विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया निरीक्षण, कहा – दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

बीजापुर-पूवर्ती मार्ग पर बना आधुनिक बेली ब्रिज: कनेक्टिविटी और विकास को मिली नई गति रायपुर : जहां कभी दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियां विकास की राह में चुनौती बनती थीं, वहां आज आधुनिक अधोसंरचना नए अवसरों के द्वार खोल रही है। प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम कोण्डापल्ली पहुंचकर बीजापुर-पूवर्ती मार्ग पर निर्मित बेली ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल की निर्माण तकनीक, उपयोगिता और क्षेत्र के विकास में उसकी भूमिका की जानकारी लेते हुए इसे बदलते बस्तर…

Read More

खेत बचाओ अभियान को मिली नई दिशा: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत सुधार रहे धनेश्वर प्रसाद, रासायनिक खाद छोड़ जैविक खेती अपनाकर बने मिसाल

खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के किसान धनेश्वर प्रसाद रासायनिक खाद छोड़ जैविक खेती की ओर बढ़े, अन्य किसानों से भी की जैविक खेती अपनाने की अपील रायपुर : खेती में रासायनिक खादों के बेहिसाब प्रयोग से मिट्टी की कम होती उपजाऊ क्षमता के बीच सरगुजा जिले में अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लब्जी, नावापारा के एक प्रगतिशील किसान श्री धनेश्वर प्रसाद ने एक नई और सकारात्मक राह चुनी है। 6 एकड़ कृषि भूमि के मालिक श्री धनेश्वर अब रासायनिक खादों…

Read More

ऑपरेशन क्लीन हंट : दुकान में ग्राहक बनकर घुसता था शातिर चोर, मौका मिलते ही उड़ाता था टीवी और मोबाइल, आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे, चोरी का माल खरीदने वाला भी नहीं बचा ! मोबाइल खरीदते ही पहुंची पुलिस, दो आरोपी सलाखों के पीछे.

मोबाइल, एलसीडी टीवी, इंडक्शन और पंखा चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दोनों आरोपियों को चोरी और चोरी की संपत्ति खरीदने के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर. चोरी का मोबाइल खरीदने वाला आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में, लाखों रुपये का सामान बरामद. एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश — “चोरी और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त दोनों अपराध हैं, ऐसे मामलों में रायगढ़ पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है.” रायगढ़ : रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन क्लीन हंट” को एक और बड़ी सफलता…

Read More

संघर्ष से सफलता तक का सफर: आधुनिक खेती, फसल विविधीकरण और नैनो उर्वरकों ने बदली खानेंद्र कुमेटी की तस्वीर—अब दूसरे किसानों को भी कर रहे प्रेरित

प्रगतिशील किसान खानेंद्र कुमेटी की प्रेरणादायक कहानी : फसल उत्पादन में नैनो डीएपी एवं यूरिया के उपयोग से जमीन की बनी रहेगी उर्वरकता रायपुर :  नारायणपुर के ग्राम केरलापाल के निवासी खानेंद्र कुमेटी एक मेहनती और प्रगतिशील किसान हैं। उनका जीवन संघर्ष, परिश्रम और नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण है। कुछ वर्ष पहले तक वे पारंपरिक खेती करते थे, जिससे उन्हें बहुत कम लाभ मिलता था। खेती की लागत बढ़ रही थी और उत्पादन अपेक्षाकृत कम हो रहा था। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत नहीं हो पा रही…

Read More

खेती में आधुनिक तकनीक का कमाल: नैनो यूरिया और डीएपी से बढ़ी फसल की गुणवत्ता, लागत घटी और मृदा स्वास्थ्य हुआ बेहतर—शंकर लाल गुप्ता बने किसानों के लिए प्रेरणा

