वारंट तामिली के दौरान गांजा के साथ आरोपी जोगी देवार हुआ गिरफ्तार… नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

आरोपी जोगी देवार पिता स्व. भागीरथी देवार उम्र 60 वर्ष निवासी डेरापारा आरटीओ कार्यालय के पीछे रावांभाठा थाना खमतराई रायपुर के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 91/2025 धारा 20 (बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही. रायपुर. 09 फरवरी 2025 : पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले के निर्देशानुसार नगर पुलिस अधीक्षक उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के पर्यवेक्षण व थाना प्रभारी खमतराई निरीक्षक सचिन सिंह के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस द्वारा वारंटियों…

Read More

कुनकुरी में भाजपा का महतारी वंदन सम्मान समारोह कार्यकर्म में “भाभीजी सुपर सीएम” बयान पर कौशल्या साय का पलटवार – “पति का साथ देना गलत कैसे?” आप भी लक्ष्मण, भरत जैसे देवर बनो दुर्योधन व दुःशासन जैसे क्यो?…. देखें video….

कुनकुरी. 09 फरवरी 2025 : नगरीय निकाय चुनाव के अन्तर्गत नगर में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा महतारी वंदन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आयोजित हुए इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री की धर्मपत्नि कौशल्या साय सम्मिलित हुई। अतिथि के रूप में जशपुर राजपरिवार से विजय आदित्य सिंह जूदेव उपस्थित रहे। मंच पर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सहित 15 वार्ड के भाजपा पार्षद प्रत्याशी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री की धर्मपत्नि श्रीमती कौशल्या साय ने कहा…

Read More

नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 : गुंडे बदमाश अपनी हरकतों से बाज आयें…कांबिंग गश्त कर जशपुर पुलिस ने दिया संदेश…पूरे जिले में बीती रात पुलिस ने चलाया कांबिंग गश्त का महा अभियान

एक ही रात में की गई 36 गुंडा बदमाश, 57 निगरानी बदमाश, 07 माफी बदमाश, 75 सजायाफ्ता एवं 34 संदेहियों की चेकिंग, एक गिरफ्तारी सहित, 18 स्थाई वारंटियों को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता एसएसपी ने बताया अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए की गई कवायद, आगामी चुनाव के मद्देनजर इस ऑपरेशन को दिया गया अंजाम. जिले के 15 थानों व 08 चौकियों से निकलकर पुलिस ने रात भर निगरानी व गुंडे बदमाशों के ठिकानों पर दी दबिश. सिटी कोतवाली जशपुर में एएसपी श्री अनिल कुमार सोनी ने बदमाशों…

Read More

नगरीय निकाय चुनाव 2025 : व्यय प्रेक्षक नन्द किशोर चक्रधारी ने की द्वितीय दैनिक व्यय लेखा रजिस्टर की जांच.

पूरे निर्वाचन काल में किसी एक फर्म को 10000/- रुपए से अधिक नगद भुगतान नहीं किए जाने के दिए निर्देश. जशपुर. 9 फरवरी 2025 : व्यय प्रेक्षक श्री नन्द किशोर चक्रधारी द्वारा व्यय लेखा संपरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत नगर पालिका परिषद जशपुर एवं नगर पंचायत कुनकुरी के अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों का दैनिक व्यय लेखा रजिस्टर की  द्वितीय जांच निर्धारित विगत दिवस 8 फरवरी को की गई। जांच के दौरान व्यय लेखा का कार्य संतोषजनक पाया गया। उन्होंने पूरे निर्वाचन काल में किसी एक फर्म को 10000/- रुपए से अधिक नगद…

Read More

नगरीय निकाय चुनाव 2025 : जशपुर कलेक्टर ने आम नागरिकों से की अपील : चुनाव के इस महापर्व में अपने मताधिकार का अवश्य करें उपयोग.

नगरीय निकाय के लिए जिले में बनाये गये हैं 84 मतदान केंद्र. 11 फरवरी 2205 को सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक मतदाता कर सकेंगे अपने मताधिकार का उपयोग. जशपुर. 9 फरवरी 2025 : जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आम नागरिकों को आगामी 11 फरवरी 2025 को नगरीय निकाय चुनाव में उत्साह से अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए अपील की है। उन्होंने वोट के इस महापर्व में अपनी पूर्ण सहभागिता निभाकर पर्व को सफल बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि हमारे…

Read More

त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध पुलिस की कार्यवाही : लोहे का खुखरी (चाकू) दिखाकर आमजनों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार.

आरोपी के कब्जे से लोहे का खुखरी (चाकू) किया गया जप्त. आरोपी नवीन कांति उर्फ पापा पिता शुद्धु कांति उम्र 42 साल पता हेमुनगर मुर्राभट्टा गली नंबर 11 थाना तोरवा बिलासपुर के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में किया गया पेश. बिलासपुर. 08 फरवरी 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मामले का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर जिले में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध…

Read More

नगरीय निकाय चुनाव से पहले रायगढ़ पुलिस ने जिला मुख्यालय और सभी नगर पंचायतों में निकाला फ्लैग मार्च.

पुलिस की हर गतिविधियों पर है नज़र, कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर की जावेगी कड़ी कार्यवाही. रायगढ़. 08 फरवरी 2025 : रायगढ़ जिले में 11 फरवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता में विश्वास जगाने के लिए आज पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने पूरे जिले में फ्लैग मार्च किया। जिला मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के नेतृत्व में पुलिस कंट्रोल रूम से फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें नगर…

Read More

किसानों को किश्तों में पैसा देकर ब्याज खाती थी भूपेश सरकार,विष्णु देव साय सरकार ने एकमुश्त पैसा देकर अन्नदाताओं का सम्मान किया – संदीप शर्मा

किसानों को एकमुश्त राशि मिलने पर भाजपा कार्यालय में किसानों का जश्न,एक दूसरे को मिठाई खिलाई रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा है कि मोदी की गारंटी  गारंटी पूरा होने की गारंटी है, और भारतीय जनता पार्टी की साय सरकार अपने सारे वादे पूरे कर रही है। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार किसानों का पैसा देने में कितना हीलहवाला करती थी, और उनके धान व अंतर की राशि किस्तों में देती थी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने किसानों को एकमुश्त राशि…

Read More

दिल्ली में भाजपा की जीत और कांग्रेस के शर्मनाक प्रदर्शन पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव – अब पूरे देश में कांग्रेस पार्टी अप्रासंगिक हो गई है, दिल्ली में खाता भी नहीं खोल पाई

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरणदेव सिंह ने दिल्ली में भाजपा की रिकार्ड जीत और प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के लिए जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने दिल्ली में रिकार्ड जीत दर्ज करते हुए सरकार बनाने जा रही है। मोदी जी  की गारंटी पर दिल्लीवासियों ने भरोसा जताते हुए आपदा बन चुकी भ्रष्टाचार में संल्पित आम आदमी पार्टी को नाकार दिया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित बनाने के…

Read More

ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ जूटमिल पुलिस की कार्यवाही : एक आरोपी गिरफ्तार…एनराइड मोबाइल और नकदी जब्त.

आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06(ख) और 07 के तहत मामला हुआ दर्ज. रायगढ़. 08 फरवरी 2025 : जूटमिल पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी को धर-दबोचा और उसके पास से मोबाइल फोन तथा नकदी बरामद की। पुलिस ने यह कार्यवाही गुप्त सूचना के आधार पर की, जिसमें एफसीआई गोदाम के सामने एक व्यक्ति के मोबाइल के जरिए सट्टा लिखने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी…

Read More