेरा निवासी श्री रामकुमार कंवर अपनी पुत्री रागनी का तिलकेजा में स्थित आदिवासी कन्या आश्रम में एडमिशन करवाने के लिए कलेक्टर…
Read Moreधान फसल को कीट व्याधि से बचाने आवश्यक दवाईयों का करें उपयोग, फसलों में कीड़े लगने पर गौ मूत्र से तैयार जैविक कीटनाशक भी उपयोगी
कृषि एवं उद्यानिकी फसलों के लिए किसानों को दी गई समसामयिक सलाह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा वर्तमान में धान फसल कन्से व कहीं-कहीं गभोट की स्थिति में है। वर्तमान में धान फसल में कीट व्याधि का प्रकोप होने पर किसानों के लिए समसामयिक सलाह जारी की गयी है। कृषि अधिकारी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा संयुक्त भ्रमण कर किसानों को धान फसल के लिए जरूरी सलाह दी जा रही है। कृषि वैज्ञानिकांे ने धान फसल के खेत की सतत् निगरानी करने एवं खेतों में शाम सात बजे से…
Read More