अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी राज्य के श्रमवीरों को बधाई, छत्तीसगढ़ी बोरे-बासी की प्रसिद्धि गर्व का विषयः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना की घोषणा, सियान श्रमिकों को एकमुश्त मिलेंगे 10 हजार रूपए महिलाओं को ई-रिक्शा में अब 50 हजार की जगह 1 लाख रूपए का मिलेगा अनुदान अब 21 वर्ष की आयु तक की बालिकाओं को मिलेगा नोनी सुरक्षा योजना का लाभ समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर आज यहां बीटीआई मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने आज के श्रम दिवस को ऐतिहासिक बताते हुए कहा…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मितान योजना का किया शुभारंभ, मितान योजना में घर तक पहुँचाई जायेगी नागरिक सेवाएं, पायलट प्रोजेक्ट के तहत 14 नगर निगमों में घर बैठे मिलेंगी नागरिक सेवाएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मितान योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से सभी नागरिकों विशेषतः बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं निरक्षरों को घर बैठे आसानी से कई प्रकार की सेवाए मिल सकेंगी। जिसके अंतर्गत जन्म प्रमाण पत्र , विवाह ,निवास , आय , मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाएं शामिल है। श्री बघेल ने बताया कि वर्तमान में यह योजना पायलेट प्रोजेक्ट के तहत् 14 नगर निगमों में प्रारंभ की गइ है। जहां 13 प्रकार की सेवा उपलब्ध होगी…

Read More

जशपुर जिले में छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रमुख आहार बोरे बासी खाकर श्रमिक दिवस मनाया गया, अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधियों द्वारा बोरेबासी खाकर अपने आहार और संस्कृति के गौरव की अनुभूति को व्यक्त किया….पढ़े विस्तार से…

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने बोरे बासी खाकर मनाया श्रमिक दिवस, सभी श्रमिकों को नागरिकों को दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्यन पर श्रमिक दिवस पर जिले के अधिकारी-कर्मचारी जनप्रतिनिधियों द्वारा बोरेबासी खाकर अपने आहार और संस्कृति के गौरव की अनुभूति को व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं कुनकुरी विधायक यू.डी.मिंज ने जनपद पंचायत दुलदुला, सीईओ दुलदुला संजय कुमार सिंह, ग्रामीणजन व जनप्रतिनिधियों के साथ बोरे बासी खाकर सभी को श्रमिक दिवस की बधाई एवं शुभकामनांए दी। उन्होंने बासी खाने से…

Read More

आदर्श गांव पेंड्री में सूर्या फाउंडेशन द्वारा 10 दिवसीय लघु व्यक्तित्व विकास शिविर का किया गया शुभारंभ, बच्चों के शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक के साथ-साथ सर्वांगीण विकास की दी जा रही जानकारी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राजनन्दगाँव आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना के द्वारा आदर्श गांव पेंड्री में 10 दिवसीय लघु व्यक्तित्व विकास शिविर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सत्र भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र साहू एवं सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्ण कन्हैया वैष्णव एवं ग्राम के नागरिक गण बच्चे उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में साहू सर जी का उद्बोधन मिला उन्होंने कहा कि इस शिविर को पूरे लगन…

Read More

कांसाबेल थाना क्षेत्र की गुम 17 वर्ष 6 माह की नाबालिग लड़की को पुलिस टीम ने ममरेट (हिमाचल प्रदेश) से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा,

गुम बालिका काम करने के उद्देश्य से परिजनों को बिना बताये गई थी हिमाचल प्रदेश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि कुनकुरी क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय प्रार्थी ने दिनांक 18 अप्रैल 2022 को थाना कांसाबेल में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 17 वर्ष 6 माह की नाबालिग लड़की दिनांक 17 अप्रैल .2022 को बिना बताये कहीं चली गई है, रिपोर्ट पर थाना कांसाबेल में गुम इंसान क्र. 16/22 तथा अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की संभावना…

Read More

1 मई मज़दूर दिवस : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बोरे-बासी खाकर विश्व श्रमिक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी

श्रम का सम्मान और अपनी संस्कृति पर अभिमान का दिया सन्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अपने सुपुत्रों के साथ आज मजदूर दिवस पर दिन की शुरुवात बोरे-बासी खाकर विश्व के श्रमिकों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की है। मरकाम ने कहा कि बोरे-बासी संग माड़िया पेज, कोलियरी भाजी और चटनी में विटामिन की प्रचुर मात्रा है, गर्मी के दिनों में यह भोजन शरीर के लिये बेहद लाभदायक और सुपाच्य है। आइए! हम सब…

Read More

जशपुर पुलिस विभाग में 62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर 1 उप निरीक्षक, 2 प्रधान आरक्षक एवं 1 स्वीपर अपने पद से हुये सेवानिवृत्त : शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदाय कर उनके उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार द्वारा विदाई समारोह का आयोजन कर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर इकाई में पदस्थ उप निरीक्षक श्रीमती तरसिला कुजूर,  प्रधान आरक्षक बुधनाथ राम भगत, प्रधान आरक्षक अमर तिग्गा एवं स्वीपर के पद से छेदीलाल चुहूटेल द्वारा 62 वर्ष की अधिवार्षिकी पूर्ण करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में विदाई समारोह का आयोजन कर…

Read More

बेहतर शिक्षा के लिए सभी जिलों में संचालित हो रहे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल – स्कूल शिक्षामंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम

वृक्षारोपण में वनोपज आधारित फलदार वृक्षों को दें प्राथमिकता स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.टेकाम ने ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, स्कूल शिक्षा तथा सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में संचालित विभागीय कार्यों के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित हो रहे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह शासन की…

Read More

खैरागढ़ महोत्सव का समापन : आज की जीवनशैली में शास्त्रीय संगीत नृत्य कला हमारे मन मस्तिष्क को शुद्ध करने के साथ ही शांति प्रदान करता है- विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राजनांदगांव खैरागढ़ महोत्सव का आज विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज जीवन में जो आपाधापी है उसमें शास्त्रीय संगीत नृत्य कला की नितांत आवश्यकता है । यह मन मस्तिष्क का को शुद्ध करने के साथ ही मन को शांति प्रदान करता है और आज की जीवनशैली में इसकी नितांत आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि खैरागढ़ महोत्सव छत्तीसगढ़ में सबसे बड़े संगीत महोत्सव के रूप में जाना जाता है।…

Read More

ईद -उल -फितर, परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया सौहाद्रपूर्ण माहौल में मनाने शांति समिति की बैठक सम्पन्न, कलेक्टर श्रीमती साहू ने सभी पर्वों को आपसी भाईचारा के साथ मिलजुल कर मनाने की अपील की

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा तीन मई को जिले में  ईद -उल- फितर, परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया पर्वों को सौहाद्रपूर्ण तरीके से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू की अध्यक्षता में  कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में सभी पर्वों को मिलजुल कर मनाने के लिए निश्चय किया गया। शांति समिति की  बैठक में सभी त्योहार एवं आयोजन को आपसी तालमेल एवं भाईचारे की भावना के साथ सौहाद्रपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर पुलिस, नगर निगम,…

Read More