अंजोरा क्षेत्र के कैफेटेरिया के सामने शिवनाथ नदी ब्रिज के नीचे जीप से बेच रहा था अफीम एवं डोडा चूरा, जीप सहित कुल 1,81, 000/- का माल किया गया जप्त. नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार जारी रहेगी पुलिस की कार्यवाही. दुर्ग : नशे के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए थाना पुलगांव पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शिवनाथ नदी ब्रिज के नीचे जीप से अफीम और डोडा चूरा बेच रहे आरोपी को रंगे हाथों पकड़ते हुए पुलिस ने मादक पदार्थ,…
Read MoreCategory: होम
तेज़ कार्रवाई की मिसाल: युवती पर चाकू से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी सिमगा पुलिस की तत्परता से चंद घंटों में गिरफ्तार.
थाना सिमगा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकू से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले आरोपी को रिपोर्ट के 10 घंटे के भीतर लिया गया हिरासत में बलौदाबाज़र : प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15.12.2025 के दोपहर 02:00 बजे लगभग आरोपी मुकेश यादव द्वारा रास्ता रोककर अपने पास रखे धारदार चाकू से वार करते हुए इसकी 18 वर्षीय पुत्री के गले, पीठ, कमर आदि जगहों में प्राण घातक चोंट पहुंचाया है। कि रिपोर्ट पर थाना सिमगा में अपराध क्र. 680/2025 धारा 109,126(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द…
Read Moreरेबीज़ पर सतर्कता ही सबसे मजबूत सुरक्षा कवच: समय पर इलाज से टाली जा सकती है हर मृत्यु, शासन का लक्ष्य—एक भी जान न जाए
रेबीज़ पर सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय लापरवाही नहीं, जागरूकता और समय पर इलाज ही जीवन की गारंटी शासन की प्रतिबद्धता है कि रेबीज़ से होने वाली हर एक मृत्यु को रोका जाए- श्री श्याम बिहारी जायसवाल रायपुर : रेबीज़ कोई सामान्य रोग नहीं, बल्कि लापरवाही की स्थिति में निश्चित मृत्यु का कारण बनने वाली गंभीर बीमारी है। पशु काटने या खरोंचने जैसी घटनाओं को प्रायः मामूली समझ लिया जाता है, जबकि यही चूक कई बार जानलेवा साबित होती है। यह तथ्य जितना डराने वाला है, उतना ही…
Read Moreपुलिस की बड़ी सफलता : जमीन कूटरचना मामले में फरार आरोपी थाना सुपेला पुलिस की गिरफ्त में, पाँच वर्ष से फरार जमीन फर्जीवाड़ा आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल.
एक राय होकर जमीन की कूटरचना कर अपने नाम कराया आरोपी, प्रकरण में चार आरोपी को पुर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार. आरोपी मलेश्वर उर्फ मालेश राव के फरार होने से धारा 173(8) जाफौ के तहत अभियोग-पत्र माननीय न्यायालय में किया गया था पेश. फरार आरोपी को रात्री गस्त के दौरान उसके घर में दबिश देकर पकड़ा गया. दुर्ग : पाँच वर्षों से कानून की पकड़ से दूर चल रहा जमीन फर्जीवाड़े का आरोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। थाना सुपेला पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान…
Read More‘पूना मारगेम’ नीति की बड़ी सफलता: बीजापुर में ₹84 लाख के इनामी 34 माओवादी कैडरों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री साय ने बताया शांति की जीत
‘पूना मारगेम’ से शांति की ओर मजबूती से बढ़ते कदम: बीजापुर में 34 माओवादी कैडरों ने किया आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ को शांति, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य का प्रदेश बनाना राज्य सरकार का अटल संकल्प – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बीजापुर जिले में ₹84 लाख के इनामी 34 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागते हुए भारतीय संविधान में आस्था जताई है और समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री साय…
Read Moreलाला जगदलपुरी जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन, कहा—बस्तर की आत्मा को शब्दों में जीवंत करने वाले महान साहित्यकार
