समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय रायपुर अपनी करियर डेवलपमेंट श्रृंखला के अंतर्गत AZB और पार्टनर्स के साथ दो सत्रों का आयोजन कर रहा है। “एम एंड ए लेनदेन के जीवनचक्र में प्रमुख विधि पहलू” पर पहला सत्र 11 नवंबर 2022 को दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित है। इस सत्र का सञ्चालन एचएनएलयू के उल्लेखनीय पूर्व छात्र श्री जॉन राघव द्वारा किया जाएगा। उन्होंने 2011 में एचएनएलयू से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है एवं वर्तमान में वे एजेडबी एंड पार्टनर्स में पार्टनर के रूप…
Read MoreCategory: होम
सभी धान खरीदी केंद्रों में पर्याप्त बारदाने, हो रही खरीदी, उठाव भी आरंभ, कलेक्टर ने धान खरीदी की समीक्षा की, लगातार मानिटरिंग के दिये निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग जिले में एक नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी के माध्यम से अब तक दस हजार मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी हो चुकी है। खरीदी की व्यवस्था बढ़िया हो, इसके लिए लगातार मानिटरिंग की जा रही है। आज कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने धान खरीदी की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि 94 धान खरीदी केंद्रों में 90 केंद्रों में किसान धान बेचने पहुंच चुके हैं। शेष चार केंद्रों में भी खरीदी की पूरी व्यवस्था है अभी किसानों ने यहां टोकन नहीं…
Read Moreसड़क दुर्घटना होने पर एसडीएम- एसडीओपी करेंगे मौका मुआयना, सेफ्टी संबंधी क्या मानवीय अथवा तकनीकी त्रुटि रह गई, इस पर देंगे रिपोर्ट, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
सड़कों की होगी सेफ्टी आडिट, निर्माण एजेंसी, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों का दल निरीक्षण कर सुझाएगा सुरक्षा उपाय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग सड़क दुर्घटना होने पर एसडीएम और एसडीओपी घटनास्थल का मुआयना करेंगे। दुर्घटना किस परिस्थिति में हुई इसकी बारीक पड़ताल करेंगे और अपनी रिपोर्ट देंगे ताकि समीक्षा कर दुर्घटना के लिए जिम्मेदार मानवीय अथवा तकनीकी त्रुटि को चिन्हांकित किया जा सके और इसे ठीक करने के उपाय किये जा सकें। संबंधित थानेदार और ट्रैफिक से संबंधित अधिकारी भी इसमें शामिल रहेंगे। यह निर्देश कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार…
Read Moreसमय-सीमा की बैठक : धान खरीदी में किसानों की सुविधाओं का रखे ध्यान, स्वास्थ्य योजनाओं से जोडऩे मेडिकल कैंप लगाये – कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम ने आज नवनिर्मित जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रथम समय-सीमा की बैठक ली एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर डॉ.आलम ने अधिकारियों को कहा कि सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। नया जिला है, शुरूआत में चुनौतियाँ होती हैं और यह हम सभी के साथ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन चुनौतियों से परे जाकर बिना किसी लापरवाही के हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को नियत समय में कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए।…
Read Moreराष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छ.ग.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत चलाया जा रहा राष्ट्रव्यापी कानूनी जागरूकता और आउटरीच अभियान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छ.ग.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर से 13 नवंबर 2022 तक एक राष्ट्रव्यापी कानूनी जागरूकता और आउटरीच अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अन्य संस्थाओं के सहयोग एवं समन्वय से जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाने विधिक जागरूकता शिविर व विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत ही आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि भारत…
