लंबित प्रकरणों का निराकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने ने जिले के थानों में दर्ज प्रकरणों की स्थिति, शीघ्र अनुसंसान पूर्ण करने के संबंध में किये गये उपाय एवं की गई कार्यवाही जिसमें खात्मा-खारिजी के लंबित प्रकरण, आश्रितों तथा साक्षियों का यात्रा भत्ता, भरण पोषण व्यय एवं परिवहन व्यय, पीड़ितों एवं गवाहों के अधिकारों की सुरक्षा एवं आर्थिक सहायता, प्रत्येक मामले के अन्वेषण एवं अभियोजन…
Read MoreCategory: होम
जिला जेल जशपुर में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला जेल जशपुर में विगत दिवस विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अपर सत्र न्यायाधीश श्री के. पी. सिंह भदौरिया एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर श्री महेश राज ने जेल का निरीक्षण करके बंदियों की समस्याएं सुनी। शिविर में बंदियों को उनके द्वारा अपील करने के अधिकार एवं शासकीय अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से प्रदाय करने की जानकारी दी गई। बंदियों के कपड़े, कंबल, टायलेट एवं भोजन के संबंध में जानकारी ली गई। अपर सत्र न्यायाधीश ने निरीक्षण…
Read Moreधान खरीदी के संबंध में प्रबंधक एवं आपरेटरों की ली बैठक: धान खरीदी में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं-कलेक्टर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाक्षक में समस्त धान उपार्जन केन्द्रों के प्रबंधक, खरीदी प्रभारी एवं आपरेटर की बैठक ली और खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले में धान की खरीदी सुचारू रूप से संपन्न करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव, खाद्य और विपणन विभाग, उप पंजीयक, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, एवं अपेक्स बैंक के अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं…
Read Moreमोटरसाइकिल चोरो पर की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही, 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल किया गया बरामद
आरोपियों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 16/22 धारा 41, 1-4 crpf 379 भादवि के तहत कार्यवाही की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 29.10.22 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि असलम खान, अजय कुमार सूर्यवंशी एवं रविकुमार सूर्यवंशी अपने कब्जे में चोरी की मोटरसाइकिल रखे है जिसकी सूचना पर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर जांजगीर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहां आरोपियो के कब्जे से 03 नग चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया गया जिस पर आरोपियों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 16/22 धारा 41, 1-4 crpf 379 भादवि के तहत…
Read Moreस्वच्छता अभियान के अंतर्गत डाक विभाग कर रहा अपने कार्यालय एवं परिसरों की साफ-सफाई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ माह अक्टूबर में पूरे भारत वर्ष में स्वच्छता अभियान 2.0 चलाया जा रहा है। जिसके तहत पूरे देश में जगह-जगह पर स्वच्छता कैम्पनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में अधीक्षक डाकघर रायगढ़ द्वारा भी स्वच्छता कैम्पनों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें डाक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डाकघर प्रांगणों के साफ-सफाई का कार्य श्रमदान के माध्यम से किया जा रहा है। जिसमें निर्धारित किए गए तिथियों में डाकघरों की साफ-सफाई का कार्य संबंधित कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा श्रमदान के माध्यम…
Read Moreगाय के सिजेरियन ऑपरेश से बछड़े को मिला नवजीवन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर गाय का सीजेरियन ऑपरेशन कर गर्भ में पल रहे बछड़े को जीवित बाहर निकाल कर चिकित्सकांे ने बछड़े को नया जीवन दिया। बतौली निवासी एक पशुपालक की गर्भित गाय जिसका गर्भकाल पूर्ण हो चुका था वह करीब 15 दिन से कमजोर होकर लेट गई थी। पशुपालक के द्वारा इसकी जानकारी शुक्रवार को स्थानीय पशु चिकित्सक तथा उपसंचालक को दी गई। उपसंचालक के निर्देश पर पशु चिकित्सक दरिमा डॉ. सफदर अली खान मौके पर पहुंचे। जांच करने पर पाया कि सिजेरियन आपरेशन से गाय के गर्भ मे…
Read Moreपटाखा फोड़ने के नाम पर विवाद कर चाकूबाजी करने वाले युवकों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की सख्त कार्यवाही, घटना में शामिल चारों युवकों को 24 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार
घटना में प्रयुक्त चाकू एवं लोहे के राड को आरोपियों के कब्जे से किया गया जप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा प्रार्थी तौफीक अहमद निवासी राताखार कोरबा का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 28.10. 2022 के रात्रि करीबन 9:00 पटाखा फोड़ने के नाम पर विवाद के चलते मोहम्मद सफरुद्दीन, मोहम्मद सीफत, मोहम्मद अजहरुद्दीन एवं अनवर अली एक राय होकर इसके भाई मोहम्मद आसिफ को जान से मारने की नियत से धारदार चाकू से हमला कर दिया जिसकी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कोरबा में धारा 307,294,34 भा.वि.वि. कायम किया …
Read Moreकोतवाली पुलिस एवं साइबर टीम की अवैध नशीली दवाई विक्रेता के विरुद्ध संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही : अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टैबलेट्स बिक्री करते राज होटल का मैनेजर गिरफ्तार, 862 नग अवैध प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की गई जप्त
प्रकरण का मुख्य आरोपी होटल राज का मालिक संजय मित्तल गिरफ्तारी के डर से हुआ फरार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध गांजा, शराब एवं नशीली दवाइयों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के परिपालन में कोतवाली पुलिस एवं साइबर टीम के द्वारा संयुक्त रूप से होटल राज के मैनेजर एवं मालिक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए नगर निरीक्षक रूपक…
Read Moreज़िले में व्यवस्थित रूप से समर्थन मूल्य में धान खरीदी करने पर कलेक्टर ने दिए निर्देश
धान खरीदी की समुचित व्यवस्था के निरीक्षण और पर्यवेक्षण के लिए बनाए 116 नोडल अधिकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सक्ती प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप ज़िले में भी आगामी एक नवंबर से 31 जनवरी 2023 तक समर्थन मूल्य में धान खरीदी किसानों से की जाएगी। धान खरीदी व्यवस्थित और बिना किसी दिक्कत के 116 उपार्जन केंद्रों में की जा सके इसके लिए कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने 116 नोडल अधिकारी बनाए हैं। आज इन अधिकारियों की बैठक लेकर कलेक्टर ने उन्हें सौंपे गए दायित्व से ना केवल वाकिफ कराया,…
Read Moreअण्डर-23 नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 31 अक्टूबर तक खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर
खेल और मैदान जीने की कला सिखाते हैं: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर द्वितीय नेशनल अण्डर 23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में आज बहतराई के बी.आर.यादव एथलेटिक्स स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और जिले के प्र्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा कि बिलासपुर में इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिता होना हमारे लिए गर्व की बात है। बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के आयोजन से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा।…
Read More