समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज दोपहर विधानसभा रायगढ़ के अंतर्गत ग्राम लोइंग पहुंचे। उन्होंने यहाँ भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी के मंदिर में पहुंचकर दर्शन उपरांत कृषक श्री बहादुर सिदार के घर पहुंचे और उनके घर में बड़े सादगी के साथ भोजन ग्रहण किया। भोजन में चावल, दाल सहित षडरस से युक्त 6 विभिन्न प्रकार की सब्जियों का आनंद लिया। उन्हें भोजन में छौंक लगा डुबकी भी परोसा गया। इन सब्जियों में लेथा खटाई, मटर पनीर बड़ी टमाटर, भिंडी, मिक्स भेज और मखाना…
Read MoreCategory: होम
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को 2 सितंबर से मिलेगी नई पहचान : एक नए प्रशासनिक इकाई के रूप में उभरेगा मोहला-मानपुर-चौकी जिला
लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों से प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से बढेगी विकास कार्यों की गति राज्य के 29वें जिले के रूप में 2 सितंबर को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी जिला राजनांदगांव जिले से अलग होकर एक नये प्रशासनिक इकाई के रूप में पहचान बनाने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा इस क्षेत्र को जिला बनाने की ऐतिहासिक घोषणा के बाद मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक हर्ष व्याप्त है। यह क्षेत्र लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले के नवापारा के मुनिचुआं आश्रम में की पूजा-अर्चना : नवापारा के ग्रामीणों की आस्था और विश्वास का केंद्र है मुनिचुआं आश्रम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक के ग्राम नवापारा पहुँचे । मुख्यमंत्री ने यहां पहुँचते ही लोगों की आस्था व विश्वास के केंद्र मुनीचुआँ आश्रम में पूजा अर्चना की । मान्यता है कि नवापारा में लगभग 100 साल पहले वृद्ध महिला ‘बूढ़ी माता’ हाथ में जलता हुआ कण्डा लेकर रोज सड़क किनारे स्थित एक गड्ढे के पास जाती थी। भरी गर्मी में जहाँ आसपास के कुओं और जलाशयों का पानी सूख जाता था, उस गड्ढे में वर्ष भर जल…
Read Moreलोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के नए सचिव प्रसन्ना आर. ने किया कार्यभार ग्रहण, बैठक कर विभागीय योजनाओं की ली जानकारी
स्वास्थ्य सेवाओं के नए संचालक भीम सिंह ने भी किया कार्यभार ग्रहण समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के नए सचिव प्रसन्ना आर. ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में अपना कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं और उनकी प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विभाग की आगामी कार्य योजनाओं पर भी चर्चा की। स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, संचालक आयुष पी. दयानंद, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य…
Read Moreअच्छी खबर : पत्थलगांव-कांसाबेल-कुनकुरी तक सड़क चौड़ीकरण का निर्माण कार्य स्वीकृत एवं निर्माणधीन
पत्थलगांव शहरी क्षेत्र के साथ ही लुड़ेग से बनगांव, कासांबेल से बंदरचुंआ सहित अन्य स्थानों में किया जा रहा है मरम्मत कार्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग उपसंभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 कटनी-गुमला मार्ग के किलोमीटर 469.300 से किलोमीटर 531.775 तक लम्बाई 62.475 किलोमीटर पत्थलगांव-कांसाबेल-कुनकुरी तक सड़क चौड़ीकरण का निर्माण कार्य एनएचडीपी .प्ट योजना में स्वीकृत एवं निर्माणधीन है। निर्माण कार्य हेतु मेसर्स जी.बी.आर. इन्फा लिमिटेड चेन्नई को एजेंसी अनुबंधित किया गया है। निर्माण कार्य प्रारम्भ होने के पश्चात्…
Read Moreवर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 746.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 746.5 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 01 सितम्बर तक औसत वर्षा 824.6 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 8.4 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 883.2 मिमी, मनोरा में 698.9 मिमी, कुनकुरी में 837.2 मिमी, दुलदुला में 696.1 मिमी, फरसाबहार में 605.3 मिमी, बगीचा में 761.5 मिमी, कांसाबेल में 685.1 मिमी, पत्थलगांव में 727.6 मिमी…
Read Moreजशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत जशपुर विकासखंड के ग्राम ईचकेला निवासी स्व. सियामुनी की मृत्यु 13 जनवरी 2016 को तालाब के पानी में डूबने से हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका की पुत्री जसमनी हेतु 4 लाख एवं बगीचा विकासखंड के ग्राम भीतघरा निवासी स्व. अनूप कुमार बनवासी की मृत्यु कुंए के पानी में…
Read Moreदुलदुला के कोरना गौठान में समूह की महिलाओं को वेस्ट डीकंपोजर बनाने हेतु दिया गया प्रशिक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव के दिशा निर्देश में आज दुलदुला विकासखंड के कोरना गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाओं को कृषि विभाग द्वारा वेस्ट डीकंपोजर बनाने की विधि का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जनपद सीईओ दुलदुला श्री बजरंग वर्मा, समूह की महिलाएं सहित कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। प्रशिक्षण में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा समूह की महिलाओं को वेस्ट डीकंपोजर बनाने की विधि की पूरी जानकारी देते हुए उससे होने वाले फायदों के…
Read Moreसीएचसी दुलदुला में नेत्रदान पखवाड़ा के अन्तर्गत कार्यशाला का हुआ आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में विगत दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला में 37वां नेत्रदान पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष दुलदुला श्रीमती चन्द्रप्रभा भगत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० आर.टोप्पो, नेत्र सर्जन एवं नोडल अधिकारी जिला अंधत्व निवारण समिति जशपुर डॉ० श्रीमति सी.पी.एक्का, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ० शोभा मिंज सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, चिकित्सा अधिकारी- कर्मचारी तथा विभिन्न स्कूलों से छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे। कार्यशाला में डॉ० श्रीमती एक्का द्वारा नेत्र में होने वाली विभिन्न प्रकार…
Read Moreबाक्साइट उत्खनन के विरोध में भाजपा 4 सितंबर को सरधापाठ में करेगी विरोध प्रदर्शन
विरोध प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेता, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता होगें सम्मिलित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुरनगर जिले में बाक्साइट उत्खनन को लेकर राजनीतिक पारा गरमाता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने इसके विरोध में 4 सितंबर को पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, प्रदेश भाजपा मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के अगुवाई में विशाल धरना प्रदर्शन करने की घोषणा कर…
Read More