बिलासपुर – 22 अगस्त’ 2025 : रेलवे प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियो की बेहतर यात्रा सुविधा हेतु नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एवं शालीमार के मध्य दुर्गा पूजा स्पेशल गाड़ी का परिचालन 05 फेरों के लिए किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 08865 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-शालीमार पूजा स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से दिनांक 27 सितम्बर से 01 अक्टूबर, 2025 तक तथा गाड़ी संख्या 08866 शालीमार- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पूजा स्पेशल ट्रेन शालीमार से दिनांक 28 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025…
Read MoreCategory: होम
छत्तीसगढ़ में ग्राम सुराज का नया संकल्प : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की कार्यशाला में आत्मनिर्भर पंचायत का खाका तैयार, लोकतंत्र की शक्ति गाँव की चौपाल से ग्राम सभा बनेगी विकास की असली धुरी.
पूर्ण ग्राम सुराज और स्वावलम्बन की दिशा में नया संकल्प, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में कार्यशाला सम्पन्न. रायपुर. 22 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ में गाँवों के समग्र विकास और आत्मनिर्भरता को साकार करने की दिशा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन नया रायपुर स्थित ग्रामीण संपर्क एवं प्रशिक्षण संस्थान, झांझ में किया गया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों को सशक्त, आत्मनिर्भर और उत्तरदायी बनाना था। इस दौरान विशेषज्ञों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं ने ग्रामीण विकास और ग्राम सुराज के…
Read Moreछत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत जशपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल मेले का आयोजन, कलिया, बरडांड और फरसाबहार के 237 बच्चों ने नृत्य, कविता और चित्रकला से दिखाया हुनर
छत्तीसगढ़ निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का किया जा रहा आगयोजन जशपुर, 22 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में महिला बाल विकास विभाग के द्वारा बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसके तहत कुनकुरी विकासखण्ड के कलिया सेक्टर, केराडीह के ग्राम पंचायत बरडांड एवं फरसाबहार परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल मेला का आयोजन किया गया। इस…
Read Moreरायगढ़ में ट्रक चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा : 3 मवेशियों की मौत, 4 घायल—आरोपी चालक को गैर-जमानती धाराओं में गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.
लापरवाही से वाहन चलाने वाले ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर गैर जमानतीय धाराओं में भेजा रिमांड पर. आरोपी ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क किनारे बैठे मवेशियों को मारी थी टक्कर. आरोपी चालक के विरूद्ध थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 289/2025 धारा 281 बीएनएस, छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम की धारा 4, 10, 11 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत अपराध दर्ज. रायगढ़, 21 अगस्त 2025 : रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र में लापरवाही से वाहन चलाने वाले ट्रक चालक को पुलिस…
Read Moreतीजा पर्व पर महिला यात्रियों को रेलवे की सौगात: रायपुर-अनूपपुर और रायपुर-ताड़ोकी मार्ग पर चलेगी 02 जोड़ी तीजा फेस्टिवल फास्ट मेमू ट्रेनें, सुरक्षित और आरामदायक सफर की मिलेगी सुविधा
रायपुर-अनूपपुर-रायपुर एवं रायपुर- ताड़ोकी-रायपुर के मध्य चलेगी फास्ट मेमू ट्रेन बिलासपुर – 22 अगस्त 2025 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा तीजा पर्व के पावन अवसर पर महिला यात्रियों की विशेष सुविधा को ध्यान में रखते हुए 02 जोड़ी तीजा फेस्टिवल फास्ट मेमू (MEMU) ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है | ये गाडियाँ रायपुर-अनूपपुर-रायपुर एवं रायपुर-ताड़ोकी-रायपुर के मध्य चलेगी। छत्तीसगढ़ राज्य में तीजा पर्व विशेष रूप से महिलाओं द्वारा बड़े उत्साह और परंपरा के साथ मनाया जाता है। यह पर्व सामाजिक और पारिवारिक भावनाओं से जुड़ा हुआ है, जिसमें…
Read Moreस्वच्छ भारत मिशन को नई गति: जशपुर जिले के बगीचा में बस स्टैण्ड, बाजार और झुग्गी-बस्तियों तक चला विशेष सफाई अभियान, जनप्रतिनिधियों से लेकर छात्रों और व्यवसायियों तक सबने निभाई जिम्मेदारी
जशपुर, 22 अगस्त 2025/ जशपुर जिले में नगरीय निकायों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत नगर पंचायत बगीचा में स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) अंतर्गत विशेष पखवाड़े के तहत शुक्रवार को जनभागीदारी से स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिडाम, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने इस अभियान में अपनी भागीदारी दी। सभी ने मिलकर विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर नगरीय निकाय के अधिकारी और निर्वाचित सदस्यों द्वारा स्वच्छता अभियान चला कर लोगों को स्वच्छता हेतु प्रेरित किया। जिसमें…
Read Moreगांव से स्कूल तक पक्की सड़क का तोहफा, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने किया एनएच-43 से चेटबा हाईस्कूल मार्ग का भूमिपूजन
जशपुर, 22 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल और संवेदनशील नेतृत्व में जिले में अधोसंरचना निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। सड़कों का जाल तेजी से बिछाए जाने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित हो रहा है। अधोसंरचना में हो रहे इन सुधारों से जिले के सर्वांगीण विकास को नई गति और दिशा मिल रही है। इसी क्रम में आज जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत 90.10 लाख रुपये की लागत से एनएच-43 से चेटबा हाईस्कूल तक जाने वाले…
Read Moreखाली मकान में चोरी का राजफाश : सूना मकान बना चोरों का निशाना, गैस सिलेंडर व बर्तन समेत चोरी का सामान किया बरामद, कोतवाली पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल.
खाली मकान में सेंधमारी : कोतवाली पुलिस ने चोरी में शामिल एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 416/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज. रायगढ़. 21 अगस्त 2025 : रायगढ़ जिले में कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों ने सूने घर का छत तोड़कर गैस सिलेंडर, पंखा और पीतल-बर्तन समेत करीब आठ हजार रुपए का सामान चोरी किया था।…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान पहुंचने के बाद सबसे पहले टोक्यो स्थित ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में की पूजा-अर्चना, छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना
रायपुर, 22 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान पहुंचने के बाद सबसे पहले जापान की राजधानी टोक्यो में स्थित ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर के दर्शन किए। टोक्यो का यह सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर शांति और सामर्थ्य का प्रतीक माना जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि यह मंदिर मानवता को शांति और शक्ति का संदेश देता है और यही भाव छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं में भी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर कुनकुरी को मिला बड़ा तोहफा, 6.67 करोड़ से बनेगा आधुनिक ऑडिटोरियम
जशपुर, 22 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर कुनकुरी में ऑडिटोरियम भवन निर्माण के लिए 6 करोड़ 67 लाख 63 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इससे पहले पत्थलगांव में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपए और नगर पालिका जशपुर के वार्ड क्रमांक 16 में ऑडिटोरियम निर्माण हेतु 6 करोड़ 76 लाख 55 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। ऑडिटोरियम निर्माण होने से आम लोगों को सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक सुव्यवस्थित मंच प्राप्त होगा। यहाँ विभिन्न प्रकार के आयोजन…
Read More