सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता। कई जगह प्रयास और चॉइस सेंटर के चक्कर लगाने के बाद भी नहीं हो रहा था समाधान, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने पर मिली त्वरित राहत। अम्बिकापुर : आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत दिलाने के उद्देश्य से संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 जरूरतमंद लोगों के लिए मददगार साबित हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में इस पहल के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले…
Read MoreCategory: होम
मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में सीधे धान विक्रय… किसानों को मिली बिचौलियों से मुक्ति, 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और बेहतर व्यवस्थाओं से चेहरे पर लौटी मुस्कान।
मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचैलियों से मिली मुक्ति। सुखरी उपार्जन केंद्र में किसान बिपिन राजवाड़े ने पिता के नाम से बेचा धान, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिल रहा समर्थन मूल्य, ऑनलाइन टोकन और बारदाने की व्यवस्था से किसान संतुष्ट। अम्बिकापुर : डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से अब किसानों को धान विक्रय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। मोबाइल के माध्यम से स्वयं तुहंर टोकन ऐप से ऑनलाइन टोकन…
Read Moreलुण्ड्रा के ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात! 19.33 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी दो सड़कें, विधायक प्रबोध मिंज ने किया भूमिपूजन, 10 किलोमीटर लंबे निर्माण कार्य से क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार।
लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में 19.32 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी दो सड़कें, विधायक प्रबोध मिंज ने किया भूमिपूजन। 10 किलोमीटर लंबी सड़कों का होगा निर्माण, ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ विकास को मिलेगी गति। अम्बिकापुर : जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग (भ/स), अंबिकापुर द्वारा आयोजित भूमिपूजन एवं कार्य शुभारंभ कार्यक्रम में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने दोनों सड़कों का…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जशपुर दौरे से पहले प्रशासन में मची हलचल! कलेक्टर रोहित व्यास अचानक पहुंचे मयाली से सोलर ग्राम तक, हर ठिकाने पर परखी तैयारियां, आखिर किस खास आयोजन को लेकर है इतनी बड़ी तैयारी?
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जशपुर आगमन की तैयारियों का कलेक्टर रोहित व्यास ने लिया जायजा मयाली-सरस मेला स्थल से लेकर सामाजिक कार्यक्रमों, फिजियोथेरेपी कॉलेज और सोलर ग्राम तक पहुंचकर व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जशपुर जिले के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज जिले के विभिन्न चिह्नित स्थलों का भ्रमण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मयाली में आयोजित होने वाले सरस मेला स्थल, ग्राम पंचायत जोकारी में चिक समाज के प्रस्तावित सामाजिक कार्यक्रम स्थल, ग्राम कंडोरा में…
Read Moreईंट निर्माण से लेकर बकरी पालन तक… बिहान योजना ने बदली गायत्री की तकदीर! कई आजीविका गतिविधियों से खड़ी की अपनी पहचान, कभी आर्थिक चुनौतियों से जूझने वाली महिला आज बनीं ‘लखपति दीदी’।
बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’। स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं गायत्री, ईंट निर्माण से लेकर खेती-बाड़ी और बकरी पालन तक अपना रहीं आजीविका के कई साधन। अम्बिकापुर : ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। योजना से जुड़कर महिलाएं आजीविका के विभिन्न साधनों को अपनाते हुए न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि परिवार की जिम्मेदारियों…
Read Moreपहाड़ी पर मिला 30 वर्षीय लापता महिला का शव, प्रेम संबंध को लेकर विवाद के बाद हत्या की आशंका! पुलिस ने गांव के ही संदिग्ध को किया चिन्हित, जहर सेवन के बाद अस्पताल में भर्ती।
पंतोरा क्षेत्र की पहाड़ी में लापता महिला का शव बरामद, प्रेम संबंध को लेकर विवाद के बाद हत्या की आशंका, पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को किया चिन्हांकित। महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने पर पंतोरा पुलिस ने तत्काल शुरू की पतासाजी एवं जांच। पुलिस एवं ग्रामीणों की संयुक्त सर्चिंग में तिलसा रवार पहाड़ी क्षेत्र से बरामद हुआ महिला का शव। विवेचना में सामने आया प्रेम संबंध को लेकर विवाद का मामला, संदिग्ध आरोपी की पहचान। प्रकरण में हत्या की धारा 103(1) BNS जोड़ी गई, संदिग्ध आरोपी जहर सेवन के…
Read Moreरायपुर की सड़कों पर अब न पार्किंग चलेगी, न ठेलों का कब्जा! यातायात पुलिस का विशेष अभियान शुरू, पहले ही दिन 120 वाहनों के कटे चालान, सड़कें खाली कराने उतरी टीमों ने हटाए ठेले और अस्थायी दुकानें।
रायपुर शहर में सुगम एवं बाधारहित यातायात के लिए नई पहल। प्रत्येक यातायात थाना क्षेत्र में एक सड़क को पार्किंग मुक्त एवं नो वेंडिंग जोन बनाने हेतु अभियान प्रारंभ। अभियान के प्रथम दिवस 120 वाहनों पर नो पार्किंग के तहत चालानी कार्यवाही, सड़क से वाहन एवं ठेले हटाए गए। रायपुर : पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन एवं डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा रायपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुव्यवस्थित एवं बाधारहित बनाने के लिए निरंतर नए प्रयोग एवं प्रभावी…
Read Moreबिरगांव नगर निगम चुनाव से पहले उत्तर जोन पुलिस का बड़ा एक्शन! 33 संदिग्धों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज और गिरफ्तारी वारंट भी तामील—शांति भंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर।
बिरगांव चुनाव के मद्देनजर उत्तर जोन पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं वारंट तामील की कार्यवाही। रायपुर : आगामी बीरगांव नगर निगम चुनाव के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) आदित्य पांडेय एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में उत्तर जोन अंतर्गत थाना उरला, खमतराई, गुढ़ियारी, पंडरी एवं खम्हारडीह क्षेत्रों शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं वारंट तामील की…
Read Moreरायपुर पुलिस की पाठशाला में 250 विद्यार्थियों को मिला सुरक्षा का पाठ! साइबर फ्रॉड, महिला उत्पीड़न और यातायात नियमों पर एडीसीपी स्नेहिल साहू ने किया जागरूक, बताई लापरवाही से बचने की अहम बातें।
शहीद नंदकुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय बिरगांव में साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात श्रीमती स्नेहिल साहू ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में दी महत्वपूर्ण जानकारी रायपुर : पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा तथा सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 25 नवंबर 2026 को…
Read Moreसट्टे की लत, आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव… रायपुर के एक ही घर में उजड़ गया पूरा परिवार! पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के मामले में मृत पति के खिलाफ FIR दर्ज, एसआईटी की जांच में हुआ बड़ा खुलासा।
पत्नी और तीन बच्चों को कीटनाशक देकर हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एसआईटी जांच के बाद मृतक के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध। थाना टिकरापारा क्षेत्र के संजय नगर मदनी चौक में हुई हृदयविदारक घटना की एसआईटी द्वारा गहन जांच के बाद मृतक साजिद अली के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। रायपुर : पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेन्द्र नगर नवनीत पाटिल के निर्देशन में मर्ग की…
Read More