कफ सिरप 150 नग बाजार कीमत करीब 1 लाख 12 हजार रूपये किया गया जप्त समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : बीते 08 दिसम्बर को चौकी बसदेई पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर रेलवे स्टेशन उंचडीह के पास घेराबंदी कर आरोपी मंगल राजवाड़े उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम पसला, थाना सूरजपुर को पकड़ा था। जिसके कब्जे से ओनरेक्स कफ सिरप 150 नग जिसकी बाजारू कीमत करीब 1 लाख 12 हजार रूपये को जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया था। पूछताछ पर आरोपी ने बताया था कि सोनभद्र जिला…
Read MoreCategory: होम
राज्य भर में 17 दिसम्बर को मनाया जाएगा ’छत्तीसगढ़ गौरव दिवस’ : राज्य सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है आयोजन
सामान्य प्रशासन विभाग ने आयोजन के संबंध में कलेक्टरों को जारी किये निर्देश गौरव दिवस के कार्यक्रम में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश गौठानों, तेंदूपत्ता संग्रहण केन्द्रों और वनप्रबंधन समितियों के कार्यालयों में पूर्वान्ह 11 बजे आयोजित होगा कार्यक्रम धान खरीदी केन्द्रों, प्राथमिक सहकारी समिति परिसर में अपरान्ह 3 बजे आयोजित होगा कार्यक्रम किसानों, मजदूरों के लिए संचालित योजनाओं और राज्य शासन की उपलब्धियों की दी जाएगी जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के चार वर्ष पूरे…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री बघेल ने रेलवे ओवर ब्रिज किया का लोकार्पण, काम में आएगी तेज़ी,जनता को जल्द मिलेगी ट्रेफ़िक जाम से मुक्ति
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर महासमुंद : मुख्यमंत्री श्रीं भूपेश बघेल ने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाक़ात कार्यक्रम के दौरान आज महासमुंद तुमगांव रोड के रेलवे ओवर ब्रिज का फ़ीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर गृह व ज़िले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव व विधायक महासमुंद श्री विनोद चंद्राकर साथ थे। बहुप्रतीक्षित तुमगांव ओवरब्रिज आम जनता के लिए बेहद जरूरी था। इस रेलवे सेतु के बन जाने से शहर वासियों को लगातार लगने वाले ट्रेफ़िक जाम व आने जाने में होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा। ज़िले की जनता…
Read Moreरायपुर के बीटीआई मैदान में 15 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक क्षेत्रीय सरस मेला, कई राज्यों के उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ होगी बिक्री
’बिहान’ द्वारा आयोजित क्षेत्रीय सरस मेला में दस राज्य ले रहे हैं हिस्सा, स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित प्राकृतिक उत्पादों की होगी प्रदर्शनी व बिक्री समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत गठित महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और विक्रय के लिए रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई मैदान में 15 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन किया गया है। 11 दिनों तक चलने वाले इस मेले में छत्तीसगढ़ के साथ ही कई राज्यों के ग्रामीण समुदायों द्वारा निर्मित…
Read Moreगुम इंसान के परिजनों से मिले पुलिस अधीक्षक सूरजपुर, पुलिस अधिकारियों को संवेदनशीलतापूर्वक पतासाजी कर दस्तयाब करने दिए निर्देश
ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत 4 बालिका व 1 बालक को पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, झारखण्ड सहित दूसरे जिले से किया गया दस्तयाब समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : पुलिस मुख्यालय रायपुर व पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर दिनांक 21 नवंबर 2022 से 20 दिसंबर 2022 तक गुम इंसान की खोजबीन के लिए पुलिस के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन में थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा जिला, दिगर जिला व राज्य में जाकर गुम इंसान के मिलने के संभावित…
Read Moreपुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा जशपुर भ्रमण के दौरान अंतरराज्यीय बॉर्डर चेक पोस्ट का निरीक्षण करने दौरान चौकी प्रभारी लोदाम द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर तत्काल निलंबित करने के हेतु पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया
चौकी लोदाम, चौकी आरा एवं थाना कुनकुरी का किया गया आकस्मिक निरीक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा जशपुर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट चौकी लोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण दौरान चौकी प्रभारी लोदाम स.उ.नि. आभाष मिंज द्वारा कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरते जाने पर आईजी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित करने हेतु पुलिस अधीक्षक जशपुर को निर्देशित किया गया। साथ ही सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिये कि कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं किया जावेगा। इसके पश्चात झारखंड राज्य के सीमावर्ती…
Read Moreनवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) जशपुर जिले के भ्रमण पर : जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
सीमावर्ती जिलों के मध्य आपसी सामंजस्य, सहयोग एवं जानकारियों के आदान-प्रदान सहित शांति व्यवस्था, अपराधियों की धरपकड़, अवैध तस्करी की रोकथाम एवं सूचनाओं का आदान-प्रदान पर चर्चा की गई भ्रमण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय जशपुर, सिटी कोतवाली जशपुर, रक्षित केन्द्र जशपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण आमजनता में पुलिस की छवि और बेहतर बनाने एवं घटना की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने कहा गया बीट प्रणाली को मजबूत एवं प्रभावी करने पर दिया गया जोर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा राम गोपाल गर्ग…
Read Moreपुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने सीएसपी कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण : कार्यरत कर्मचारियों को सजगता से कार्य करने, कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने, कार्यालयीन अभिलेखों को दुरूस्त रखने के दिए निर्देश !
कार्यालय की साफ-सफाई एवं अभिलेखों की स्थिति ठीक पाए जाने पर जताया संतोष समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने गुरूवार 15 दिसम्बर को नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूरजपुर का वार्षिक निरीक्षण किया, इस दौरान सीएसपी प्रकाश सोनी भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय एवं परिसर की साफ-सफाई, थानों के अपराध जरायम सहित कार्यालय अभिलेख का जायजा लिया और बेहतर साफ-सफाई व अपडेट रिकार्ड पाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक ने लंबित अपराधों के निकाल के लिए थाना प्रभारी व विवेचकों को परवाना…
Read Moreशासकीय दूधाधरी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय : बेंगलुरु द्वारा प्रायोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल हुए कलेक्टर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डाॅ सर्वेश्वर भुरे आज शासकीय दूधाधरी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कालीबाड़ी चौक में नैक (NAAC) बेंगलुरु द्वारा प्रायोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ भुरे ने कहा कि किसी महाविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को नैक द्वारा जारी ग्रेडिंग से मापा जा सकता है। इस संगोष्ठी में शामिल विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य और सहायक प्राध्यापक विपरीत परिस्थिति में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है। शासन द्वारा आधारभूत शिक्षा को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मजबूत किया जा रहा है। महाविद्यालय…
Read Moreशहर में यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर डॉ भुरे ने की बैठक
वर्तमान एवम भविष्य को ध्यान में रख, यातायात व्यवस्था पर हुआ मंथन सर्विस रोड की विद्युत खंभों को हटाने, चौड़ीकरण एवं अतिक्रमण पर हुई चर्चा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज यहां कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में रायपुर शहर में यातायात की व्यवस्था को दुरूस्त करनें पुलिस विभाग, नगर निगम एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तृत रूप से चर्चा किया। बैठक में रायपुर ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, रायपुर उत्तर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, रायपुर महापौर श्री एजाज ढेबर, बीरंगाव महापौर श्री नंदलाल देवागंन, वरिष्ठ…
Read More