जशपुर जिले के सभी जनपद सीईओ को ग्राम पंचायतों में नियमित ग्राम सभा करने के निर्देश, नियमित बैठक न होने पर संबंधितों पर होगी कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी ने सभी जनपद सीईओ को ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की नियमित बैठक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने जिले के समस्त जनपदों में अनेकों ग्राम पंचायतों में सघन दौरा करते हुए जनचौपाल में आम ग्रामीणों के साथ बैठकर लोगों की समस्याओं, शिकायतों की जानकारी ले रहें हैं और समस्याओं को गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं साथ ही जनदर्शन, जनसमस्या समाधान शिविरों व अन्य चौपालों के…

Read More

दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले दहेज लोभी दो आरोपियों को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, थाना सक्ती पुलिस ने की कार्यवाही

आरोपियों के विरुद्ध भादवि की धारा 498ए, 34 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 152/22 पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 29 अप्रैल 2022 को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि शादी के बाद से ही आरोपी दिव्यांश पटेल व उसके परिजन के द्वारा दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर रहे हैं, जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 152/22 धारा 498ए,34 भादवि कायम किया गया। मामले में प्रार्थिया द्वारा शादी दिनांक 13 जुलाई 2021 को कोरबा निवासी दिव्यांश पटेल के साथ सामाजिक रिति-रिवाज से विवाह…

Read More

जशपुर जिले में निर्माण श्रमिक ई-रिक्शा सहायता योजना हेतु आवेदन आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा संचालित योजना निर्माण श्रमिक ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत् पंजीकृत निर्माण श्रमिक को देय अनुदान राशि 50 हजार प्रदान किया जाता था। वर्तमान में उक्त राशि में वृद्धि करते हुए राशि 1 लाख रुपए कर दिया गया है। आवेदन बैंक से ऋण स्वीकृति के 90 दिवस के भीतर प्रस्तुत करना होगा।  श्रम पदाधिकारी श्री आजाद सिंह पात्रे ने बताया कि योजना आवेदन हेतु पंजीकृत निर्माण श्रमिक आवश्यक दस्तावेज हितग्राही के जीवित श्रमिक पंजीयन कार्ड की मूल प्रति,…

Read More

जशपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में नगरीय क्षेत्र के बाकी नदी की संरक्षण एवं साफ-सफाई के संबंध में हुई बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत के सभागार में जशपुर नगरीय क्षेत्र के बाकी नदी की संरक्षण एवं साफ-सफाई के विषय पर चर्चा हेतु बैठक आयोजित हुई। उन्होंने नदी की साफ-सफाई हेतु जशपुर वासियों से श्रमदान कर सहयोग की अपील की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री के.एस.मण्डावी, ईई जल संसाधन विभाग श्री विजय जामनिक, सीएमओ जशपुर सुश्री ज्योत्सना टोप्पो सहित जशपुर के गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण, समाजसेवीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने विभिन्न चरणों में नदी के सरंक्षण पर कार्य हेतु स्थान…

Read More

जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आथर््ािक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें पानी में डूबने से कुनकुरी तहसील के ग्राम लोटापानी निवासी हिरमनी पति सदरस राम की मृत्यु 19 सितम्बर 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका कके पति सदरस राम हेतु 4 लाख तथा दुलदुला तहसील के ग्राम हल्दीमुण्डा निवासी कुंवर लकड़ा पिता श्री लोया लकड़ा  की मृत्यु 21 अगस्त 2021 को…

Read More

जशपुर जिले में पत्थलगांव विकासखण्ड के 08 गौठानों में मल्टीएक्टिीविटी के तहत् कुक्कुट एवं बकरी इकाई का किया गया वितरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पत्थलगांव विकासखंड के 8 गौठानों में मल्टीएक्टिीविटी के तहत् कुक्कुट एवं बकरी इकाई का वितरण किया गया। उपसंचालक विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गौसेवा आयोग के सदस्य श्री चन्द्रशेखर त्रिपाठी व जनपद अध्यक्ष पत्थलगांव के द्वारा पत्थलगांव विकासखंड के गोठान सुरेशपुर, किलकिला, पालीडीह, रघुनाथपुर, तिरसॉठ, कंटगजोर, काडरो तथा सुरंगपानी में मल्टीएक्टिीविटी कार्य 08 इकाई बकरी तथा 08 गौठान मधुवन, सुरंगपानी कर्राबेवरा, काडरो, कटंगजोर, रघुनाथपुर, बागबहार तथा कोकियाखार में 40 इकाई कुक्कुट का वितरण…

Read More

पहली प्रेमिका को धोखा देकर दूसरी शादी रचाने वाला प्रेमी चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

आरोपी के विरूद्ध थाना-बागबहार में भादवि की धारा 376(2)ढ के अंतर्गत अपराध क्रमांक 69/2022 पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पत्थलगांव क्षेत्र की पीड़िता ने दिनांक 16 मई 2022 को थाना-बागबहार में लिखित आवेदन पत्र पेश की थी कि माह-अप्रैल 2019 में पीड़िता अपनी बुआ के घर गई थी, तभी आरोपी संजय से मुलाकात हुई, आरोपी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर शादी करूंगा कहकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया, इसके बाद हमेशा आरोपी पीड़िता के घर आना-जाना करता था.  पीड़िता…

Read More

जशपुर जिले की जय हो वालंटियर टीम के द्वारा लोगों को विभिन्न गतिविधयों के माध्यम किया जा रहा है जागरूक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन एवं यूनीसेफ के संयुक्त तत्वाधान में जिले में जय हो वालंटियर के द्वारा निरंतर समाज के हित में विभिन्न कार्य कर लोगों को जागरूक करने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन को लेकर कितने जागरूक है इस संबंध में भी जानकारी दी जा रही है। इसी प्रकार विगत दिवस जय हो के वालंटियर ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और समाज तथा ग्रामीणों को जागरूक किया। जिसमें जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होकर ग्रामीणों की सहायता करना,  हाट…

Read More

मोबाईल वेन के माध्यम से जशपुर जिले में अब तक 111 मरीजों को घर पहुंच दी गई फिजियोथेरेपी सुविधा

सुखदेव राम फिजियोथेरेपी पश्चात् स्वंय स्टिक के सहारे चलने लगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग, द्वारा प्रथम चरण में जिले के मनोरा विकासखंड के सुदुर व दुर्गम ग्रामीण अंचल में दीर्घायु चलित वाहन (फिजियोथेरेपी मोबाईल वेन) द्वारा सप्ताह में दो दिवस चिन्हांकित एवं ग्राम में उपस्थित अन्य मरीजों को फिजियोथेरेपी सुविधा प्रदान की जा रही है। जिसके तहत् 18 अप्रैल से अब तक फिजियोथेरेपी मोबाईल वेन द्वारा कुल 111 मरीजों को जो स्वास्थ्य केंद्रो तक आ पाने में असर्मथ है फिजियोथेरेपी घर पहुँच…

Read More

बालिका का अपहरण कर बलात्कार करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, चढ़ा फगुरम पुलिस के हत्थे, न्यायिक रिमांड में भेजा गया जेल

झारखण्ड से आरोपी के कब्जे से पीड़िता को किया गया बरामद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा चौकी फगुरम थाना डभरा मे प्रार्थीया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी लडकी को दिनांक 21 सितम्बर 21 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है, जिसकी रिपोर्ट पर चौकी फगुरम मे अपराघ क्रमांक 397/21 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण नाबालिग बालिका से सम्बंधित होने एवम् प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सायबर सेल से तकनीकी सहायता एकत्र कर अपहृता का सतत रूप से…

Read More