समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने आश्रम छात्रावासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कर अंचल के विद्यार्थियों को इसका लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा अंचल के आदिवासी विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा के साथ शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अधोसंरचनाओं के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसका लाभ विद्यार्थियों को प्राप्त होना चाहिए। उन्होंने कार्य पूर्ण होने पर तत्काल अधिग्रहण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।…
Read MoreCategory: होम
निर्धारित समयावधि के भीतर प्रदान करें लोक सेवा गारंटी के तहत दी जाने वाली सेवाएं, समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत दी जाने वाली सेवाओं को निर्धारित समयावधि के भीतर प्रदान करने के निर्देश दिए। मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्रदान की जाने वाली सभी सेवाओं के लिए आवेदन मैनुअल के स्थान पर ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किया जाए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोहित व्यास सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल नवीन जिला सक्ती का 9 सितंबर को करेंगे शुभारंभ, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का होगा उद्घाटन
मुद्दतो बाद आया ऐसा ऐतिहासिक पल जिसका इंतजार वर्षाें से था सक्ती के रहवासियों को समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मुद्दतो बाद ऐसा ऐतिहासिक पल आने वाला है, जिसका इंतजार वर्षाें से सक्ती के रहवासियों को था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य और विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की अध्यक्षता में 9 सितंबर को दोपहर 2 बजे शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ती में नवीन जिला सक्ती का शुभारंभ कार्यक्रम होगा। 9 सितंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश का भूगोल बदलेगा और जांजगीर-चांपा जिले से अलग होकर सक्ती नये जिले के…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे सक्ती जिला का उदघाटन, कलेक्टर, एसपी ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नवगठित सक्ती जिले का उद्घाटन करेंगे। सक्ती के ग्राम जेठा में नये जिला मुख्यालय स्थल पर उदघाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर सभा हेतु मंच, वाहन पार्किंग, बैठक व्यवस्था हेतु आवश्यक तैयारियां भी की जा रही है। आज कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, नवगठित जिले की ओएसडी नूपुर राशि पन्ना, ओएसडी पुलिस श्री एम एल आहिरे, जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्धकी ने सक्ती में कार्यक्रम स्थल की आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। नवगठित…
Read Moreकलेक्टर ने ली सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति छात्रावासों का होगा कायाकल्प, जिले में अवैध प्लाटिंग पर जारी रहेगी कार्रवाई – कलेक्टर
शासकीय कार्यालयों-स्कूलों में उपस्थिति का अकास्मिक जांच करने कलेक्टर ने दिए निर्देश शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय से बेहतर कार्य करने के दिए निर्देश गौठानों को प्रदर्शन केन्द्र के रूप में करें विकसित, ग्रामीणों को गौठानों का दिलाएं वास्तविक लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट परिसर के सभाकक्ष में सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले के अनुसचित जाति, अनुसूचित जनजाति छात्रावासों के अधोसंरचना में सुधार करते हुए हॉस्टलों का कायाकल्प परिवर्तित करने…
Read Moreनाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर जेल
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह (भापुसे) द्वारा सभी प्रकार के अपराधों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश देने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा (रापुसे) के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी (रापुसे) के नेतृत्व में थाना पाली के अपराध क्रमांक 293/2021 धारा 363, 366, 376 भादवि 4,6 पॉक्सो एक्ट के आरोपी के संबंध में मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर आरोपी की पता-तलाश हेतु मुखबिर के बताए पते पर जाकर दबिश दिया गया। जहाँ आरोपी उपस्थित मिला, जिसे थाना लाकर पूछताछ करने पर…
Read Moreशिशु संरक्षण माह में बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए और आयरन सिरप की खुराक, 13 सितंबर से 14 अक्टूबर तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को स्वास्थ्य संवर्धन संबंधी चलाया जाएगा विशेष अभियान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर 13 सितम्बर से 14 अक्टूबर तक जिले में “शिशु संरक्षण माह” का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बच्चों को विटामिन ए और आयरन सिरप की खुराक सप्ताह में दो बार यानि प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को देकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन संबंधी विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग समन्वय से कार्य करेंगे। बच्चों को रतौंधी और एनीमिया से बचाव के लिए विटामिन-ए तथा आयरन फोलिक एसिड सिरप भी पिलाया जाएगा। आयरन और…
Read Moreलगभग 20 किलो तांबा तार के साथ में धर दबोचा गया तांबा केबल चोरी करने वाला आरोपी, तांबे के तार की बाजार कीमत है करीबन 20,000/-रुपये, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा हेतु
मानिकपुर पुलिस द्वारा आरोपियों पर की गई कार्यवाही घटना में शामिल रहा एक विधि से संघर्षरत बालक भी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के द्वारा जिले में सभी किस्म के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त कारवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में कोरबा जिला में लगातार अवैध गतिविधियों पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 06 सितंबर 2022 को मानिकपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि डीप्रापारा मानिकपुर का रहने वाला जीतू…
Read Moreभाजपा कार्यकर्ता मानव श्रृंखला बनाकर पुष्प वर्षा से करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत – बृजमोहन अग्रवाल
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भूतो न भविष्यति के आह्वान के साथ कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के भव्य स्वागत का संदेश जन जन तक पहुँचे। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का ऐसा स्वागत, जो न कभी हुआ और न होगा। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का 9 सितंबर 2022 को छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आगमन होने वाला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा जी पहली बार छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। पूरे प्रदेश…
Read Moreगणेश विसर्जन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा ने ली समीक्षा मीटिंग, थाना कोतवाली सहित चौकी रामपुर, मानिकपुर, सीएसईबी क्षेत्र के समिति के सदस्य हुए सम्मिलित
विसर्जन की तिथि, स्थान व समय को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा हिंदू धर्म के धार्मिक पर्व गणेश चतुर्थी का आयोजन कोरबा शहर में बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है। उत्सव के अंतिम कड़ी में गणेशजी की मूर्ति का विसर्जन बड़ी धूमधाम के साथ नदी अथवा नहर के पानी में किया जाता है। इसी परिपरेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन पर आज थाना कोतवाली कोरबा परिसर में नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के…
Read More