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर के महान साहित्यकार लाला जगदलपुरी की जयंती (17 दिसम्बर) पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लाला जगदलपुरी जी ने साहित्य को माध्यम बनाकर बस्तर की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और लोकजीवन को देशभर में पहचान दिलाई। हिन्दी के साथ-साथ हल्बी, भतरी और छत्तीसगढ़ी भाषाओं में किया गया उनका सृजन बस्तर की आत्मा और संवेदनाओं का सशक्त साहित्यिक दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि “बस्तर : इतिहास एवं संस्कृति” और “बस्तर की लोक कथाएँ” जैसी कृतियाँ…
Read Moreजशपुर की विकास गाथा होगी दस्तावेजीकृत: आईआईपीए छत्तीसगढ़ ब्रांच और जिला प्रशासन ने तय की ‘गवर्नेंस एंड डेवलपमेंट रिपोर्ट’ की कार्ययोजना
भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की महत्वपूर्ण पहल जशपुर जिले का समग्र ‘गवर्नेंस एंड डेवलपमेंट रिपोर्ट’ किया जाएगा तैयार जिले के इतिहास, भूगोल से लेकर जनजाति एवं पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी किया जाएगा शामिल आईआईपीए छत्तीसगढ़ ब्रांच के चेयरमैन रिटायर्ड आईएएस श्री मिश्रा एवं कलेक्टर श्री व्यास ने कार्ययोजना बनाने ली बैठक जशपुर : भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए), नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में अपने क्षेत्रीय ब्रांच की स्थापना की गई है। इसके साथ ही आईआईपीए ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए छत्तीसगढ़ के एक जिले का विकास रिपोर्ट…
Read Moreदुर्ग यातायात पुलिस की सराहनीय पहल : बेहोश पड़ा था युवक, सड़क पर गिरी सोने की अंगूठी—पुलिस ने निभाया इंसानियत का फर्ज, दुर्घटना के बाद भी सुरक्षित रही कीमती संपत्ति.
यातायात पुलिस द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा के तहत मानवीय संवेदनशीलता का दिया गया परिचय, दुर्घटना पीड़ित की संपत्ति लौटाई गई सुरक्षित. दुर्ग : सड़क पर केवल नियम ही नहीं, संवेदनशीलता भी ज़रूरी होती है—और इसका जीवंत उदाहरण पेश किया है यातायात पुलिस दुर्ग ने। ऑपरेशन सुरक्षा के अंतर्गत एक सड़क दुर्घटना में बेहोश पड़े युवक की कीमती संपत्ति को न केवल सुरक्षित रखा गया, बल्कि विधिवत उसके परिजनों को लौटा कर पुलिस ने मानवीय कर्तव्य और ईमानदारी की मिसाल कायम की। इस पूरी कार्रवाई में एक महिला नगर सैनिक की तत्परता…
Read Moreजशपुर में वनभूमि पर अवैध ईंट भट्ठा निर्माण पर वन विभाग का कड़ा एक्शन, सोनक्यारी परिसर से अवैध ईंटें जब्त
जशपुर : वन परिक्षेत्र मनोरा के सोनक्यारी परिसर अन्तर्गत वनक्षेत्र में अवैध रूप से ईंट भट्ठा निर्माण की सूचना प्राप्त होने पर वन विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान मौके से अवैध रूप से निर्मित ईटों को जप्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत लगभग 01 सप्ताह से सोनक्यारी से लगे हुए आरक्षित वन भूमि आर.एफ. 320 में श्री राकेश एवं दिसम्बर द्वारा अवैध रूप से ईट निर्माण का कार्य किया जा रहा था। वन विभाग की सतर्कता तथा वनमण्डलाधिकारी जशपुर के निर्देशों के पालन में…
Read Moreजशपुर जिले में अवैध धान कारोबार पर शिकंजा: औचक निरीक्षण में फरसाबहार उड़नदस्ता दल की बड़ी सफलता, वाहन जब्त कर शुरू की वैधानिक कार्रवाई
अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई एसडीएम फरसाबहार के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल ने 4 पिकअप वाहन एवं 385 बोरी धान जब्त किए जशपुर : जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम फरसाबहार के नेतृत्व में गठित उड़नदस्ता दल ने आज औचक निरीक्षण के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पिकअप वाहनों को अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए पकड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, औचक निरीक्षण के दौरान…
Read More