समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज नारायणपुर विकासखण्ड के ग्राम पुसागांव में संचालित गौठान का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने चारागाह में लगाये गये बाड़ी का निरीक्षण किया। बाड़ी में महिला स्व सहायता समूह द्वारा लगाये गये लाल भाजी, पालक भाजी, बैगन, केला आदि का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने समूह की महिलाओं से बात करते हुए उत्पादित सब्जियों के विक्रय हेतु बाजार की उलब्धता, इससे होने वाली आमदनी और सिचंाई हेतु पानी की जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्पादित सब्जियों को जिले में संचालित…
Read MoreCategory: होम
अंजरेल के 20 परिवारों का हाल जानने कलेक्टर ने लांघा पहाड़, ईमली पेड़ के नीचे लगायी चौपाल, द्वितीय श्रेणी सड़क और देवगुड़ी निर्माण हेतु किया भूमिपूजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर जिले में नवपदस्थ कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने जिले की बागडोर अपने हाथों में लेते ही जिले ऐसे क्षेत्र जहां कभी कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा, वहां पहुंचकर वहां रहने वाले लोगों का हालचाल जान रहे हैं और वहां शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ले रहे हैं। कलेक्टर श्री रघुवंशी आज अंजरेल पहाड़ी के उस पार रहने वाले 20 परिवारों का हाल जानने 2 किलोमीटर पैदल चलकर अंजरेल गांव पहुंचें। अंजरेल पहुचंकर कलेक्टर ने ग्रामीण देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। अंजरेल में कलेक्टर ने…
Read Moreमुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त संभागायुक्त और कलेक्टर की ली बैठक
धान खरीदी के पश्चात धान का उठाव भारतीय खाद्य निगम व नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने विगत दिवस मंत्रालय महानदी भवन से खरीफ वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पश्चात मिलिंग के लिए धान का उठाव भारतीय खाद्य निगम और नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर समस्त संभागायुक्त और समस्त कलेक्टर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों…
Read Moreएकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जशपुर में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित
10 मार्च 2022 तक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा कर सकते हैं आवेदन प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 03 अप्रैल 2022 को प्रातः 10ः30 से 12ः30 तक होगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अनुसूचित जनजाति के बालक एवं बालिकाओं के लिए आवासीय शिक्षण संस्थाएं स्थापित करने के उद्देश्य से अध्ययनरत बालक-बालिकाओं के शैक्षणिक, मानसिक, शारीरिक तथा सांस्कृतिक एवं नैतिक विकास तथा अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्वक शिक्षा उपलब्ध कराते हुए प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत कर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के उद्देष्य से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का…
Read Moreराज्य लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 13 फरवरी को, जशपुर जिले के 05 केन्द्रों पर होगी दो पालियों में परीक्षा, 1910 परीक्षार्थी होंगे शामिल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा राज्य लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2021 रविवार 13 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए जिले में 05 केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें 1910 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें परीक्षा केन्द्र-0801 शासकीय रामभजन राय एनईएस कॉलेज जषपुरनगर, 0802 शाकीय बालक उचत्तर माध्यमिक विद्यालय जषपुरनगर, 0803 शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उचत्तर माध्यमिक…
Read Moreशासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम की जा रही आयोजित, ऑनलाईन मोड पर 13 से 18 फरवरी तक होगी प्रशिक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में ए.आई.सी.टी.ई-सी.एस.वी.टी.यू. एम.ओ.यू. के तहत “डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए आउटकम बेस्ट करिक्युलम का कियान्वयन” शीर्षक पर 13 से 18 फरवरी 2022 तक छः दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑनलाईन मोड पर आयोजित किया जा रहा है। शासकीय पॉलीटेक्निक के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 13 फरवरी 2022 को प्रातः 11 बजे किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता आई.आई.टी भिलाई के डायरेक्टर प्रो. रजत करेंगे। साथ ही कुलपति सी.एस.वी.टी.यू.भिलाई प्रो.डॉ.एम.के.वर्मा, डायरेक्टर,फाकल्टी डेव्हलपमेंट, ए.आई.सी.टी.ई कर्नल बी. वेंकट एवं देश के विभिन्न…
Read Moreजशपुर जिले में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत सरकार, जल शक्ति मंत्रालय, पेय जल एवं स्वच्छता विभाग के तहत जल जीवन मिशन अन्तर्गत मुख्य संसाधन केन्द्र, एक्शन फॉर कम्युनिटी एम्पावरमेंट के द्वारा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, जशपुर के समन्वय में समुदाय स्तरीय हितग्राहियों का 7 से 10 फरवरी तक चल रहे 4 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, होटल निरवाना जशपुर में संपन्न हुआ। कार्यपालन अभियंता सह-सदस्य सचिव, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन जशपुर द्वारा चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। प्रशिक्षण में जशपुर…
Read Moreमानव तस्करी में सहयोग करने वाली महिला को पुलिस ने ओड़िसा राज्य से किया गिरफतार, एक नाबालिग सहित युवती को नौकरी के नाम पर दिल्ली भेजने में की थी मदद
नौकरी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर तपकरा क्षेत्र की नाबालिग लड़की सहित युवती को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने में सहयोग करने वाली आरोपी महिला फूलमनी पैंकरा को तपकरा पुलिस ने सुन्दरगढ़ (ओड़िसा) से किया गिरफ्तार प्रकरण के मुख्य आरोपी महेश यादव उम्र 22 वर्ष निवासी सुण्डरू थाना तपकरा को दिनांक 09.02.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया तपकरा में आरोपीगणों के विरूद्ध अप.क्र. 15/2022 धारा 363, 370, 374, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध नौकरी/कार्य करने हेतु दिल्ली जाने की सूचना उक्त लड़कियों ने अपने पंचायत में नहीं दी…
Read Moreछत्तीसगढ़ में विद्युत प्रदाय की सुदृढ़ स्थिति : गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति बनाये रखने हेतु मैदानी अमले को सशक्त भी किया जा रहा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विगत वर्षों 2020 तक विद्युत प्रदाय का आंकलन राज्य के लोड डिस्पेच सेंटर से की गई लोड शेडिंग पर आधारित होती थी जिसमें 11 के.व्ही. फीडरों पर हुये व्यवधान की जानकारी शामिल नहीं होती थी। जबकि वर्ष 2021 से, 11 के.व्ही. फीडरों पर विद्युत व्यवधान की भी जानकारी लगातार एकत्रित हो रही है जिस कारण राष्ट्रीय पावर पोर्टल पर कुल व्यवधान की अवधि विगत वर्षों से अधिक है। किसी फीडर में व्यवधान होने पर तात्कालिक व्यवस्था के अनुरूप् किसी अन्य फीडर में लोड ट्रांसफर कर विद्युत…
Read Moreनक्सली मुठभेड़ की घटना में असिस्टेंट कमांडेंट की शहादत, मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया कहा हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर जिले में नक्सली मुठभेड़ की घटना में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट एस.बी. तिर्की की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री बघेल ने घटना में शहीद श्री तिर्की के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। उन्होंने इस घटना में घायल जवान को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे जवान नक्सलियों की मांद में घुस कर वीरता और साहस के साथ उनसे…
Read More