जांजगीर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन ! ड्रॉप-आउट बच्चों की ज़िंदगी बदलने को तैयार “शिक्षा उपहार” मिशन. अब अपराध नहीं, शिक्षा बनेगी हथियार, एसपी विजय कुमार पाण्डेय (IPS) का “ऑपरेशन शिक्षा उपहार” लॉन्च.

पुलिस अधीक्षक का अभिनव प्रयास : ऑपरेशन “शिक्षा उपहार” के अंतर्गत ड्रॉप-आउट बच्चों को दी जाएगी नई दिशा. ड्रॉप-आउट बच्चों की पहचान और मुख्य धारा में सम्मिलित करना – पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) जिले के कॉलेजों के प्रिंसिपल/प्रोफेसरों की आहुत बैठक ले कर ड्रॉप-आउट बच्चों के संबंध में की गई आवश्यक चर्चा. जांजगीर, चांपा,अकलतरा, शिवरीनारायण, पामगढ़, बलौदा कॉलेजों के सभी प्रिंसिपलों को इन्फॉर्मेशन किया गया है, जिसमें सर्वे कर ड्रॉप-आउट बच्चों का बायोडाटा बनाना है. ड्रॉप-आउट बच्चों का बायोडाटा पूर्ण होने के बाद कलेक्टर साहब से चर्चा…

Read More

कुनकुरी का मयाली नेचर कैम्प बना जशपुर का टूरिज्म हॉटस्पॉट — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जल क्रीड़ा, एडवेंचर और प्राकृतिक सौंदर्य का संगम बना आकर्षण का केंद्र

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जशपुर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 6 से 9 नवम्बर तक जशपुर जम्बुरी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मयाली नेचर कैम्प जशपुर में जल क्रीड़ाओं का नया रोमांचक गंतव्य स्पीड बोटिंग, कयाकिंग, एक्वा साइक्लिंग और बाउंस बोट का भी पर्यटन आनंद उठा पाएंगे। जशपुर की हरी-भरी वादियां जलाशय हरे-भरे जंगलों, झरनों और पहाड़ियों से घिरे जशपुर जिले का मयाली नेचर पार्क अब रोमांच और जल क्रीड़ा प्रेमियों के लिए एक नया आकर्षण केंद्र बन गया है।…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएँ, कहा – नक्सल प्रभावित क्षेत्र अब विकास की मिसाल बन रहे हैं

रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रकृति और संस्कृति के प्रति समर्पित छत्तीसगढ़ आज प्रगति के नए मानदंड स्थापित कर रहा है। उन्होंने उल्लेख किया कि जो क्षेत्र कभी नक्सलवाद से प्रभावित थे, वे अब विकास की दौड़ में अग्रसर हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ के मेहनती और प्रतिभाशाली लोग अपनी लगन और उद्यमशीलता से ‘विकसित भारत’ के विज़न को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भावुक – बोले, “महतारी के आशीर्वाद से हर घर में समृद्धि लाएँगे”

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से प्रदेश के विकास का अमिट संकल्प छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सर्वांगीण विकास की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय…

Read More

छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी समाचार की सुनहरी गूंज के 25 वर्ष : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई, बताया जनसेवा का प्रेरक माध्यम

छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन और लोककल्याण की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में आकाशवाणी समाचार की भूमिका अत्यंत सराहनीय – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी समाचार के प्रादेशिक बुलेटिन की  25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई थी, उसी दिन आकाशवाणी समाचार के प्रादेशिक बुलेटिन की शुरुआत ने छत्तीसगढ़ की जनभाषा और संवाद परंपरा को नई दिशा देने वाला अध्याय जोड़ा। मुख्यमंत्री श्री…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके छत्तीसगढ़ आगमन की दी जानकारी, मुख्यमंत्री ने कहा – छत्तीसगढ़ पूरे उत्साह और उमंग के साथ आपके स्वागत को तैयार…स्वागत है, प्रधानमंत्री जी

रायपुर : छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में शामिल होंगे तथा सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ 1 नवंबर को अपनी विकास यात्रा के 25 वर्ष पूरे कर रहा है। इस अवसर पर नवा रायपुर…

Read More

गांजा बिक्री का खुलासा : खोखसा ओवरब्रिज के नीचे चल रहा था गांजा सौदा, दो बाइक, दो मोबाइल और 8 किलो मादक पदार्थ बरामद, जांजगीर पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

आरोपियों के कब्जे से 08 किलो मादक पदार्थ गांजा, 02 नग मोटर साइकिल एवं 2 नग मोबाइल बरामद. आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 (बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही. गिरफ्तार आरोपी – 1. दुर्गेश  राठौर उर्फ पिंटू पिता अशोक राठौर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम गतौरा पुराना तालाब के पास थाना मस्तूरी हाल मुकाम रविदास चौक के पास जांजगीर, 2. सूरज प्रकाश पिता शीतल प्रसाद राठौर निवासी चित्तरपारा दुर्गा मंदिर के पास जांजगीर थाना जांजगीर. जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री…

Read More

बीयर की बोतल बनी हथियार! हत्या की नीयत से हमले के आरोपी विक्रम चंद्रा को पुलिस ने पकड़ा

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बीयर बाटल तोड़कर धारदार बीयर बाटल से किया गया हमला गिरफ्तार आरोपी विक्रम चंद्रा उम्र 28 वर्ष पता चोरभठ्ठी थाना जैजैपुर जिला सक्ती के विरूद्ध धारा 296,115 (2), 351(3), 109 (1) BNS के तहत किया कार्यवाही कर भेजा न्यायिक रिमांड पर जांजगीर-चांपा : प्रार्थी राजेन्द्र प्रसाद निवासी बिर्रा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 30-10-25 को दोपहर करीबन 3-00 बजे प्रार्थी बिर्रा देशी मदिरा दुकान शराब लेने गया था। जहां के चखना सेंटर में आरोपी विक्रम चंद्रा अपने दोस्तो के साथ बैठकर…

Read More

बलौदा क्षेत्र में चक्का जाम करने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 09 नामजद सहित अन्य पर मामला दर्ज

जाँजगीर-चाम्पा : दिनांक 30/10/25 को थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम शनिचराडीह डोरला निवासियों के द्वारा गांव में हुये अवैध बेजा कब्जा को हटाने कि मांग को लेकर बलौदा बजरंग चौक के पास रोड के चारो तरफ घेरा बनाकर बैठकर अवागमन को अवरुद्ध करते हुये चक्का जाम कर दिये थे और लोगों को आने जाने नहीं दे रहे थे जिसमें आने जाने वाले लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसको ध्यान में रखते हुए बलौदा पुलिस द्वारा चक्काजाम करने वालो के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की…

Read More

नाबालिग से दरिंदगी करने वाला फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे — झलप पचरी महासमुंद से दबोचा गया लोकेश धृतलहरे

आरोपी लोकेश धृतलहरे उम्र 21 वर्ष निवासी झलप पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद के विरूद्ध धारा 137(2) BNS जोडने धारा 64(2),(M) BNS  4,6 पाक्सो के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जांजगीर-चांपा : एक नाबालिक बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में दिनांक 30.01.2025 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। नाबालिग पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री ‍विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना…

Read More