महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया ‘महतारी वंदन कॉमिक्स’ का विमोचन

रायपुर, 9 मार्च 2025 / महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित “महतारी वंदन योजना”  पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित महतारी वंदन अभिनंदन समारोह में  ‘महतारी वंदन कॉमिक्स’ का विमोचन किया। यह कॉमिक्स महतारी वंदन योजना की उपलब्धियों और इसके प्रभाव को रोचक अंदाज में प्रस्तुत करती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पहल को योजना के उद्देश्य और जनसंदेश को व्यापक रूप से पहुँचाने का अभिनव प्रयास बताया। समारोह में कार्टून वॉच इंडिया की श्रीमती आरती शर्मा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया…

Read More

580 लीटर डीजल चोरी का मामला : सरगुजा पुलिस ने 4 और आरोपियों को किया गिरफ्तार, गिरोह का पर्दाफाश, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही, पूर्व में पुलिस टीम द्वारा मामले में शामिल तीन आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार. आरोपीगण पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के साथ मिलकर रात के अंधेरे में खड़े ट्रकों से डीजल चोरी कर देते थे घटना को अंजाम. आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रॉड, पाइप एवं डीजल चोरी किया गया डब्बा किया गया जप्त. अंबिकापुर. 09 मार्च 2025 : सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की लगातार धरपकड़ कर सख्त…

Read More

स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं को सशक्त बनाने का जरिया है सरस मेला – अरुण साव

उप मुख्यमंत्री ने सरस मेले का किया उद्घाटन रायपुर. 9 मार्च 2025. उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के मुंगेली नाका मैदान में संभागीय सरस मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने लगाया गया यह सरस मेला स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं के साथ ही ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने का माध्यम है। स्वसहायता समूह की दीदियां आज आत्मनिर्भर हो रही हैं, अपने परिवार का आर्थिक संबल बन रही…

Read More

प्रधानमंत्री का 30 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों का लिया जायजा

कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश रायपुर. 9 मार्च 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 30 मार्च को बिलासपुर में कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बिल्हा के ग्राम मोहभट्ठा में प्रधानमंत्री की विशाल आमसभा होगी। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू तथा उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज स्थल निरीक्षण कर इसकी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। विधायकगण सर्वश्री धरमलाल कौशिक, धरमजीत…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिला दिवस पर महतारी वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों को किया सम्मानित

रायपुर, 9 मार्च 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की भूमिका को समाज और शासन-प्रशासन में महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी मेहनत, समर्पण और कार्यकुशलता की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने जनसंपर्क विभाग की अपर संचालक श्रीमती हर्षा पौराणिक, संयुक्त संचालक श्रीमती अंजू नायक, उप संचालक सुश्री श्रुति ठाकुर, सहायक संचालक  डॉ. दानेश्वरी संभाकर, सहायक संचालक…

Read More

थाना दरिमा पुलिस की सख्त कार्यवाही : बिजली करंट से हुई मौत के मामले में आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे, न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.

थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही, पूर्व में पुलिस टीम द्वारा मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त जीआई तार किया गया जप्त. अम्बिकापुर. 09 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि थाना दरिमा के मर्ग क्रमांक 19/25 धारा 194 बी.एन.एस.एस. की कायमी पश्चात् मर्ग डायरी जांच पर पाया गया कि दिनांक 28 जनवरी 2025 के दोपहर 02:00…

Read More

शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में पुष्य नक्षत्र पर स्वर्णप्राशन किट व बाल रक्षा किट का किया जाएगा वितरण, 16 वर्ष तक के बच्चों का स्वर्णप्राशन भी कराया जाएगा

रायपुर. 9 मार्च 2025// राजधानी रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में पुष्य नक्षत्र पर 10 मार्च को स्वर्णप्राशन किट तथा बाल रक्षा किट का वितरण किया जाएगा। साथ ही शून्य से 16 वर्ष तक के बच्चों का स्वर्णप्राशन भी कराया जाएगा। पुष्य नक्षत्र पर 10 मार्च को स्वर्णप्राशन के लिए आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय पहुंचने वाले पहले 800 बच्चों को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली से प्राप्त स्वर्णप्राशन किट एवं बाल रक्षा किट वितरित किए जाएंगे। सवेरे दस बजे से साढ़े 11 बजे तक इनका वितरण किया जाएगा। इसके…

Read More

भाटापारा शहर में अपराध पर सख्ती : 9 आरोपी पहले ही हो चुके हैं सलाखों के पीछे, पुलिस ने घेराबंदी कर फरार आरोपी सालिक राम को किया गिरफ्तार, पेश किया न्यायालय के समक्ष.

परिस्थितिजन्य साक्ष्यों एवं गवाहों से पूछताछ के आधार पर आरोपी सालिक राम को किया गया गिरफ्तार. आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के सांथ मिलकर अश्लील गाली-गलौज कर हाथ मुक्का एवं लाठी डंडा से जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी एवं उसके रिश्तेदारों के साथ की गई थी गंभीर रूप से मारपीट. थाना भाटापारा शहर में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 565/2024 धारा 191(3), 190(3), 333, 296, 351(2), 115(2), 109, 324 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर की गई विवेचना. आरोपी – सालिक राम ओझा उर्फ लालू उम्र 20…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का भव्य आयोजन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला पत्रकारों को किया सम्मानित, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया बल

रायपुर, 9 मार्च 2025/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ कार्यक्रम का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला पत्रकारों को सम्मानित किया और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएँ समाज का सशक्त आधार हैं, और छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और समर्थ बनाने के लिए सतत प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा…

Read More

बगीचा व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, लंबित मामलों का समाधान कर पक्षकारों को मिला शीघ्र न्याय, 430 मामलों का निपटारा, ₹17.66 लाख की वसूली

जशपुर, 9 मार्च 2025/ बगीचा न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी / तालुका विधिक सेवा समिति बगीचा अध्यक्ष श्रीमती कामिनी वर्मा की अध्यक्षता में सफलता पूर्वक किया गया। इस अवसर पर पक्षकारों के बीच समझाइश कराकर और राजीनामे के आधार पर 41 लंबित प्रकरण एवं प्री-लिटिगेशन के 389 प्रकरणों का निराकरण किया गया। तालुका विधिक सेवा समिति बगीचा अध्यक्ष श्रीमती कामिनी वर्मा ने बताया कि माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर जिला जशपुर छ०ग० श्री मन्सूर अहमद व…

Read More