मोटर साइकिल डिस्काउंट में दिलाने तथा ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर देने का झांसा देकर लगभग 8 लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले फरार आरोपीगण को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना पत्थलगांव में आरोपीगणों के विरूद्ध अप.क्र. 179/2021 धारा 420, 34 भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अताउल खान निवासी धरमजयगढ़ एवं अन्य 07 लोगों के द्वारा दिए शिकायत आवेदन पर जांच उपरांत ठगी का अपराध पाए जाने से दिनांक 19.08.2021 को धारा 420, 34 भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी अताउल खान उम्र 28 साल निवासी धरमजयगढ़, संजय भोय उम्र 29 वर्ष निवासी कोडकल खजरी, पंकज लकड़ा उम्र 30 साल निवासी तमनार, महेंद्र साव…

Read More

सांसद गोमती साय की पहल पर सन्ना में शीघ्र ही खुलेगी भारतीय स्टेट बैंक की शाखा

सन्ना क्षेत्रवासियों ने सांसद श्रीमती साय का जताया आभार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय के प्रयास से शीघ्र ही सन्ना में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खुलेगी। और जशपुर के पाठ क्षेत्र के लोगो को इसका लाभ प्राप्त होगा। सांसद श्रीमती साय ने कुछ दिनों पूर्व सन्ना क्षेत्र के लोगों की मांग पर भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक को सन्ना में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खोलने के लिए पत्र लिखा था। जिस पर भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने संज्ञान लेकर बैंक खोलने की…

Read More

कृषि मंत्री श्री चौबे ने अक्ती तिहार के लोगो और प्रचार फिल्म का विमोचन किया, आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किए जाने वाले अक्ती तिहार के लोगो तथा प्रचार फिल्म का विमोचन किया। प्रचार फिल्म  में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के वीडियो संदेश शामिल किये गये हैं। अक्ती तिहार अक्षय तृतीया के अवसर पर 3 मई 2022 को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित सभी कृषि महाविद्यालयों एवं कृषि विज्ञान केंद्रों में आयोजित किया जाएगा।…

Read More

रेलवे द्वारा छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 23 ट्रेनों का परिचालन एक माह के लिए बंद करने के फैसले पर मुख्यमंत्री ने की कड़ी आपत्ति

मुख्यमंत्री के निर्देश पर इन ट्रेनों का परिचालन यथावत जारी रखने अपर मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को लिखा पत्र अपर मुख्य सचिव ने प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर का आदेश निरस्त कर ट्रेनों का परिचालन यथावत जारी रखने का किया आग्रह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेलवे द्वारा छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 23 लोकल रेलों का परिचालन 24 अप्रैल 2022 से बंद करने के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य…

Read More

सरगुजा संभाग आयुक्त ने कांसाबेल विकास खंड के अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक, छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के दिए निर्देश

राजस्व संबंधी आवेदनों का गंभीरता से समय पर निराकरण करने के भी दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सरगुजा संभाग आयुक्त जी आर चुरेन्द्र ने 23 अप्रैल 2022 को कांसाबेल विकास खण्ड के जनपद पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में अधिकारियों की विकास खंड स्तरीय समन्वय बैठक ली | उन्होंने अधिकारियों से मनरेगा सहित छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना,  मुख्यमंत्री हाटबाजार क्लिनिक, धन्वंतरी योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली| उन्होंने कहा दूर दराज गांव में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध…

Read More

छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 4 करोड़ से पार

18 वर्ष से अधिक के 86 प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष के 50 प्रतिशत लोगों को लगे दोनों टीके समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा चार करोड़ को पार कर गया है। कोविड-19 से बचाव के लिए प्रदेश भर में अब तक कुल चार करोड़ 20 हजार 099 टीके लगाए गए हैं। इनमें से दो करोड़ 17 लाख 26 हजार 571 टीके प्रथम डोज के रूप में, एक करोड़ 78 लाख 27 हजार 071 द्वितीय डोज के रूप में और चार लाख 66 हजार 457…

Read More

पटवारी भर्ती परीक्षा 2022 : जशपुर जिले में रविवार को 19 केन्द्रों में 6097 अभ्यर्थी हुए सम्मिलित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा पटवारी प्रशिक्षण चयन भर्ती परीक्षा 24 अप्रैल 2022 दिन रविवार को पूर्वान्ह 10 बजे से 1.15 बजे तक आयोजित की गई. अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर ने बताया कि जशपुर एवं कुनकुरी के शहरी क्षेत्र में 19 केन्द्र बनाए गए है। जहां भीड़ होने की संभावना है वहां पर यातायात व्यवस्था को भी सृदृढ़ करने के निर्देश दिए है। आज पटवारी परीक्षा में  कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या 7674 में से 6097 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 1577 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे|

Read More

सूरजपुर के आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की सौजन्य मुलाकात

सामाजिक भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री के प्रति किया आभार प्रकट समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में सूरजपुर जिले के आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने सूरजपुर में आदिवासी समाज के सामाजिक भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। प्रतिनिधि मण्डल ने सूरजपुर में आगामी 8 मई को आयोजित किए जा रहे आदिवासी समाज के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण मुख्यमंत्री को दिया।…

Read More

ब्रेकिंग: व्यापम द्वारा आयोजित हुई पटवारी चयन परीक्षा 2022 में 81.53 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने लिया भाग 201823 में से 164537 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित

आयोजित पटवारी चयन परीक्षा में 37286 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा सचिव छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, नवा रायपुर, अटल नगर द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर दिनांक 24 अप्रैल 2022 को 301 पदों के विरूद्ध पटवारी चयन परीक्षा 2022 का आयोजन प्रदेश के 28 जिला मुख्यालय में किया गया था। व्यापम द्वारा उक्त परीक्षा से संबंधित विज्ञप्ति जारी कर परीक्षा प्रतिवेदन की जानकारी दी है। देखे प्रतिवेदन का विवरण….

Read More

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘अखिल भारतीय प्रशासनिक सम्मेलन‘ का किया शुभारंभ

मन की शांति के लिए अपनाना होगा अध्यात्म और ध्यान का रास्ता- भूपेश बघेल प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा ‘स्प्रिचुअलिटी फॉर एक्सीलेंस इन एडमिनिस्ट्रेशन‘ विषय पर आयोजित किया गया सम्मेलन, मन की शांति से बढ़ेगी कार्य क्षमता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजधानी रायपुर स्थित शांति सरोवर में प्रशासकों, कार्यपालकों और प्रबंधकों के लिए आयोजित अखिल भारतीय प्रशासनिक सम्मेलन का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर परियोजना के…

Read More