प्रदेश के 309 पारंपरिक वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र पारंपरिक वैद्यों का ज्ञान अमूल्य विरासत, आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षण जरूरी : वन मंत्री श्री केदार कश्यप पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण, औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन पर जोर रायपुर : छत्तीसगढ़ में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और औषधीय ज्ञान के संरक्षण की दिशा में प्रदेश के 6 जिलों के 309 पारंपरिक वैद्यों को स्वैच्छिक प्रमाणन के अंतर्गत प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा कोण्डागांव में आयोजित कार्यक्रम में…
Read MoreCategory: होम
छत्तीसगढ़ में सड़कों पर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन! सिर्फ 2 दिनों में 364 वाहनों पर कार्रवाई, 5 जब्त और 19 के परमिट होंगे निरस्त—रायपुर में सबसे ज्यादा मामले, कहीं आपकी गाड़ी भी तो नहीं नियमों के रडार पर?
प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण रायपुर : सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा प्रदेशभर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बीते दो दिनों में विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 364 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 4 लाख 81 हजार 300 रुपए समन शुल्क वसूला है। गंभीर उल्लंघन के मामलों में 5 वाहन जब्त किए गए हैं।…
Read Moreहॉकी के मैदान में न्यायधानी नाइट्स का तूफान! लगातार तीसरी जीत से सेमीफाइनल के बेहद करीब, बैलाडीला बुल्स को 4-1 से रौंदा—चिराग की हैट्रिक और ओलंपिक पदक विजेता सुरेंद्र के दमदार प्रदर्शन ने लूटी महफिल
न्यायधानी नाइट्स लगातार तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल के और करीब, बैलाडीला बुल्स को 4-1 से हराया रायपुर : बैलाडीला बुल्स के खिलाफ 4-1 की शानदार जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव की मौजूदगी में न्यायधानी नाइट्स ने अपने तीनों मैच जीते हैं और वे पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर, बैलाडीला बुल्स अभी भी पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे की ओर…
Read MorePM मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत! CM विष्णुदेव साय ने खड़गे को घेरा, सार्वजनिक माफी की मांग—बोले, राजनीतिक विरोध में मर्यादा लांघना स्वीकार्य नहीं
प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता पर टिप्पणी कांग्रेस की संस्कारहीन राजनीति का प्रमाण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी की कड़ी निंदा की खड़गे देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता को लेकर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक हताशा में कांग्रेस अब भाषा की मर्यादा और भारतीय संस्कारों की सीमाएं भी…
Read Moreरायपुर के महालक्ष्मी मार्केट में अचानक भड़की आग, चौथी मंजिल पर मची अफरा-तफरी! समय रहते पहुंचीं SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें, त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा—राहत की बात, कोई जनहानि नहीं
पंडरी स्थित महालक्ष्मी मार्केट में लगी आग पर त्वरित कार्रवाई से पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं डायल 112 से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, पुलिस एवं अग्निशमन की टीम जिला प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा, युद्धस्तर पर किया गया आग बुझाने का कार्य रायपुर : राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित महालक्ष्मी मार्केट में रोजबेस इम्पीरियो दुकान की चौथी मंजिल पर आग लगने की घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। एसडीआरएफ, स्थानीय…
Read Moreआधी रात, सड़क किनारे सोता शख्स और बिरयानी के लिए लूट की साजिश… फिर चाकू से बेरहमी से हत्या! रायगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर में खौफनाक वारदात का खुलासा, CCTV और मुखबिरों की मदद से 24 घंटे में पकड़े गए 4 नाबालिग समेत 5 आरोपी
बिरयानी खाने के लिए नशे के आदी नाबालिगों ने नशे में धुत युवक से की थी लूटपाट और चाकू मारकर उतारा मौत के घाट जूटमिल पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव के हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, एक युवक और चार विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में बिरयानी खाने के लिए रूपये जुगाड़ने, लूटपाट के इरादे से सो रहे व्यक्ति की जेब टटोलने पर जागा मृतक, विरोध करने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर की हत्या हत्या में प्रयुक्त बटन चाकू,…
Read Moreअमरकंटक में जुटेंगे देशभर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी! 26 अक्टूबर को राष्ट्रीय सम्मेलन, बिलासपुर से 50 प्रतिनिधियों की भागीदारी—36 साल बाद श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ के ऐतिहासिक प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में भी होंगे शामिल
सेनानी उत्तराधिकारियों का राष्ट्रीय सम्मेलन 26 अक्टूबर को अमरकण्टक में नगर से 50 प्रतिनिधि भाग लेंगें बिलासपुर : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारियों का राष्ट्रीय सम्मेलन 26 अक्टूबर दिन सोमवार को अमरकण्टक ज़िला अनूपपुर स्थित श्री यंत्र महामेरु शक्ति पीठ सोनमुड़ा रोड में 26 अक्टूबर की प्रातः 10 बजे से दोपहर 12-00 बजे तक सम्पन्न होगा । उक्त जानकारी देते हुये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया प्रातः 10-00 बजे राष्ट्रीय ध्वज वंदन सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रतिनिधियों का प्रातः10-00 बजे से दोपहर 12-00 बजे तक राष्ट्रीय…
Read Moreछत्तीसगढ़ में चक्रवात का खतरा बढ़ा, किसानों के लिए अलर्ट! 140 किमी/घंटे तक की हवाओं और भारी बारिश की आशंका के बीच मंत्री रामविचार नेताम ने दिए सख्त निर्देश—धान की कटाई रोकने से लेकर फसल बचाने तक, जानिए अगले 5 दिनों में क्या बदल सकता है मौसम का मिजाज!
चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने जारी की मौसम आधारित कृषि सलाह 25 से 29 अक्टूबर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना किसानों को धान की कटाई रोकने, कटी फसलों को सुरक्षित रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह चक्रवाती तूफान के मद्देनजर विभागीय मामलों को अलर्ट रहने मंत्री श्री रामविचार नेताम के निर्देश रायपुर : बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती…
Read More‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के किन प्रयासों ने खींचा प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान? अभनपुर में स्मृति ईरानी के साथ CM विष्णुदेव साय ने सुनी 139वीं कड़ी, बस्तर की संस्कृति से लेकर जल संरक्षण के अनूठे मॉडल तक—जानिए इस बार क्या रहा सबसे खास!
‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अभनपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी एवं श्री सिद्धार्थ शंभू के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ी प्रधानमंत्री देशवासियों के असाधारण कार्यों और नवाचारों को दे रहे राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री श्री साय ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर…
Read Moreजशपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवात से बढ़ेगा बारिश का खतरा, 28-29 अक्टूबर को आसमान से बरस सकती है आफत! क्या किसानों की महीनों की मेहनत पर फिर जाएगा पानी? जानिए मौसम विभाग का पूरा पूर्वानुमान
चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 25 अक्टूबर से बढ़ेंगी वर्षा की गतिविधियां, 28 और 29 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना किसानों को फसलों की कटाई रोकने, कटी हुई फसलों को सुरक्षित रखने और खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी करने की सलाह जशपुर : भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की स्थिति बनने की संभावना है। इस दौरान तूफान की…
Read More