शराब पीकर गाड़ी चलाने पर रोक, जशपुर पुलिस ने 50 से अधिक मामलों में की कार्यवाही. पुलिस ऐसे तत्वों को न्यायालय में कर रही पेश और लग रहा हैं 10,000/- रुपये का जुर्माना. बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस हुई सख्त. कल दिन भर में जशपुर पुलिस द्वारा महा अभियान चला 308 लोगों के ऊपर की गई कार्यवाही 115400/- रुपये से अधिक का काटा चालान. जशपुर : गौरतलब है कि जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आम जनता को यातायात…
Read MoreCategory: होम
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा की उपस्थिति में तकनीकी शिक्षा और सीएसआरबॉक्स फाउंडेशन, सीआईआई यंग इंडियंस और अपनाटेक प्राइवेट लिमिटेड के मध्य हुआ एमओयू
छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान करने पूरी तरह प्रतिबद्ध – उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा अनुबंध छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य को संवारने में मील का पत्थर होगा साबित रायपुर, 18 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ में युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में नई संभावनाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आज शहीद स्मारक ऑडिटोरियम, रायपुर में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन एवं कौशल विकास मंत्री श्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग के सचिव श्री एस भारतीदासन…
Read Moreजशपुर के लिबनुस ने अपनी परती भूमि को बदला आम की खेती में, अब हर मौसम में हो रही अच्छी पैदावार, हो रहा बढ़िया मुनाफा
जशपुर, 18 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसानों को धान के अलावा अन्य फसलें लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसी कड़ी में उद्यान विभाग द्वारा जिले के दूरस्थ अंचल के किसानों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। राज्य पोषित योजना के तहत, आम सघन फलोद्यान नवीन रोपण विस्तार योजना से कृषकों को लाभ पहुंचाने के लिए अभिनव पहल की गई है। इस योजना का लाभ जशपुर विकासखण्ड के बड़ा करौंजा निवासी श्री लिबनुस को मिला, जिन्होंने 1 हेक्टेयर भूमि में आम की खेती…
Read Moreकुनकुरी : जादू-टोना के शक में हत्या, न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
कुनकुरी। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश बलराम कुमार देवांगन ने एक जघन्य हत्याकांड में अपना ऐतिहासिक निर्णय सुनाया। बोड़ालता गांव में जादू-टोना के अंधविश्वास में अपनी ही रिश्तेदार की हत्या करने वाले आरोपी अनिल कुजूर को आजीवन कारावास सहित कठोर सजाएं सुनाई गई हैं। यह फैसला न केवल न्याय की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज में अंधविश्वास के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी देता है। घटना का क्रूर विवरण 14 नवंबर 2023 की रात बोड़ालता गांव में यह दर्दनाक घटना घटी। आरोपी अनिल…
Read Moreछाल पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान : छात्रों को दिलाई गई यातायात नियमों के पालन की शपथ.
छात्रों और स्कूल स्टॉफ को मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत लागू विभिन्न नियमों और उनके उल्लंघन पर लगने वाले जुर्माने की दी गई जानकारी. रायगढ़ : जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से छाल पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन में यह अभियान एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल और थाना प्रभारी छाल निरीक्षक श्री हर्षवर्धन सिंह बैश की अगुवाई में कॉन्वेंट स्कूल और डी.व्ही. पब्लिक स्कूल छाल में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान छात्रों को…
Read Moreलोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने गुणवत्ताहीन कार्य के लिए ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस किया जारी
रायपुर 17 जनवरी 2025/ लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने गुणवत्ताहीन कार्य के लिए ठेकेदार केशवदास आर. जादवानी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग ने ठेकेदार को जारी नोटिस में कहा है कि ओवरब्रिज में डामरीकरण के बाद यातायात प्रारंभ होने पर गिट्टी निकलने लगी जिससे कार्य की गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव पड़ा। इसमें ठेकेदार की लापरवाही स्पष्ट परिलक्षित होती है। इसके लिए मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सेतु परिक्षेत्र रायपुर द्वारा ठेकेदार के पंजीयन को निलंबित/पदावनत करने की अनुशंसा की गई है। विभाग ने नोटिस में…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा शासकीय कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध हो रही कड़ी कार्यवाही
अनियमितता और लापरवाही पर सरकार सख्त, बीजापुर से लेकर रायपुर तक अधिकारियों पर कार्रवाई बीजापुर में सड़क निर्माण में गड़बड़ी, भ्रष्टाचार, मिलीभगत, शासकीय राशि के अपव्यय और गुणवत्ताहीन कार्यों पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश, तत्काल प्रभाव से निलंबन भी रायपुर में मोवा ओवरब्रिज की मरम्मत में अमानक एवं गुणवत्ताहीन कार्य और अनियमितता पर पांच अधिकारी निलंबित रायपुर. 17 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विकास कार्यों में अनियमितता और लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए जीरो…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के श्रमिकों के हित में अनेक योजनाएं हो रही हैं संचालित – श्रम मंत्री
श्रम मंत्री श्री देवांगन ने 78 हजार से अधिक श्रमिकों के बैंक खाते में 31.81 करोड़ रूपए किए अंतरित आगामी शिक्षा सत्र से अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना-श्रमिकों के बच्चों का होगा दाखिला अब तक 430 करोड़ 03 लाख रूपए की राशि की जा चुकी है जारी रायपुर 17 जनवरी 2025/ श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज शुक्रवार को शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में 78 हजार से अधिक श्रमिकों के बैंक खाते में 31.81 करोड़ रूपए डीबीटी के माध्यम से अंतरित किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव की सरकार…
Read Moreप्रदेश में 132 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी : 23.76 लाख किसानों ने बेचा धान, अभी तक 26349 करोड़ रूपए का भुगतान
कुल खरीदी का 97 लाख मीटरिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी 72 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का हो चुका है उठाव रायपुर, 17 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 132 लाख…
Read Moreनगरीय निकायों के पेंशनर्स के महंगाई राहत में वृद्धि, 1 अक्टूबर 2024 की तिथि से मिलेगा लाभ, नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी
सातवें वेतनमान के पेंशनर्स के महंगाई राहत में 4 प्रतिशत और छटवें वेतनमान के में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी रायपुर. 17 जनवरी 2025/ राज्य शासन ने नगरीय निकायों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स के महंगाई राहत में वृद्धि की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सातवें वेतनमान के अनुसार पेंशन प्राप्त करने वालों की महंगाई राहत में चार प्रतिशत और छटवें वेतनमान के अनुसार पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर्स के महंगाई राहत में नौ प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। दोनों वेतनमानों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स को 1 अक्टूबर…
Read More