समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पर्यावरण एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज बांकी नदी तट में वृक्षारोपण किया। कलेक्टर ने कहा कि पेड़ पौधे अपने जीवन पर्यन्त मानव सहित जीव-जंतुओं को अनेक लाभ पहुँचाते है। पेड़ो से हमें, शुद्ध हवा, फल, छांव, जलाऊ लकड़ी मिलता है। साथ ही वृक्ष की पत्तियों से खाद भी मिलता है। जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। इसी प्रकार जल संरक्षण के लिए पेड़ पौधे आवश्यक है। यह मिट्टी के कटाव को भी रोकता है। उन्होंने…
Read MoreCategory: होम
छत्तीसगढ़ी परंपरा और संस्कृति को फिर से स्थापित कर रही राज्य सरकार, लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
छायाचित्र प्रदर्शनी देखने आए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एक स्वर में राज्य सरकार के कार्यों को सराहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू आडिटोरियम में विकासपरक राज्यस्तरीय छाया-चित्र प्रदर्शनी का आज राजनांदगांव जिले के पंचायत प्रतिनिधियों, स्वच्छता दीदियों, युवा मितान और ग्रामीणों ने अवलोकन किया। उन्होंने राज्य सरकार के कार्यों की एक स्वर में सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी परम्परा और संस्कृति को फिर से स्थापित कर रही है। डोंगरगढ़ ब्लॉक के मुसरा, मुरमुंदा, बोड़ताल और ढरा से आए स्व-सहायता समूह की…
Read Moreजशपुर विधायक की उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस का हुआ आयोजन : तंबाकू के नियंत्रण हेतु सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में आगे बढ़कर कार्य करें – विनय भगत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर धुम्रपान से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति समाज में जन चेतना विकसित करने के लिए विधायक जशपुर श्री विनय भगत की उपस्थिति में विगत दिवस जशपुर नगरीय क्षेत्र स्थित वशिष्ट कम्युनिटी हाल में अंतर्राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को तंबाकू के सेवन न करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विधायक श्री भगत ने लोगों को धूम्रपान से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए कहा कि नशा, नाश का जड़ है। तंबाकू के सेवन शरीर का…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने ली विभिन्न समाज प्रमुखों की बैठक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार कलेक्टर ने विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के समाज प्रमुखों की बैठक लेकर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर, अन्य अधिकारीगण सहित विभिन्न समाज प्रमुख उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न समाज प्रमुखों जिला मुख्यालय में भूमि आबंटन के संबंध में चर्चा की तथा राज्य शासन के निर्देषानुसार सभी समाज को भूमि आबंटित किये जाने की बात कही। सभी समाज के प्रतिनिधियों से समिति गठित कर उसका पंजीयन करने को…
Read Moreआयोग की समझाईश पर अनावेदक पति 10 हजार रुपये प्रतिमाह देगा पत्नी को, आवेदिका प्रताड़ित होने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर कराने होगी स्वतंत्र
आयोग ने अनावेदक पति से बनवाये दो शपथ पत्र- 1. पत्नी के साथ दुर्व्यवहार नही करेगा, 2. दूसरी लड़की के जीवन में किसी भी प्रकार से दखलंदाजी नही करेगा आज जनसुनवाई में 29 प्रकरण रखे गए थे जिसमें 7 प्रकरण को किया गया नस्तीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक द्वारा आज शास्त्री चौक स्थित, राज्य महिला आयोग कार्यालय में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए सुनवाई की गई। आज एक प्रकरण की सुनवाई में आवेदिका को पिछली सुनवाई में अनावेदक पति…
Read Moreवानांचल के बच्चे भी अब निजी स्कूल के तर्ज पर शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कर रहें हैं पढ़ाई, जशपुर जिले में 8 स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं 1 हिन्दी माध्यम विद्यालय का किया जा रहा संचालन
अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में सर्व सुविधायुक्त प्रयोगशाला, लाइब्रेरी सुसज्जित सभी सुविधाऐं उपलब्ध पालक अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश दिलाकर खुश पालकों ने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया 3500 बच्चे अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढाई कर रहें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जशपुर जिले के बच्चों को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालयों के माध्यम से अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। जिले में 08 विकासखण्डों में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम एवं 01 हिन्दी माध्यम विद्यालय संचालन…
Read Moreकुनकुरी तहसील कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने श्रमदान करके परिसर की साफ-सफाई की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी तहसील कार्यालय में कुनकुरी एसडीएम रवि राही के दिशा निर्देश में तहसील कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा श्रमदान करके परिसर की साफ-सफाई और रंग-रोगन किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, कोटावार द्वारा साफ-सफाई किया गया।
Read Moreबड़ी खबर : देश में सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्य का दर्जा बरकरार, मई माह में छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर रही मात्र 0.7 प्रतिशत
देश में कुल बेरोजगारी दर 7.1 प्रतिशत रही, छत्तीसगढ़ फिर बना सिरमौर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर देश के सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ एक बार फिर अव्वल रहा है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) द्वारा जारी नये आंकड़ों के अनुसार मई माह में छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर मात्र 0.7 प्रतिशत रही, जबकि इसी अवधि में देश में बेरोजगारी दर 7.1 प्रतिशत थी। इससे पहले मार्च, अप्रैल 2022 में भी छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर देश में सबसे कम 0.6 प्रतिशत थी। सीएमआई के नये आंकड़ों के मुताबिक…
Read Moreकला-जत्था/नाचा-दल के माध्यम से गांव-गांव में दी जा रही है आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
लोगों को आसानी से मिल रही है शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में कला जत्था/नाचा दल के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। रायपुर जिले में जनसंपर्क विभाग द्वारा 90 बड़े गांव, हाट बाजारों और ग्राम पंचायतों में ऐसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही है। इसके अंतर्गत गत दिनों मांढर, नगरगांव, टांडा, बहनाकारी, बाराडेरा, धनसुली, कुरूद, सकरी, खंडवा, कुरू, अकोली, चटौद, पचेड़ा और…
Read Moreकमिश्नर डॉक्टर अलंग 2 जून को रहेंगे रायगढ़ दौरे पर
जिला कार्यालय में आदिवासी विकास, शिक्षा, योजना एवं सांख्यिकी, श्रम, कोषालय, परिवहन एवं जिला पंजीयक कार्यालय के काम-काज का करेंगे निरीक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कमिश्नर डॉक्टर संजय अलंग 2 जून को संभाग के रायगढ़ जिले का दौरा करेंगे। डॉक्टर अलंग इस दौरान जिला स्तरीय विभिन्न शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे। राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली प्रमुख योजनाओं का मौके पर क्रियान्वयन भी देंखेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉक्टर अलंग सवेरे 7:30 बजे बिलासपुर से रवाना होकर 10 बजे रायगढ़ पहुंचेगे। वे जिला कार्यालय में आदिवासी विकास, शिक्षा,योजना एवं सांख्यिकी,…
Read More