नैनो तकनीक से जिले के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव: खेतों में नैनो यूरिया और डीएपी का सफल प्रयोग प्रगतिशील किसान शंकर लाल गुप्ता बने रोल मॉडल, कम लागत में बेहतर उत्पादन का दिया संदेश रायपुर : सरगुजा जिले में कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। खेती की लागत कम करने, मिट्टी के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने तथा उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से किसान अब वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपना रहे हैं। इसी क्रम में अंबिकापुर के देवीगंज रोड निवासी एवं…

Read More

जब मुख्यमंत्री अचानक रुके एक छोटी किराना दुकान पर, सामने आई बंदूक छोड़ मुख्यधारा में लौटे दंपत्ति की प्रेरक कहानी—मासा और जयमोती बने बदलते बस्तर की नई पहचान

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी कभी बंदूक थामने वाले मासा तामो और जयमोती आज चला रहे हैं अपनी दुकान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पानी की बोतल खरीदकर बढ़ाया हौसला, कहा- यही है नए बीजापुर की तस्वीर रायपुर : प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कोण्डापल्ली पहुंचे। चौपाल के लिए जा रहे मुख्यमंत्री का काफिला अचानक एक छोटी-सी किराना दुकान के सामने रुक गया। बाहर से देखने…

Read More

वार्ड क्रमांक 7 में शराब भट्टी निर्माण पर मचा बवाल, सीएसआर फंड के कथित दुरुपयोग को लेकर उठे गंभीर सवाल—स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग की

वार्ड क्रमांक 7 में शराब भट्टी निर्माण को लेकर विवाद, सीएसआर मद के उपयोग पर उठे सवाल नगर पालिका अध्यक्ष पति, प्लांट अधिकारियों और कुछ पार्षदों की भूमिका पर लगे मिलीभगत के आरोप, जांच की मांग तिल्दा नेवरा। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 में शराब भट्टी निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि जनहित और विकास कार्यों के लिए मिलने वाली सीएसआर मद की राशि का उपयोग नियम विरुद्ध तरीके से शराब दुकान निर्माण में किया जा रहा है। जानकारी…

Read More

जनता की शिकायतों पर प्रशासन गंभीर, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश—हर आवेदन का गुणवत्तापूर्ण समाधान और आवेदकों को समय पर मिले जानकारी

अपर कलेक्टर प्रदीप साहू ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएँ अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण के दिए निर्देश जशपुर : अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने आज जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याएँ एवं मांगों की जानकारी ली। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी…

Read More

इचकेला वुमेन टी-20 चैंपियनशिप 2026 का शानदार समापन, रांची की जीडी गोयंका अकादमी बनी चैंपियन—महारानी क्रिकेट क्लब जशपुर ने उपविजेता बनकर बढ़ाया जिले का गौरव

इचकेला में आयोजित वुमेन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का सफल समापन रांची की जीडी गोयंका अकादमी बनी विजेता, महारानी क्रिकेट क्लब जशपुर उपविजेता जशपुर : जिले के ग्राम इचकेला में 28 मई से 1 जून 2026 तक आयोजित वुमेन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का रोमांचक समापन हुआ। महिला क्रिकेट को प्रोत्साहित करने और उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में जीडी गोयंका अकादमी रांची ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महारानी क्रिकेट क्लब जशपुर को पराजित…

Read More

मत्स्य पालकों के लिए सुरक्षा कवच बनी एक्वा इंश्योरेंस योजना, प्राकृतिक आपदा और मछलियों की बीमारी से होने वाले नुकसान की मिलेगी आर्थिक भरपाई

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत एक्वा इंश्योरेंस से अप्रत्याशित नुकसान की स्थिति में मिलेगी आर्थिक सुरक्षा मत्स्यपालकों को प्राकृतिक आपदा एवं मछलियों में बीमारी से होने वाली हानि की मिलेगी भरपाई जशपुर : जिले के मत्स्य पालक किसान मछली पालन के दौरान प्राकृतिक आपदाओं, मछलियों में होने वाली बीमारियों से होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत संचालित एक्वा इंश्योरेंस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मछली पालन विभाग के जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी मत्स्य पालक किसान…

Read More