हजारों महिलाओं ने सुना प्रेरणादायक संवाद नमो ड्रोन दीदी, कृषि सखी एवं पशु सखी की कहानियाँ बनी प्रेरणा स्रोत रायपुर : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत “दीदी के गोठ” रेडियो कार्यक्रम के चौथे एपिसोड का प्रसारण आज पूरे प्रदेश में किया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर की हजारों स्व-सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाएँ एवं बड़ी संख्या में आमजन ने प्रसारण सुना। महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका संवर्धन पर केंद्रित इस एपिसोड को श्रोताओं ने अत्यंत प्रेरणादायक एवं जानकारी वर्धक…
Read MoreTag: #ChhattisgarhWomen
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से 5 नवम्बर को जारी होगी महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त — 69 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पहुंचेगा ₹647.28 करोड़
69 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में ऑनलाईन ट्रांसफर होंगे 647.28 करोड़ नियद नेल्ला नार योजना में शामिल गांवों की 7658 हितग्राही महिलाओं को मिलेगा पहली बार इस योजना का लाभ महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को अब तक 13024.40 करोड़ रूपए की मदद रायपुर : उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की लाभार्थी 69 लाख से अधिक महिलाओं को 21वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए की राशि जारी की जाएगी। लाभार्थी महिलाओं में 7658…
Read Moreपतराटोली की महिलाएँ बन रहीं बदलाव की पहचान — ‘नारी शक्ति’ संगठन ने सिखाया पोषण, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता का मंत्र
जशपुर : जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु स्वरोजगार, उद्यमिता एवं समूह-आधारित आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जा रहे है और शासन की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शत् कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर विगत दिवस कलस्टर संगठन एवं ग्राम संगठन के संयुक्त तत्वावधान में जनपद पंचायत दुलदुला के ग्राम पंचायत पतराटोली के नारी शक्ति ग्राम संगठन में समूह…
Read Moreछत्तीसगढ़ की महिलाओं से महतारी वंदन योजना की राशि छीनी जा रही, बिहार की महिलाओं को 10,000 रु मिल रहे – कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने उठाया सवाल
रायपुर /28 सितंबर 2025/ भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना से जुड़ी महिलाओं के नाम काट रही हैं और बिहार के महिलाओं को 10000 रु दे रही है यह भेदभाव क्यों? प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार देश की महिलाओं में भेदभाव क्यों कर रही है बिहार की महिलाओं को 10000 रु दे रही है लेकिन छत्तीसगढ़ की महिलाये जिन्हें महतारी वंदन योजना से 1हजार रु महिना मिल रहा है उनके नाम काटा जा रहा है उनसे योजना की राशि की रिकवरी…
Read Moreबचत से समृद्धि की ओर : कांसाबेल में आयोजित बैंक क्रेडिट मेले में महिलाओं को 1.89 करोड़ की सौगात, गांव की महिलाएं बनीं आर्थिक ताकत, कौशल्या साय ने 79 समूहों और 53 महिलाओं को बताया आत्मनिर्भरता का मंत्र…….!
स्व-सहायता समूहों की महिलाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को दे रही मजबूत आधार – श्रीमती कौशल्या साय कांसाबेल में बिहान अंतर्गत मुद्रा एवं बैंक क्रेडिट मेला का हुआ आयोजन जशपुर/कुनकुरी. 04 जुलाई 2025 : जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत आयोजित मुद्रा एवं बैंक क्रेडिट मेले में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को ₹1.89 करोड़ की ऋण राशि स्वीकृत की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। मेले में…
Read More‘पैसों की समझ, सफलता की राह’ – जशपुर में महिलाओं ने सीखा हुनर और आत्मविश्वास का पाठ : राईपाठ गांव में हुआ वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम
जशपुर, 3 मई 2025 : जिला मुख्यालय जशपुर से 5 किलोमीटर दूर देवीडड़गांव पंचायत के ग्राम राईपाठ में यूनिसेफ एवं एनएसएस बगीचा के संयुक्त तत्वाधान में ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय साक्षरता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एनआरएलएम समूह के साथ-साथ अन्य ग्रामीण महिलाओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजीव रंजन तिग्गा ने कार्यक्रम का संचालन किया, डॉ तिग्गा ने ग्राम पंचायत की तीन स्व सहायता समूह को संबोधित करते हुए कहा कि वित्तकी जीवन में एक अहम भूमिका है, आज…
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का भव्य आयोजन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला पत्रकारों को किया सम्मानित, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया बल
रायपुर, 9 मार्च 2025/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ कार्यक्रम का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला पत्रकारों को सम्मानित किया और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएँ समाज का सशक्त आधार हैं, और छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और समर्थ बनाने के लिए सतत प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा…
Read More