समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पत्थलगांव राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील पत्थलगांव अंतर्गत ग्राम गोढ़ीकला के यूनिक स्नैक्स मिक्सचर फैक्टरी के चौथे फ्लोर में आग लगने की सूचना मिलने पर पत्थलगांव के स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंचकर आग को काबू पा लिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कोई जनहानि नहीं हुई है। साथ ही मौके पर टीम द्वारा प्रकरण बनाया गया और स्थानीय प्रशासन पूरी सहायता कर रही है। सूचना मिलने पर जशपुर, अम्बिकापुर और रायगढ़ से फायर ब्रिगेड बुलवाया…
Read MoreCategory: होम
जशपुर पुलिस का ”मोर ऑटो मोर जशपुर“ अभियान : पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिला मुख्यालय जशपुर के समस्त ऑटो चालकों को संबोधित कर उनकी समस्याओं को सुना और किया निराकरण
ऑटो चालकों को निर्धारित वर्दी में रहने एवं समस्त ऑटो का पूर्ण डिटेल के साथ नंबरिंग कराने के निर्देश दिये गये, पुलिस द्वारा समस्त ऑटो चालकों को व्हाट्सअप के माध्यम से जोड़ा गया एवं किसी प्रकार की परेषानी होने/सूचना मिलने पर तत्काल अवगत कराने हेतु कहा गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर ”मोर ऑटो मोर जशपुर“ अभियान के तहत् आज दिनांक 28.03.2022 को जिला मुख्यालय में चलने वाले समस्त ऑटो एवं उनके चालकों को रक्षित केन्द्र जशपुर में बुलाकर उनके वाहनों को बारीकी से चेक किया गया, ऑटो चालकों के समस्त…
Read Moreविधायक जशपुर एवं पुलिस अधीक्षक जशपुर की उपस्थिति में पुलिस चौकी लोदाम परिसर में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत ”विश्वास कार्यक्रम“ का हुआ आयोजन : उपस्थित आमजनों को विभिन्न विषयों के संबंध में दी गई जानकारी….पढ़ें पूरी खबर
विधायक जशपुर के द्वारा चौकी लोदाम में नव-निर्मित महिला विश्राम गृह एवं बाईक स्टैंड का लोकार्पण किया गया कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, चाईल्ड लाईन के सदस्य, आस-पास के विभिन्न महिला समूह, विभिन्न ग्राम के सरपंच, स्कूली विधार्थी एवं आमजन उपस्थित थे उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को छत्तीसगढ पुलिस द्वारा निर्मित की गई ”अभिव्यक्ति“ एप के संबंध में बताया गया, महिलाओं एवं बालिकाओं को कानून की जानकारी देकर अपराध एवं अपराधियों से दूर रहने तथा अपराध घटित पर तत्काल पुलिस को सूचित करने हेतु कहा गया, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सामुदायिक पुलिसिंग…
Read Moreयुवती को शादी कर पत्नी बनाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
थाना तुमला में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 29/2022 धारा 376 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना तुमला क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय पीड़ित युवती ने दिनांक 27.03.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब यह वर्ष 2010 में स्कूल में पढ़ाई कर रही थी उस दौरान उसी स्कूल में आरोपी गुरूदयाल पैंकरा भी पढ़ाई करता था, दोनों के मध्य बातचीत होता था। दिनांक 27.07.2010 की रात्रि में आरोपी उसे अपने पास बुलाकर शादी कर पत्नी बनाने का झांसा…
Read Moreपुरानी रंजिश को लेकर लकड़ी का डंडा से सिर में वारकर हत्या करने के आरोपी राजेन्द्र उर्फ लेड़िया को चौकी सोनक्यारी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा को किया जप्त चौकी सोनक्यारी थाना सन्ना में आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी भरत कुमार निवासी डुमरपाठ ने चौकी सोनक्यारी में दिनांक 27.03.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23.03.2022 को ग्राम झरगांव से इसका डेढ़साला राजेश उर्फ चेठलू कुछ कार्य से प्रार्थी के पास आया था, दिन में काम करने के बाद रात्रि में सभी खाना खाकर सो गये…
