गिरफ्तार दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 17 मई 22 को थाना मुलमुला पुलिस द्वारा फरार गिरफ्तारी वारंटियों की पता-तलाश हेतु टीम गठित कर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत दाडिण्क प्रकरण क्रमांक 829/22 धारा 34(1) आब.अधि.के फरार आरोपी गंगाराम सूर्यवंशी उम्र 45 वर्ष साकिन मुरलीडीह थाना मुलमुला को घेराबंदी कर पकड़ा गया। अभियान के अंतर्गत दाडिण्क प्रकरण क्रमांक 156/21 धारा 138(1) विद्युत अधिनियम के फरार आरोपी सियाराम यादव उम्र 58 वर्ष साकिन शंकरपारा परसदा थाना मुलमुला को घेराबंदी कर…
Read MoreCategory: होम
सौर प्रकाश संयंत्र, सोलर पंप से संबंधित समस्या व जानकारी देने हेतु मोबाईल नंबर जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में क्रेडा विभाग द्वारा सौर प्रकाश संयंत्र, सोलर पंप से संबंधित समस्या व जानकारी देने हेतु नंबर जारी किया गया है। जिसमें सहायक अभियंता एंव जिला प्रभारी श्री संदीप कुमार बंजारे मोबाईल नंबर 9406327266, जशपुर व मनोरा विकासखंड हेतु उप अभियंता श्री एम.राकेश मोबाईल नंबर 9340889867, बगीचा विकासखंड हेतु उप अभियंता श्री राजेन्द्र खेस्स मोबाईल नंबर 7489416864, कांसाबेल व पत्थलगांव विकासखंड हेतु उप अभियंता श्री राहुल पैंकरा मोबाईल नंबर 7987180718, दुलदुला, कुनकुरी व फरसाबहार विकासखंड हेतु उप अभियंता श्री राजकुमार…
Read Moreनेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर श्रीमती अनिता डहरिया जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत सम्पूर्ण देश के साथ-साथ जिले में भी विगत दिवस को आयोजित हुआ है। जिला विधिक सेवा प्राधिरण के सचिव श्री महेश राज ने बताया कि इस दौरान प्री लिटिगेशन के मामले तथा न्यायालय में लंबित मामले रखे गये है तथा पूरे जिले में 08 खण्डपीठ का गठन किया गया है। जिसमें से खण्डपीठ कमांक 1 श्रीमती अनिता डहरिया जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जशपुर खण्डपीठ कमांक 02 श्री अजीत कुमार राजभानू अपर जिला एवं…
Read Moreजशपुर जिले में धनवंतरी मेडिकल स्टोर से हर वर्ग के लोगों को मिल रहा लाभ, कम दर पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाईयां उपलब्ध हो जाने से खर्च में आई है कमी
जशपुर नगरीय क्षेत्र में अब तक 5391 उपभोक्ताओें को लगभग 9 लाख 37 हजार 774 रुपए की दी गई है दवाईयां समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आम नागरिकों को बाजार में मिलने वाली महंगी दवाईयों से राहत दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर प्रारंभ किया है जहां सस्ती दर पर मिल रही गुणवत्ता पूर्ण दवाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। जेनेरिक मेडिकल स्टोर में दवाईयां निजी मेडिकल स्टोर एवं बाजार में मिलने वाली दवाओं की कीमत की तुलना में 50 प्रतिशत से भी…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को राशन कार्ड, पेंशन प्रकरण, सीमांकन, बटांकन, नामांतरण एवं राजस्व से संबंधित अन्य प्रकरणों को गंभीरता लेते हुए समय-सीमा में निराकरण करने कहा। जनदर्शन में आज आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगतान, मुआवजा, बंटवारा, भूमि-विवाद, नामांतरण सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने अधिकारियों को जनदर्शन में पेंशन, राशन…
Read Moreलुटेरी सरकार में लूट की वारदातों की भरमार, प्रदेश के कानून व्यवस्था चौपट, बदहाल कानून व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार- बृजमोहन
छत्तीसगढ़ देश भर के अपराधियों की शरणस्थली बन गई है, हर प्रकार के अपराध बढ़ गए हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इस अपराधीकरण को लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रदेश तो दूर की बात है, राजधानी तक की कानून व्यवस्था नहीं सम्हल रही। पूरा प्रदेश हत्या, चोरी, डकैती, लूट, का अड्डा बन गया है। राजधानी में भीड़-भाड़ भरे सड़को में, चौक चौराहों में खुले आम चाकूबाजी व…
Read Moreमुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के अन्तर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत् पंजीकृत निर्माण श्रमिक की दो अविवाहित पुत्रियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रोत्साहित करने हेतु 20 हजार रूपए दिया जाता है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि उक्त योजना में संसोधन करते हुए श्रमिक पुत्री की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से 21 वर्ष किया गया है। सहायता योजना की पात्रता के लिए लड़की की माता या पिता अथवा दोनों को कम से कम एक वर्ष की अवधि से मण्डल…
Read Moreअंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन हेतु अंतिम अवसर 19 मई को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शैक्षणिक योग्यता के कुल 90 प्रतिशत भारांश के आधार पर एकीकृत कुल पदों के 07 गुणांक अभ्यर्थियों को मेरिट क्रमानुसार दस्तावेज सत्यापन दिनांक 15 एवं 16 मई 2022 को किया गया। परन्तु कुछ अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित रहे हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को एक अंतिम अवसर देते हुए 19 मई 2022 समय प्रातः 10.30 से अपरान्ह 2.00 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर में दस्तावेज सत्यापन हेतु आमंत्रित किया जा…
Read Moreबगीचा में पालक-शिक्षक-छात्र बैठक सम्पन्न, स्कूल की शिक्षा व्यवस्था के संबंध में की गई चर्चा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बगीचा में पालक-शिक्षक-छात्र बैठक का आयोजन विगत दिवस को किया गया। बैठक में स्कूल संचालन के संबंध में पालक एवं छात्रों से सुझाव लिए गए सभी ने स्कूल की व्यवस्थाओं पर अपनी संतुष्टि जताते हुए अपनी छोटे-छोटे मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के.प्रसाद, विकास खंड शिक्षा अधिकारी तथा संस्था के प्राचार्य उपस्थित थे। बैठक में पालक कृष्ण राम ने कहा कि उनकी पुत्री नवमी कक्षा में अध्यनरत है और वे विद्यालय की…
Read Moreसाप्ताहिक समय-सीमा की बैठक : जशपुर कलेक्टर ने अधिकारियों को जन-चौपाल में प्राप्त आवेदनों का निराकरण गंभीरता के करने के दिए निर्देश
युवा मितान क्लब के तहत् युवाओं को प्रशिक्षण दिलाएं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे लगाने के लिए तैयारी करने के लिए कहा मनरेगा के लंबित मजदूरी भुगतान को शीघ्र करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर टीएल के लंबित प्रकरण, मनरेगा, सी-मार्ट, युवा मितान क्लब का गठन, पेयजल आपूर्ति की स्थिति, गोबर खरीदी, खाद वितरण एवं अन्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी और सभी जनपद सीईओ को युवा…
Read More