गिनाबहार में 42 घंटे तक गूंजते रहे भजन, श्री हरी अखंड कीर्तन में उमड़ा भक्तों का सैलाब. गिनाबहार में 42 घंटे का श्री हरी अखंड कीर्तन संपन्न, धार्मिक भक्ति की बही गंगा. कुनकुरी. 13 मार्च 2025 : ग्राम गिनाबहार में भक्तिमय माहौल के बीच 42 घंटे का श्री हरी अखंड कीर्तन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में ग्रामवासियों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से सहभागिता की। कार्यक्रम में ग्रामवासियों के आमंत्रण पर बजरंग दल के जिला अध्यक्ष कुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल…
Read MoreCategory: होम
प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना का कमाल! जशपुर के किसान नरेन्द्र प्रसाद साय ने खरीफ और रबी फसलों में पाई सफलता
जशपुर 13 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के किसानों को खरीफ फसल के अलावा अब हर सीजन खरीफ एवं रबी दोनों फसलों का लाभ दिया जा रहा है। इसके लिए कृषि विभाग के द्वारा जिले के किसानों को सोलर पम्प एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत् स्प्रिंकलर सिंचाई पाईप, दोनों योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है साथ ही क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के माध्यम से निरंतर किसानों को मार्गदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम जुमईकेला निवासी कृषक नरेन्द्र…
Read Moreजशपुर : पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 30 मार्च को, 21 मार्च से प्राप्त कर सकते है प्रवेश पत्र
जशपुर, 13 मार्च 2025 / पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 30 मार्च 2025 को दोपहर 12.00 से 02.00 बजे तक होगा। जिसके लिए शा.महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि जिन परीक्षार्थियों द्वारा प्रवेश हेतु आवेदन पत्र अपने-अपने विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा किये है, वे अपना प्रवेश पत्र संबंधित विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय…
Read Moreप्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को होली की दी हार्दिक शुभकामनाएं
रायपुर, 13 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं। मुख्यमंत्री…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को दी होली की शुभकामनाएं, राज्य हित पर हुई अहम चर्चा
रायपुर, 13 मार्च 2025/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भेंट कर होली की शुभकामनाएं दी और राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। श्री डेका ने भी उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल श्री डेका को मुख्यमंत्री श्री साय ने राजकीय गमछा पहनाकर सम्मानित किया।
Read Moreहोली के रंग में रंगा बिलासपुर : धर्म और संस्कृति का संगम, आर्यावर्त ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ का रंगारंग होली मिलन समारोह संपन्न.
बिलासपुर में गूंजे फाग के गीत, आर्यावर्त ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह में उमड़ी भीड़. बिलासपुर. 13 मार्च 2025 : आर्यावर्त ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन चतुर्वेदी कॉम्प्लेक्स स्थित जिला अध्यक्ष दिव्या चतुवेदी के निवास स्थान में संपन्न हुआ, कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विशेष रूप से आर्यवर्त ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री रेखेन्द्र तिवारी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री राकेश तिवारी एवं महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शोभा त्रिपाठी उपस्थित थे। श्री रेखेंन्द्र तिवारी ने कार्यक्रम के भव्य…
Read Moreसोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करना पड़ा महंगा : पिस्टल जैसे दिखने वाले लाइटर के साथ तीन अपचारी बालक पकड़े गए, हुई विधिवत कार्यवाही !
अपचारी बालकों द्वारा फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगाया गया पिस्टल नुमा लाइटर, फिर उसके साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में कर दिया गया अपलोड. फ्लिपकार्ट से मंगवाया पिस्टल जैसा लाइटर, सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करते ही पुलिस ने पकड़ा. बलौदाबाजार-भाटापारा. 13 मार्च 2025 : दिनांक 11 मार्च 2025 को सूचना मिली कि गिधौरी क्षेत्र में सोशल मीडिया में एक वीडियो अपलोड किया गया है, जिसमें पिस्टल जैसी दिखने वाली कोई चीज भी दिखायी गयी है। जिसकी सूचना पर थाना गिधौरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया…
Read Moreप्राकृतिक आपदा राहत : सांप के डसने से गई थी महिला की जान, प्रशासन ने ₹4 लाख राहत राशि देकर संभाली परिजनों की आर्थिक स्थिति !
कमला नाग की सांप के काटने से 02 मई 2024 को हो गई थी मृत्यु. जशपुर. 13 मार्च 2025 : कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम चिकनीपानी निवासी कमला नाग की सांप के काटने से 02 मई 2024 को मृत्यु हो गई थी। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पुत्र विनोद एवं पुत्री विमला हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले : नक्सल उन्मूलन नीति-2025 को मंजूरी, मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप योजना की शुरुआत, जल संसाधन प्रबंधन के लिए SWIC सेंटर का गठन और 522.22 करोड़ की जल परियोजनाओं को हरी झंडी
रायपुर, 12 मार्च 2025 : छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की 12 मार्च 2025 को आयोजित बैठक में राज्य के विकास, सुरक्षा, सुशासन और जल प्रबंधन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नक्सल उन्मूलन नीति-2025, औद्योगिक सुरक्षा बल, जल संसाधनों के वैज्ञानिक प्रबंधन और सुशासन फेलोशिप जैसी प्रमुख योजनाओं को मंजूरी दी गई। इस बैठक में राज्य में नक्सल समस्या के समाधान हेतु नई नीति को लागू करने का निर्णय लिया गया, जिससे आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास और सुरक्षा…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मिनीमाता जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर, 12 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महान समाजसेविका एवं छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि मिनीमाता जी का संपूर्ण जीवन समाज में व्याप्त छुआछूत, गरीबी, अशिक्षा और पिछड़ेपन को दूर करने के लिए समर्पित था। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नारी शिक्षा और मजदूरों के कल्याण के लिए उनके प्रयास ऐतिहासिक रहे हैं। उन्होंने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ न केवल आवाज उठाई, बल्कि उन्हें समाप्त करने के लिए संघर्ष भी किया। वंचितों, शोषितों और महिलाओं के…
Read More