जीवनदायिनी डायल 112 : सेंदरी में महिला ने 112 वाहन में दिया बच्चे को जन्म, पुलिस बनी देवदूत, प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी गर्भवती महिला, डायल-112 में रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मानवता की मिसाल.

वाहन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ, आगामी उपचार हेतु अस्पताल में कराया गया भर्ती. बिलासपुर डॉयल-112 को लगातार प्रसव संबंधी सूचना प्राप्त हो रही है, माह जून में ही प्रसव संबंधित 305 इवेंट प्राप्त हुए जिसमें से दो इवेंट में सूचना के आधार पर प्रसूता को अस्पताल जाते समय रास्ते में ही सुरक्षित डिलीवरी 112 वाहन में करायी गई. इवेंट – MBP-18-07.2025/17 थाना कोनी, बिलासपुर. बिलासपुर. 19 जुलाई 2025 : बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र में डायल-112 की तत्परता ने एक गर्भवती महिला और…

Read More

कुनकुरी में 45 लाख की जमीन ठगी का बड़ा खुलासा : नीरज प्रजापति, दिलीप राम, गोवर्धन यादव और घनश्याम यादव गिरफ्तार, मृत शिक्षक की पत्नी को दिखाया सपना – बेच डाली नकली जमीन!

भू माफियाओं के खिलाफ जशपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 45 लाख रु की ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार किसी अन्य जमीन को दिखाकर , दूसरी जमीन की रजिस्ट्री कर रिटायर्ड मृतक शिक्षक की पत्नी से 36 लाख रुपए की किए थे ठगी, साथ ही भारत माला प्रोजेक्ट के मुआवजे का 21 लाख रु को भी ठगों ने डकारा आरोपियों के विरुद्ध थाना कुनकुरी में भा.द.वि. की धारा 420,467,468,471 व 120(बी)के तहत् अपराध पंजीबद्ध कुनकुरी-जशपुर, 19 जुलाई 2025 : दिनांक 17.07.25 को प्रार्थिया श्रीमती गोरेती मिंज पति स्व. अनिल मिंज,…

Read More

जशपुर एसएसपी की अपील : राज्य की सुरक्षा में निभाएं भूमिका, संदिग्ध प्रवासियों की जानकारी दें टोल फ्री नंबर पर…!

अवैध प्रवासी/घुसपैठियों के संबंध में जानकारी देने हेतु पुलिस मुख्यालय ने जारी किया टोल फ्री नंबर, 1800-233-1905 पर कॉल करके अवैध प्रवासी/घुसपैठियों की सूचना दे सकते हैं, जशपुर 19 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ राज्य में आंतरिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अवैध प्रवासी/घुसपैठियों के संबंध में पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 जारी किया गया है, इस टोल फ्री नंबर पर कॉल करके कोई भी नागरिक अवैध प्रवासी/घुसपैठियों के छत्तीसगढ़ में निवासरत होने अथवा उनकी गतिविधियों के संबंध में सूचना/जानकारी दे सकता है।

Read More

ऑपरेशन मुस्कान : नाबालिग के साथ फरार आरोपी को पुलिस ने 1,000 किलोमीटर दूर हैदराबाद से दबोचा, नाबालिग को एक साल तक बंधक बनाए रखने वाला आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज्यूडिश्यिल रिमाड पर.

तखतपुर पुलिस की टीम द्वारा तेलंगाना राज्य के दुर्गमचेरू रंगारेडडी (हैदराबाद) से नाबालिग को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लाया गया. थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ.ग. में धारा 363,366,376 भादवि 4,6, पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज. नाम आरोपी – कौशल उर्फ दिल मोहित पिता राधेलाल चतुर्वेदी उम्र 22 साल निवासी ग्राम बराही थाना तखतपुर,  बिलासपुर. 19 जुलाई 2025 : बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत तखतपुर पुलिस ने एक…

Read More

गाँव-गाँव के मंदिर होंगे फिर से भव्य! सीएम विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल से जशपुर की 48 आस्था स्थलों को मिलेगा नया स्वरूप

