ग्राम झरियापाली में अवैध शराब की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस की छापेमारी : 20 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार.. न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल.

आरोपी के विरूद्ध थाना घरघोड़ा में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. रायगढ़. 03 फरवरी 2025 : घरघोड़ा पुलिस ने आज 3 फरवरी 2025 को पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम झरियापाली में मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी रामकिंकर को सूचना मिली थी कि गांव का सूरज उर्फ सुरेश सोनवानी भारी मात्रा में महुआ शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक…

Read More

विश्व कैंसर दिवस पर मुख्यमंत्री का संदेश : स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, कैंसर से बचाव करें

जागरूकता, समय पर जांच और सही उपचार ही कैंसर से बचाव का मंत्र – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 3 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक रहने और समय पर जांच व उपचार कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें कैंसर की रोकथाम, शीघ्र पहचान और प्रभावी इलाज के प्रति जनमानस को जागरूक करने का अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार कैंसर की…

Read More

गुंडागर्दी करने वाले बदमाशों पर सरगुजा पुलिस का शिकंजा : अपहरण और मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार… भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 31/25 धारा 296,119(1),351(3), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही थी विवेचना. थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही. आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी/15/डीपी/7440 की गई बरामद. मामले में शामिल एक अन्य आरोपी फरार हैं, जिसकी पता तलाश की जा रही हैं. आरोपीगण आपराधिक किस्म के युवक हैं, जो गुट बनाकर लड़ाई-झगड़ा, मारपीट करने के आदी हैं, आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण हैं दर्ज. अंबिकापुर. 03 फरवरी…

Read More

ईवीएम से मतदान कितना आसान ? जशपुर में मतदान प्रक्रिया का प्रदर्शन, कलेक्टर रोहित व्यास ने खुद किया ट्रायल

कलेक्टर रोहित व्यास ने मतदाताओं से की मतदान करने की अपील मतदान जागरूकता कार्यक्रम जाबो के तहत मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक जशपुर,03 फरवरी 2025/ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जाबो के तहत मतदाताओं को मतदान का महत्व बताने के साथ ही उन्हें प्रेरित भी किया जा रहा है। नगरीय निकायों में मतदान ई. व्ही. एम. से किया जाना है। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर नगरीय निकाय क्षेत्रों में ई. व्ही. एम. से मतदान करने के तरीके का जगह- जगह प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।…

Read More

चुनाव से पहले प्रशासन ने कसी कमर! जशपुर में मतदान अधिकारियों को ईवीएम की बारीकियां सिखाने के लिए हुआ विशेष प्रशिक्षण

जशपुर, 03 फरवरी 2025/ नगरीय निकायों के निर्वाचन हेतु सोमवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी नगरीय निकायों के के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2, 3 हेतु द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मास्टर ट्रेनरों के द्वारा सभी मतदान अधिकारियों को ईव्हीएम द्वारा मतदान के तरीकों, ईव्हीएम की सुरक्षा, ईव्हीएम द्वारा मतों की गणना एवं अन्य कार्यप्रणालियों, परिणामों की घोषणा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। जिसके तहत जशपुर में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल,…

Read More

जशपुर: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा की नई तिथि घोषित, अब 02 मार्च को होगी परीक्षा

जशपुर, 03 फरवरी 2025/ भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली अंतर्गत गठित राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, नई दिल्ली द्वारा प्रवर्तित एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2025-26 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश नियमावली एवं प्रवेश सूचना जारी कर ऑनलाईन पोर्टल https://eklavya.cg.nic.in/ के माध्यम से 15 जनवरी 2025 तक आवेदन आमंत्रित करते हुए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के शिक्षण सत्र 2025-26 में परीक्षा 16 फरवरी 2025…

Read More

महिला का पीछा कर छेड़खानी करने वाला आरोपी तोरवा पुलिस की गिरफ्त में… गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश.

तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को किया गिरफ्तार. आरोपी – नरेंद्र राय उर्फ बिट्टू पिता उपेंद्र राय उम्र 30 साल पता शोभा बिहार के आगे हेमुनगर शिव मंदिर के पास थाना तोरवा, जिला – बिलासपुर. बिलासपुर. 3 फरवरी 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मामले का विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता द्वारा दिनांक 01 फरवरी 2025 को आरोपी नरेंद्र राय उर्फ बिट्टू द्वारा पीड़िता का पीछा कर छेड़खानी करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसकी सूचना तत्काल जिले…

Read More

थाना चकरभाठा पुलिस की कार्यवाही : नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार… भेजा गया न्यायिक रिमांड में.

आरोपियों के विरूद्ध थाना चकरभाठा में अपराध क्रमांक 406/23 धारा 420,467,468,34  भादवि का अपराध पंजीबद्ध. आरोपी – 01 ललित केसरवानी पिता स्वर्गीय मिठाई लाल उम्र 44 साल निवासी गोकुल विहार रायपुर, 02 रजनी केसरवानी पति ललित केसरवानी उम्र 44 साल निवासी गोकुल विहार रायपुर. बिलासपुर. 03 फरवरी 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रुद्र कुमार कौशिक पिता विजय कौशिक उम्र 23 साल निवासी अमसेना पोस्ट सकरा थाना हिरी ने दिनांक 27 अगस्त 2023 को लिखित आवेदन…

Read More

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नामांकन के अंतिम दिन कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु किये गये व्यापक स्तर पर सुरक्षा प्रबंध : संपूर्ण जिले को छः अलग-अलग सेक्टर में विभाजित कर किया जा रहा है समुचित सुरक्षा प्रबंध.

इस दौरान जिले में कुल 55 क्लस्टर केन्द्रों में 06 राजपत्रित अधिकारी, 12 निरीक्षक, 16 उपनिरी/सउनि, 40 प्रधान आरक्षक एवं 126 आरक्षक सहित कुल 200 की संख्या में पुलिस बल सुरक्षा प्रबंध हेतु लगाया गया. संबंधित थाना/चौकी की पुलिस पेट्रोलिंग पार्टियों द्वारा समस्त क्लस्टर केन्द्रों में सुनिश्चित की जा रही है लगातार पेट्रोलिंग व्यवस्था. बलौदाबाजार-भाटापारा : आज दिनांक 03 फरवरी 2025 को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिवस है। जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के लिए विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत बनाये…

Read More

लोहे का चापड़ दिखाकर आमजनों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार… आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर न्यायालय में किया गया पेश.

त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध तोरवा पुलिस की कार्यवाही जारी. आरोपी गणेश पासी पिता परदेशी पासी उम्र 30 साल पता लालखदान बाजारपारा थाना तोरवा बिलासपुर के कब्जे से लोहे का चापड़ किया गया जप्त. बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर जिले में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके…

Read More