Read Moreआरपीआई प्रदेश अध्यक्ष व ईंट-भट्ठा व्यवसायी विजय गुप्ता को डरा धमका कर 30 हजार रुपये की मांग करने वाले निगरानी बदमाश को कुनकुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना कुनकुरी में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 60/2022 धारा 384 भादवि के तहत् अपराध पंजीबद्ध सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी दिनांक 28.03.2022 को प्रार्थी विजय गुप्ता ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 22.03.2022 को आरोपी मनोज मिंज प्रार्थी के ईटा भट्ठा स्थित ऑफिस में आकर प्रार्थी को डरा धमका-कर अवैध रूप से ₹ 30000 /- रु की मांग किया साथ ही मनोज मिंज अपने आप को बड़ा अधिकारी बताते हुए दुर्ग में अपना आफिस होना बताया। प्रार्थी के द्वारा उक्त रकम को देने से मना…
Read Moreमुख्यमंत्री को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में शामिल होने का न्यौता
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को भगवान महावीर स्वामी के 2621वें जन्म कल्याणक महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्यौता दिया। यह कार्यक्रम 14 अप्रैल को राजधानी रायपुर के एमजी रोड स्थित श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव में आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि…
Read Moreअंगना म शिक्षा 2.0 अंतर्गत प्राथमिक शाला कुकरेल में विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह मेला सफलतापूर्वक संपन्न : बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास के लिए माताओं की भूमिका सर्वोपरि – बीईओ सतीश प्रकाश सिंह
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी-धमतरी वनांचल स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी के प्राथमिक शालाओं में अध्ययनरत कक्षा पहली एवं दूसरी के बच्चों की माताओं को शिक्षा से जोड़ने हेतु “अंगना म शिक्षा 2.0” कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है | इस कड़ी में 26 मार्च को प्राथमिक शाला कुकरेल में विकासखंड स्तरीय “अंगना म शिक्षा 2.0” कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ | इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने “अंगना म शिक्षा 2.0” कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं महत्व को बताया | बी.ई.ओ.सतीश प्रकाश सिंह ने “अंगना म शिक्षा 2.0”…
Read Moreएक और बेटी की संदिग्ध मौत, सरकार से सम्हल नहीं रही व्यवस्था – शालिनी राजपूत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने सूरजपुर जिले के एक एसईसीएल कर्मी की 17 वर्षीय बेटी की संदिग्ध मृत्यु पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि अभी हाल ही मुंगेली की एक बेटी से दुष्कर्म के आरोपी से समझौता करने के लिए थानेदार द्वारा दबाव बनाने का मामला सामने आया और अब सूरजपुर जिले में जिस बच्ची की मौत हुई है, उसमें परिस्थितिजन्य साक्ष्य चीख चीख कर कह रहे हैं कि उसके साथ बलात्कार किया गया है। आशंका है कि बलात्कार करने…
Read Moreपॉवर कंपनी की हाकी स्पर्धा में फाइनल आज, कंपनी के प्रबंध निदेशकगण करेंगे पुरस्कार वितरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ पावर कंपनीज के केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद व्दारा आयोजित अंतरक्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता में खिताबी भिडंत कल 28 मार्च को सुबह 11 बजे होगी। समापन समारोह सांइस कालेज स्थित हॉकी स्टेडियम में होगा, जिसमें कंपनी के प्रबंध निदेशकगण श्री एनके बिजौरा मुख्य अतिथि तथा श्री हर्ष गौतम एवं श्रीमती उज्जवला बघेल विशेष अतिथि रहेंगी। प्रदेश के आठ क्षेत्रों से पॉवर कंपनी की टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। कल सुबह 8 बजे कोरबा पश्चिम और कोरबा पूर्व के बीच पहला सेमीफाइनल मैच होगा। दूसरा सेमीफाइनल…
Read More