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक सौगात, जशपुर जिले के 48 मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृत हुए 2 करोड़ 3 लाख 59 हजार रुपए, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा जशपुर, 19 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ के धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार जिले के 48 प्राचीन व जनआस्था से जुड़े मंदिरों के जीर्णोद्धार कार्यों के लिए 2 करोड़ 3 लाख 59 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मोतिहारी में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्‍यास, कहा – भारत में, यह दौर हमारे पूरबी राज्यों का है

हमारा संकल्प है कि हम भारत को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करके रहेंगे : प्रधानमंत्री जो पिछड़े हैं, वे हमारी प्राथमिकता हैं, कैबिनेट ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को स्‍वीकृति दी है जिसके तहत कृषि की दृष्टि से सबसे पिछड़े 100 जिलों की पहचान की जाएगी : प्रधानमंत्री दिल्ली-बिलासपुर,18 जुलाई 2025 : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के मोतिहारी में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया। सावन के पवित्र महीने में बाबा सोमेश्वरनाथ के चरणों में शीश…

Read More

रायगढ़ पुलिस का मानवीय चेहरा : फोर्टिस अस्पताल की टीम ने संभाली जिम्मेदारी, पुलिस लाइन में बीपी-शुगर-नेत्र सहित कई बीमारियों की हुई स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य शिविर में 198 जवानों और परिजनों की हुई जांच व दवा वितरण.

रायगढ़ पुलिस लाइन में लगा स्वास्थ्य शिविर, 198 पुलिसकर्मियों व परिजनों ने लिया लाभ रायगढ़. 18 जुलाई 2025 : रायगढ़ पुलिस द्वारा मानव केंद्रित पहल के तहत 18 जुलाई 2025 को उर्दना स्थित पुलिस लाइन में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। एसपी श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में 198 पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों ने स्वास्थ्य जांच, परामर्श व दवा वितरण जैसी सेवाओं का लाभ उठाया। फोर्टिस हॉस्पिटल, ओपी जिंदल से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा बीपी, शुगर, नेत्र परीक्षण सहित सामान्य बीमारियों…

Read More

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में यात्री सुरक्षा की नई पहल – 1052 कोचों में लगाए जा रहे अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे

‘सुरक्षित और स्मार्ट रेलवे’ के विजन की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की प्रभावी पहल । बिलासपुर, 18 जुलाई 2025 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार तकनीकी उन्नयन और नवाचार की दिशा में कार्य कर रहा है । इसी क्रम में एक महत्त्वपूर्ण पहल के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे  द्वारा 1052 यात्री कोचों में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे रेल यात्रा को और अधिक सुरक्षित तथा भरोसेमंद बनाया जा सके । यह पहल माननीय प्रधानमंत्री…

Read More

ईडी की कार्यवाही के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: भूपेश बघेल समेत दिग्गज नेता ने राजीव गांधी चौक पर किया विरोध धरना

रायपुर/18 जुलाई 2025। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के खिलाफ ईडी के द्वारा की गई दुर्भावना पूर्वक कार्यवाही और गिरफ्तारी के विरोध में राजीव गांधी चौक पर मोदी सरकार और ईडी के खिलाफ कांग्रेस के विधायक एवं वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं ने धरना देकर विरोध जताया। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, पूर्व मंत्री उमेश पटेल, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल,…

Read More

भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के खिलाफ की गई ईडी की कार्यवाही भाजपा का राजनैतिक षड़यंत्र – दीपक बैज

अडानी के लूट के खिलाफ उठी आवाज को दबाने भूपेश बघेल के यहां ईडी गयी रायपुर/18 जुलाई 2025। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के खिलाफ की गई ईडी की कार्यवाही को कांग्रेस ने भाजपा का राजनैतिक षड़यंत्र बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह लड़ाई छत्तीसगढ़ की संपदा को लूटने वालो तथा छत्तीसगढ़ की संपदा को बचाने वालों की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार राज्य के जल, जंगल, जमीन सहित खनिज संपदा कोयला की खदानें तथा आयरनओर…

Read More