Read Moreजिला स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में 36 प्रतिभागी बच्चों ने दिखाई अपनी रचनात्मक प्रतिभा, मेले का मुख्य विषय ‘फाउंडेशन लिट्रेसी एंड न्यूमैरेसी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत कबाड़ से जुगाड़ मेले का जिला स्तरीय आयोजन आयोजन किया गया। उक्त आयोजन जिला मुख्यालय रायगढ़ के शासकीय नटवर अंग्रेजी माध्यम स्कूल के सभाकक्ष में जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.बाखला, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री नरेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन एवं कबाड़ से जुगाड़ के जिला नोडल अधिकारी श्री आलोक स्वर्णकार के निर्देशन तथा जिला विज्ञान कार्यक्रम प्रभारी श्री शशिकांत बाथम के निर्देशन में आयोजित किया गया। उक्त जिला स्तरीय मेले में…
Read Moreपीएमजीएसवाय ने शुरू किया ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण व मरम्मत कार्य
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ जिले में सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसी कड़ी में पीएमजीएसवाय द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत कार्य चल रहा है। पीएमजीएसवाय के ईई श्री मिंज ने जानकारी देते हुए बताया कि पुसौर विकासखण्ड के रायगढ़ पुसौर रोड से अमलीपाली तक तथा औरदा से महुआपाली तक सड़क नवीनीकरण कार्य की तैयारी चल रही है एवं पीएमसी का कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार रायगढ़ पुसौर सड़क से आमापाली तक सील कोट कार्य पूर्ण हो गया है। रायगढ़-कनकतुरा रोड…
Read Moreश्रीराम कथा एवं भव्य संत सम्मेलन में शामिल हुए पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल कहा भगवत कथा से हमारे मन, बुद्धि, आत्मा व शरीर को शांति और खुशी मिलती है
दुधाधारी मठ द्वारा धर्म की रक्षा और समाज सेवा का काम लगातार हो रहा है: बृजमोहन अग्रवाल अध्यात्मिक आयोजनों से होता मानव के व्यक्तित्व का निर्माण: बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर दुधाधारी सत्संग भवन में संगीतमय श्रीराम कथा एवं भव्य संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अनंत श्री विभूषित श्री स्वामी मधुसूदनाचार्य जी महाराज ने श्रीधाम अयोध्या से पधारकर राम कथा का रसपान श्रोताओं को करा रहे हैं। आज इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के…
Read Moreरंजीत रंजन के बयान पर बृजमोहन अग्रवाल ने जताई कड़ी आपत्ति, कहा- पहले छत्तीसगढ़ को अच्छे से जान ले, फिर दें बयान !
”नक्सलवाद को सही ठहराने वाली राज्यसभा सांसद को छत्तीसगढ़ की परिस्थितियों का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं” कांग्रेस पार्टी ही नक्सलवाद की जन्मदाता व संरक्षक, कांग्रेसी विचारधारा ने ही नक्सलवाद जैसी तमाम गतिविधियों को दिया बढ़ावा – बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के कोटे से चुनी गईं कांग्रेस राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन के तीन दिवसीय बस्तर दौरे के दौरान दिए विवादित बयान में कहा कि – सभी नक्सली गलत नहीं होते हैं, नक्सलवाद गलत नहीं है। इस बयान पर पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कड़ी आपत्ति जताई…
Read Moreविद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानने उसे पोषित करने एवं शिक्षा क्षेत्र में कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय कला उत्सव- 2022 का सफल आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानने उसे पोषित करने एवं शिक्षा क्षेत्र में कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 विधाओं में जिला स्तरीय कला उत्सव- 2022 का सफल आयोजन स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ठ हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुर के सभाकक्ष में किया गया । जिसमे मुख्य रूप से शासकीय हायर सेकेंडरी मनोरा, शासकीय हायर सेकेंडरी आरा, शासकीय हायर सेकेंडरी गम्हरिया, शासकीय एमएलबी कन्या हायर सेकेंडरी जशपुर,स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी व हिन्दी उत्कृष्ठ विद्यालय जशपुर , सरस्वती शिशुमन्दिर हायर सेकेंडरी जशपुर, केंद्रीय विद्यालय जशपुर के 57 प्रतिभागियों ने…
Read More